विज्ञापन

LPG सिलेंडर के बढ़ते दाम से हैं परेशान? Induction पर शिफ्ट होकर सालाना बचाएं ₹3000; ये हैं बेस्ट ऑप्शंस

संसद में पेश की गई एक आधिकारिक रिपोर्ट के मुताबिक, अगर आप एलपीजी (LPG) छोड़कर इंडक्शन कुकटॉप पर शिफ्ट होते हैं, तो आपके घर का बजट हर साल 3000 से 4000 रुपये तक कम हो सकता है. आइए जानते हैं कि सरकार के इस दावे के पीछे का पूरा गणित क्या है और आपको कौन सा इंडक्शन खरीदना चाहिए.

LPG सिलेंडर के बढ़ते दाम से हैं परेशान? Induction पर शिफ्ट होकर सालाना बचाएं ₹3000; ये हैं बेस्ट ऑप्शंस
Induction Cooktop vs Gas Stove Savings:
NDTV

LPG Vs Induction Cooking Cost: घर पर खाना बनाने के लिए अगर आप भी एलपीजी सिलेंडर वाले चूल्हे (LPG Stove) का यूज कर रहे हैं, तो यह खबर जरूर पढ़ें. इसमें हम आपको वो पूरा गणित समझाएंगे कि कैसे आप इंडक्शन कुकटॉप (Induction) पर शिफ्ट होकर सालाना 3000 रुपये से 4000 रुपये तक बचा सकते हैं. सबसे खास बात है कि ये आंकड़े साल 2023 में लोकसभा में पूछे गए एक सवाल के जवाब में तत्कालीन केंद्रीय ऊर्जा मंत्री आर.के. सिंह ने लिखित में दिए हैं. इसीलिए आप इन पर विश्वास कर सकते हैं. आइए एक 4-5 सदस्यों वाले आम भारतीय परिवार के खर्च से इस गणित को समझते हैं:-

कैसे बचेंगे आपके 3000 रुपये?

आजकल एक एलपीजी सिलेंडर करीब 850 से 950 रुपये के बीच आता है, जो आमतौर पर महीने भर चलता है. यानी गैस का आपका महीने का खर्च लगभग 900 रुपये हुआ. लेकिन, अगर आप सुबह-शाम का पूरा खाना इंडक्शन पर बनाते हैं, तो महीने में लगभग 85-90 यूनिट बिजली खर्च होती है. अगर आपके यहां बिजली की दर 7.5 रुपये प्रति यूनिट है, तो महीने का बिजली बिल करीब 675 रुपये आएगा. इस तरह हर महीने आपके करीब 225 रुपये बचते हैं. त्योहारों या मेहमानों के आने पर यह बचत और बढ़ जाती है. ऐसे आप सालभर में 3000 रुपये से ज्यादा आसानी से बच जाएंगे. अगर आपके राज्य में बिजली और सस्ती है, तो यह आंकड़ा 4000 रुपये के पार भी जा सकता है.

LPG Vs Induction Which is Cheaper

पैसा और गैस कहां बर्बाद होती है?

अब आपके मन में यह सवाल आना लाजमी है कि बिजली से खाना बनाना गैस से सस्ता कैसे हो सकता है? इसके पीछे का साइंस बेहद सीधा है. जब आप गैस चालू करते हैं, तो आधी से ज्यादा आंच बर्तन के आसपास की हवा में उड़ जाती है, जिससे गर्मियों में किचन बहुत गर्म हो जाता है. यानी आधी गैस सिर्फ हवा गर्म करने में बर्बाद हो जाती है. वहीं, इंडक्शन में कोई खुली आग या लौ नहीं होती. यह मेटनेटिक तकनीक पर काम करता है, जिससे सीधे बर्तन के निचले हिस्से को गर्मी मिलती है. इस तरह आपकी 90% बिजली का इस्तेमाल सीधा खाना पकाने में होता है. यही वजह है कि खाना दोगुनी तेजी से बनता है और पैसे भी बचते हैं.

खरीदने से पहले जान लें ग्राउंड रियलिटी

अभी तक हमने आपको इसके फायदे बताए. लेकिन अब आपको इस शिफ्टिंग के कुछ व्यावहारिक पहलू बताएंगे जिससे आपको फैसला लेने में आसानी होगी. पहली बात यह है कि इंडक्शन पर पुराने एल्युमिनियम या तांबे के बर्तन काम नहीं करते. इसके लिए बिल्कुल चपटे वाले स्टील या लोहे के बर्तन चाहिए होते हैं. अगर आपके पास वे पहले से हैं तो बेहतर, वरना आपको वो खरीदने होंगे. हालांकि ये वन टाइम इन्वेस्टमेंट की तरह होगा. दूसरी बात यह है कि जिन इलाकों में बहुत ज्यादा बिजली जाती है, वहां पूरी तरह से इंडक्शन के भरोसे नहीं रहा जा सकता. हालांकि इसे दूध उबालने, चाय बनाने जैसे छोटे कामों के लिए सेकेंड्री ऑप्शन की तरह इस्तेमाल जरूर किया जा सकता है.

यह भी पढ़ें:- मैंने 1 महीने तक बाहर की चाय नहीं पी, फिर जो हुआ उसने मुझे हैरान कर दिया

गैस के मुकाबले इंडक्शन ज्यादा सुरक्षित

सुरक्षा के नजरिए से देखें तो गैस चूल्हे के मुकाबले इंडक्शन का यूज ज्यादा सेफ है. इसमें कई ऐसे स्मार्ट फीचर्स आते हैं जो आपकी डे-टू-डे लाइफ में आपकी मदद करते हैं. पहला फीचर ऑटो शट-ऑफ का है. इसकी वजह से अगर आप मशीन ऑन करके बर्तन रखना भूल गए हैं, या बर्तन बहुत देर तक खाली रखा है, तो मशीन खुद-ब-खुद बंद हो जाती है. इसी तरह दूसरा फीचर ओवरहीट प्रोटेक्शन है. यानी बहुत ज्यादा गर्म होने की स्थिति में तापमान कंट्रोल करने के लिए इंडक्शन हीट कम कर देता है या खुद को बंद कर लेता है. इसमें पैन डिटेक्शन का फीचर भी आता है जो आपके एल्युमिनियम का बर्तन रखने की स्थिति में गर्म ही नहीं होता है और स्क्रीन पर एरर दिखा देता है. इसका सबसे खास फीचर चाइल्ड लॉक है. इसे एक्टिव करने पर कोई भी बटन काम नहीं करता, जो घर में छोटे बच्चों की मौजूदगी में बहुत जरूरी है.

LPG Vs Induction Which is Better

आपकी रसोई के लिए 5 सबसे बेस्ट ऑप्शंस

अगर आपने आज ही इंडक्शन पर शिफ्ट होकर पैसे बचाने का मन बना लिया है, तो बाजार में मौजूद ये 5 सबसे भरोसेमंद मॉडल्स आपके लिए बेहतरीन विकल्प हो सकते हैं:-

Prestige PIC 20 NEO (1600W): 2899 रुपये में यह सबसे किफायती और टिकाऊ मॉडल है. इसमें भारतीय खाने (जैसे दाल, डोसा, चपाती) के लिए पहले से बने-बनाए बटन दिए गए हैं. बिजली कम-ज्यादा होने पर भी यह खराब नहीं होता.

Prestige PIC 16.0 Plus (2000W): अगर आपको भारी बर्तनों में और बहुत तेज कुकिंग करनी है, तो 3280 रुपये की कीमत में आने वाला यह 2000 वाट का मॉडल सबसे बेस्ट है. इसका 'पावर सेवर' फीचर बर्तन हटाते ही बिजली खर्च होना बंद कर देता है.

Prestige PIC 6.1 V3 (2200W): 4930 रुपये में आने वाला यह एक बहुत ही स्मार्ट इंडक्शन है. इसमें सीटी गिनने वाला (Whistle Counter) फीचर है. यह कुकर की सीटी खुद गिनता है और खाना पकने के बाद अपने आप बंद हो जाता है, जिससे खाना जलने की कोई टेंशन नहीं रहती.

Bajaj Majesty ICX Neo Induction Cooktop: बजाज का यह मॉडल अपनी मजबूती और बेहद सरल डिजाइन के लिए जाना जाता है. इसमें 1600 वाट की पावर है और यह उन लोगों के लिए बेस्ट है जिन्हें बहुत ज्यादा तामझाम बटनों वाले इंडक्शन पसंद नहीं हैं. इसके टच बटन बहुत स्मूद हैं और यह बजट में आसानी से फिट हो जाता है. इसकी कीमत 3663 रुपये है.

Usha Cook Joy 3616 Induction Cooktop: उषा का यह मॉडल भारतीय वोल्टेज के उतार-चढ़ाव को झेलने के लिए खास तौर पर डिजाइन किया गया है. यह 1600 वाट की क्षमता के साथ आता है और इसमें एक लंबा तार मिलता है, जिससे इसे किचन काउंटर पर कहीं भी प्लग करना आसान हो जाता है. यह बिजली की बचत के मामले में भी बहुत आगे है. यह करीब 2999 रुपये का है.

ये भी पढ़ें:- RO में काई जम गई है? ये रहा बिना रगड़े साफ करने का देसी जुगाड़!

पूरी स्टोरी पढ़ें

NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं

फॉलो करे:
LPG Vs Induction, LPG Vs Induction Cost, Induction Cooking Cost India, LPG Cylinder Price, Lifestyle News
Listen to the latest songs, only on JioSaavn.com