Summer Destination Delhi: दिल्ली की गर्मी अप्रैल में ही मई-जून वाली फीलिंग दे रही है. चिलचिलाती गर्मी और बढ़ते तापमान में राजधानी में सुकून भरी जिंदगी मुहाल है. इस गर्मी से बचने के लिए लोग शिमला, मनाली और मसूरी जैसे पहाड़ी इलाकों का रुख कर रहे हैं. लेकिन अगर आपके पास समय का अभाव है, कम समय और कम पैसे में आप दिल्ली में ही हिल स्टेशन वाले मजे लेना चाहते हैं तो दिल्ली का स्नो सिटी आपके लिए बेस्ट जगह हैं. रोहिणी सेक्टर 10 में स्थित ये स्नो सिटी आइलैंड आपको एकदम पहाड़ों वाली फीलिंग देगी और आपको गर्मी से राहत मिलेगी. इस वीकेंड पर आप भी परिवार के साथ किसी ठंडी जगह पर दिन बिताना चाहते हैं तो आप भी दिल्ली के स्नो सिटी जा सकते हैं.
दिल्ली स्नो सिटी के बारे में जानें सबकुछ (Learn Everything About Delhi Snow City)
स्नो सिटी की खासियतस्नो सिटी में अंदर जाते ही आपको ऐसा महसूस होता है जैसे आप किसी हिल स्टेशन पर पहुंच गए हैं. यहां आपको आर्टिफिशियल स्नो मिलेगा लेकिन मजा रियल वाला आएगा. साथ ही पहाड़ों वाली एडवेंचरस एक्टिविटीज भी करने को मिलेगी. जैसे- स्नो स्लाइडिंग, टोबोगन की सवारी, स्नो डिस्को और स्नो केव का मजा आप यहां ले सकते हैं. यहां आपको माइनस 10 डिग्री का टेम्प्रेचर मिलता है.
सुविधाएंयहां आपको कॉस्ट्यूम यानी जैकेट और बूट उपलब्ध कराए जाते हैं. वहीं लॉकर भी दिया जाता है ताकि आप अपनी जरूरी चीजों को उसमें रखकर आराम से इंजॉय कर सके. लॉकर 100-150 में उपलब्ध हो जाते हैं.
ये भी पढ़ें: Long Weekend का असली मजा चाहिए? ये 3 Offbeat जगहें बना देंगी Trip यादगार
टिकट और टाइमिंगइस वीकेंड पर आप परिवार और बच्चों को साथ स्नो सिटी जा सकते हैं. आपको बता दें कि ये 11:00 बजे से लेकर रात के 10:00 बजे तक खुला रहता है. वीकडेज में यहां टिकट की कीमत ₹500 रुपए और वीकेंड यानी शनिवार-रविवार या किसी दूसरी छुट्टी के दिन टिकट के लिए ₹600 रुपए है. आपको यहां 1 घंटे का समय मिलता है. रिठाला मेट्रो स्टेशन सबसे पास वाला स्टेशन है, यहां उतर कर आप रिक्शे से स्नो सिटी पहुंच सकते हैं.
NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं