विज्ञापन
This Article is From Sep 13, 2017

क्‍या आपको है देर तक बैठे रहने की आदत…तो यह हो सकते हैं नुकसान

शोध की रिपोर्ट में चेतावनी दी गई है कि जो लोग काफी देर तक एक जगह पर बैठे रहते हैं, उनमें दूसरे लोगों की तुलना में मौत का शुरुआती जोखिम बढ़ सकता है. शोध के निष्कर्षो से पता चला है कि जो लोग सबसे ज्यादा समय तक बैठे रहते हैं, यानी दिन में 8 से 13 घंटे तक, उनमें मौत का जोखिम 60 से 90 मिनट तक बैठे रहने वालों की तुलना में लगभग दोगुना पाया गया.

Also Read in
क्‍या आपको है देर तक बैठे रहने की आदत…तो यह हो सकते हैं नुकसान
क्या आपका काम आपको बिना मुड़े एक जगह पर एक-दो घंटे या ज्यादा समय तक बैठने के लिए मजबूर करता है? अगर हां, तो सावधान हो जाइए. एक शोध की रिपोर्ट में चेतावनी दी गई है कि जो लोग काफी देर तक एक जगह पर बैठे रहते हैं, उनमें दूसरे लोगों की तुलना में मौत का शुरुआती जोखिम बढ़ सकता है. शोध के निष्कर्षो से पता चला है कि जो लोग सबसे ज्यादा समय तक बैठे रहते हैं, यानी दिन में 8 से 13 घंटे तक, उनमें मौत का जोखिम 60 से 90 मिनट तक बैठे रहने वालों की तुलना में लगभग दोगुना पाया गया.

इसके विपरीत, जो लोग 30 मिनट से कम समय तक एक जगह पर बैठे रहते थे, उनमें मौत का जोखिम सबसे कम रहा. वेइल कॉर्नेल मेडिकल सेंटर की प्रोफेसर मोनिका सेफर्ड ने कहा, "शोध बताता है कि लंबे समय तक एक जगह बैठे रहना हमारे स्वास्थ्य के लिए कितना खतरनाक है."
 शोध की रिपोर्ट 'एनाल्स ऑफ इंटरनल मेडिसीन' में प्रकाशित हुई है. टीम ने 45 वर्ष की उम्र से अधिक 7,985 लोगों पर सात दिनों तक उनकी हिप-माउंटेड गतिविधि पर नजर रखी.

न्‍यूज एजेंसी आईएएनएस से इनपुट
 
लाइफस्‍टाइल की और खबरों के लिए क्लिक करें
 
पूरी स्टोरी पढ़ें

NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं

फॉलो करे:
Exercise, Health & Wellness, Sitting, Annals Of Internal Medicine, Study, Mortality, American Heart Association, Coumbia University Department Of Medicine, US Centers For Disease Control And Prevention, Sitting Posture
Listen to the latest songs, only on JioSaavn.com