Sheeba Akashdeep workout Routine : 51 साल की उम्र में भी इतनी फिट और एक्टिव दिखने वाली शीबा आकशदीप साबिर की फिटनेस के लोग कायल हैं. अगर आप भी अपनी उम्र के नंबर को पीछे छोड़कर शीबा की तरह फिट रहना चाहते हैं तो शीबा से जानें कि 50 प्लस में भी वो खुद को कैसे रखती हैं फिट. एक्ट्रेस शीबा ने इंस्टाग्राम पर एक वीडियो शेयर किया है जिसमें वो फ्लाई पुशअप वर्कआउट करती नजर आ रही हैं.
-
‘AI एक्टर्स इंसानी एक्टर्स की जगह नहीं ले सकते’, बोलीं एलाइन वैन डेर वेल्डन -
नो इंडियंस अलाउड से मेयर तक का सफर, NDTV समिट में रोहतक से लंदन गई मां-बेटे की जोड़ी ने बताई अपनी जर्नी -
NDTV World Summit 2026: Lovlina Borgohain ने बताया जीवन का सबसे बड़ा चैलेंज! क्यों लगने लगे ठहाके? -
NDTV World Summit 2026: हॉकी चैंपियन नेहा गोयल का बड़ा खुलासा! दर्द में भी जीत का जश्न -
Ashwini Vaishnaw के ऑफिस में कुर्सी के पीछे क्यों लगी है कील? NDTV World Summit में खोला राज -
NDTV World Summit : क्या AI छीन लेगा नौकरियां? माइक वॉल्श ने दिया चौंकाने वाला जवाब -
NDTV World Summit 2026 : रोहतक से लंदन तक का सफर, मां-बेटे की जोड़ी ने सुनाई संघर्ष और सफलता की कहानी -
NDTV World Summit 2026: Asian Games में कैसे जीते 2 Gold Medal? Shooter Neeru Dhanda ने बताया -
AI न नौकरी खाएगा, न इंसानों की जगह लेगा... NDTV World Summit में माइक वॉल्श ने बता दिया AI का फ्यूचर -
रेलमंत्री वैष्णव ने बताया बुलेट ट्रेन में देरी की क्या रहीं वजहें, जापानी मंत्री के आरोपों का दिया जवाब
इस एक्सरसाइज़ से आप उम्र को भी दे सकते हैं मात
90 के दशक की जानी-मानी अभिनेत्री शीबा आकशदीप साबिर 51 साल की उम्र में भी इतनी फिट और एक्टिव दिखती हैं लोग उनकी फिटनेस की मिसाल देते हैं. शीबा एक सर्टिफाइड योग गुरु हैं और अपने एक्सीलेंट योग ट्रेनिंग के चलते उन्हें 'योगिनी ऑफ द ईयर' अवार्ड से भी नवाजा जा चुका है. शीबा आकशदीप ने अपने इंस्टाग्राम अकाउंट पर अपना लेटेस्ट वर्कआउट वीडियो शेयर किया है. इस वीडियो में की जा रही एक्सरसाइज को आप आसानी से घर पर कर सकते हैं. बस उसके लिए कंसिस्टेंसी की जरूरत होगी. वीडियो में शीबा फ्लाई पुश अप वर्कआउट करती हुई देखी जा सकती हैं. ऐसा करने से न सिर्फ बॉडी का बैलेंस बनाने में आपको मदद मिलती है बल्कि आपके हाथ और शोल्डर की मसल्स स्ट्रांग होती हैं. शीबा ने इस वर्कआउट वीडियो को शेयर करते हुए कैप्शन में लिखा है कि, 'चलिए आप भी मेरे साथ उड़कर देखिये'.
शीबा अक्षदीप के इस फिटनेस रूटीन को करें फॉलो
योग, जॉगिंग, तैराकी, टेनिस और स्क्वैश शीबा की फिटनेस रूटीन का हिस्सा हैं. अगर आप फिट रहना चाहते हैं और एक्सरसाइज करना आपको बोरिंग लगता है तो आप शीबा की तरह इन स्पोर्ट्स एक्टिविटीज को अपने फिटनेस रूटीन का हिस्सा बना सकते हैं. इसके अलावा अगर आप रोज योग करते हैं और आप आसानी से योगासन कर पाते हैं तो आप शीबा की तरह हेडस्टैंड भी कर सकते हैं. हाथों के बल उल्टा खड़े होने से मस्तिष्क में ब्लड का फ्लो काफी ज्यादा बढ़ जाता है. ऐसा करने से मूड तो अच्छा रहता ही है साथ ही मेटाबॉलिज्म और बॉडी के इंटरनल ऑर्गन ठीक से काम करने लगते हैं. हैंड स्टंट करना न सिर्फ फिटनेस के लिए अच्छा होता है बल्कि इसे करने से चेहरे पर ग्लो भी आता है और बाल भी तेजी से बढ़ने लगते हैं., तो अगर आप भी चाहते हैं कि आपकी उम्र का असर आपके चेहरे और शरीर पर न दिखे तो आप शीबा आकशदीप की तरह योग और उनके फिटनेस रूटीन को फॉलो कर सकते हैं.
NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं