सुनील दत्त इंडियन फिल्म इंडस्ट्री के शानदार एक्टर्स में से एक है. उनका फिल्म इंडस्ट्री में बड़ा योगदान है. उन्होंने एक फिल्म ये आग कब भुजेगी बनाई थी. इस फिल्म में शीबा आकाशदीप साबिर अहम किरदार निभाती नजर आईं थीं. इसी फिल्म से शीबा ने फिल्म में डेब्यू किया था. फिल्म के दौरान सुनील दत्त ने उन्हें मेथड एक्टिंग सिखाई थी. जिसके बारे में शीबा ने अब खुलासा किया है. एक सीन की शूटिंग के दौरान सुनील दत्त ने उन्हें किसी से भी बात करने से मना कर दिया था.
किसी से बात करने से कर दिया था मना
शीबा ने एक इंटरव्यू में खुलासा किया कि- मैंने अपनी पहली फिल्म में मेथड एक्टिंग की थी. क्लाइमेक्स की शूटिंग के दौरान, वे दहेज के लिए मुझे जिंदा जलाने के लिए मुझ पर केरोसिन डाल रहे थे. सीन शूट करने से पहले, दत्त साहब ने मुझे मेरे को-स्टार्स या यहां तक कि मेरे स्टाफ से भी बात नहीं करने दी. उन्होंने मुझसे कहा, 'एक कोने में बैठो और पूरे दिन रोओ क्योंकि तुम जल रहे हो, और मैं चाहता हूं कि तुम उसी मूड में रहो. इसलिए, दत्त साहब ने मुझे मेथड एक्टिंग सिखाई. किरदार के मूड में डूबे रहना और उससे बाहर न निकलना. उस समय, हमारे पास ध्यान भटकाने के लिए फोन भी नहीं थे. उस दिन से, मैंने रोने वाले सीन के लिए कभी ग्लिसरीन का इस्तेमाल नहीं किया.
-
बिकिनी सीन करने में कृति सेनन को क्यों लगे 12 साल? बोलीं- 6-7 साल पहले ऐसा नहीं कर पातीं -
AI एक्ट्रेस टिली नॉरवुड को पसंद है ये बॉलीवुड फिल्म, कृति सेनन के सामने सुनाया फेमस डायलॉग -
‘AI एक्टर्स इंसानी एक्टर्स की जगह नहीं ले सकते’, बोलीं एलाइन वैन डेर वेल्डन -
NDTV World Summit 2026: वेजिटेरियन खिलाड़ियों को कौन सी दिक्कतें होती हैं? Savita, Neeru ने बताया -
नो इंडियंस अलाउड से मेयर तक का सफर, NDTV समिट में रोहतक से लंदन गई मां-बेटे की जोड़ी ने बताई अपनी जर्नी -
NDTV World Summit 2026 के मंच पर भारत की 'गोल्डन गर्ल्स' ने बताया जीत का मंत्रा! | Asian Games 2026 -
NDTV World Summit 2026: Lovlina Borgohain ने बताया जीवन का सबसे बड़ा चैलेंज! क्यों लगने लगे ठहाके? -
NDTV World Summit 2026: हॉकी चैंपियन नेहा गोयल का बड़ा खुलासा! दर्द में भी जीत का जश्न -
Ashwini Vaishnaw के ऑफिस में कुर्सी के पीछे क्यों लगी है कील? NDTV World Summit में खोला राज -
NDTV World Summit : क्या AI छीन लेगा नौकरियां? माइक वॉल्श ने दिया चौंकाने वाला जवाब
शीबा आखिरी बार रणवीर सिंह और आलिया भट्ट के साथ फिल्म रॉकी और रानी की प्रेम कहानी में नजर आईं थीं. इस फिल्म में उन्होंने मोना सेन का किरदार निभाया था. उससे पहले वो टीवी शो बातें कुछ अनकही सी में नजर आईं थीं. इस शो में उन्होंने पम्मी सूद का किरदार निभाया था. शीबा कई फिल्मों और टीवी शोज में काम कर चुकी हैं. उन्हें उनके अलग-अलग किरदारों के लिए फैंस जानते हैं.
NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं