विज्ञापन

घर की बालकनी में नहीं आती धूप, कपड़े सुखाने की है मुश्किल, ये हैक्स आएंगे काम, मिनटों में सूखेंगे कपड़े

How To Dry Clothes Fast: अगर आप भी इस सवाल का जवाब ढूंढ रही हैं, तो यह स्टोरी आपके लिए ही है. यहां हम कुछ ऐसी आसान टिप्स के बारे में बताने वाले हैं, जिनकी मदद से आप घर क अंदर आसानी से कपड़े सुखा सकेंगी.

घर की बालकनी में नहीं आती धूप, कपड़े सुखाने की है मुश्किल, ये हैक्स आएंगे काम, मिनटों में सूखेंगे कपड़े
Indoor Drying Techniques

How To Dry Clothes Fast: की बार धूप न आने के कारण, तो कई बार घर में बैल्कनी न होने के कारण गीले कपड़ों को सुखाना चुनौतीपूर्ण बनता जा रहा है. यही कारण है घर की महिलाओं की टेंशन बढ़ जाती है कि धुले हुए कपड़े आखिर कहां सुखाएं. अगर आप भी इस सवाल का जवाब ढूंढ रही हैं, तो यह स्टोरी आपके लिए ही है. यहां हम कुछ ऐसी आसान टिप्स के बारे में बताने वाले हैं, जिनकी मदद से आप घर क अंदर आसानी से कपड़े सुखा सकेंगी.

चलिए जानते हैं क्या हैं वो जादुई टिप्स,

कई बार धूप नहीं निकलती, जिसकी वजह से गीले कपड़े सुखाना बेहद मुश्किल काम बन जाता है. वहीं, अगर गीले कपड़े ज्यादा दिन तक ऐसे ही पड़े रहें, तो उनमें से बदबू आने लगती है, लेकिन अब आपको इस बदबू से परेशान होने की जरूरत नहीं पड़ेगी.

प्रेस: प्रेस से कपड़े सुखाने के लिए एक तौलिये पर गीला कपड़ा रखें और उसके ऊपर एक साफ कपड़ा डाल दें. अब प्रेस को हल्के हाथ से चलाएं, इस तकनीक को अपनाकर आप आसानी से गीले कपड़े सुखा सकती हैं.

Latest and Breaking News on NDTV

हीटर: सर्दियों में हीटर के आगे बैठने का मजा ही अलग होता है, लेकिन क्या आप जानती हैं कि हीटर गीले कपड़े सुखाने में भी मददगार है? जब धूप न आए, तो उन्हें एक चादर पर फैला दें और ऊपर से एक और चादर ढक दें. फिर उसके सामने हीटर रख दें. इससे कपड़े जल्दी सूख जाएंगे.

Latest and Breaking News on NDTV

हेयर ड्रायर: हेयर ड्रायर से आप सिर्फ बाल ही नहीं, कपड़े भी सुखा सकती हैं, इसकी मदद से गीले कपड़ों को जल्दी सुखाया जा सकता है और बदबू से भी छुटकारा पाया जा सकता है.

Latest and Breaking News on NDTV

पंखा: घर के अंदर कपड़े सुखाने के लिए पंखे की मदद भी ली जा सकती है. किसी खाली कमरे में कपड़े फैला दें और पंखा चला दें. तेज हवा की मदद से कपड़े जल्दी सूख जाएंगे.

Latest and Breaking News on NDTV

इसे भी पढ़ें: Most Asked Questions: एक हफ्ते में कितनी बार बाल धोने चाहिए कि बालों का झड़ना हो जाए कम

NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं

फॉलो करे:
Listen to the latest songs, only on JioSaavn.com