विज्ञापन

Happy ​Mother's Day 2026: इस मदर्स डे मां को दें आराम का तोहफा, बजट के हिसाब से चुनें ये 8 बेस्ट गिफ्ट्स

Best Gifts for Mom: मां का हमारे जीवन में क्या महत्व है इसे शायद शब्दों में बयां करना मुश्किल है. अगर आप भी इस मदर्स डे अपनी मां को गिफ्ट देना चाहते हैं और समझ नहीं आ रहा कि क्या दें, तो इस आर्टिकल में जानें 8 ऐसे ऑप्शन.

Happy ​Mother's Day 2026: इस मदर्स डे मां को दें आराम का तोहफा, बजट के हिसाब से चुनें ये 8 बेस्ट गिफ्ट्स
Best Gifts for Mom: कम बजट में मां को दें तोहफा. (AI Generated Image)

Mother's Day Celebration 2026: आज यानी 10 मई 2026 को मदर्स डे है. यह दिन उस इंसान के नाम है जो हमारी जिंदगी की सबसे मजबूत नींव होती है हमारी मां. हम अक्सर सोचते हैं कि मां को क्या गिफ्ट दें जो उन्हें पसंद भी आए और हमारे बजट में भी हो. सच तो यह है कि मां के लिए गिफ्ट की कीमत मायने नहीं रखती, बल्कि आपका प्यार और फिक्र जरूरी है. ​अगर आप भी इस उलझन में हैं कि अपनी मॉम को क्या सरप्राइज दें, तो हमने आपके लिए एक शानदार लिस्ट तैयार की है. इसमें ₹500 की छोटी सी टोकन से लेकर ₹5000 तक के लग्जरी ऑप्शंस शामिल हैं.

मां को गिफ्स्ट में दें ये चीजें- (Mother's Day 2026 Special Gifts)

1.​कस्टमाइज्ड कॉफी मग- 

मां की फोटो या Best Mom लिखे हुए मग की कीमत ₹250-₹300 से शुरू हो जाती है. यह उनके सुबह की चाय को और खास बना देगा. आप मां को ये गिफ्ट कर सकते हैं.

2. ​इनडोर प्लांट्स- 

एक छोटा सा लकी बैम्बू या मनी प्लांट दें. यह न केवल घर की हवा साफ करेगा, बल्कि उनके चेहरे पर मुस्कान भी लाएगा.  इसकी (कीमत ₹200-₹400) के बीच है जो आपके बजट में भी है.

3. ​हाथ से बना कार्ड और चॉकलेट- 

यकीन मानिए, हाथ से लिखे दो शब्द और उनकी पसंद की चॉकलेट किसी भी महंगे तोहफे से बड़ी होती है. आप अपनी मां को स्पेशल फील कराने के लिए ये कर सकते हैं.

Latest and Breaking News on NDTV

​4. ​पर्सनलाइज्ड फोटो फ्रेम- 

लकड़ी का एक प्यारा सा फ्रेम जिसमें आपकी और मां की पुरानी फोटो हो. इसे आप मदर्स डे पर मां को गिफ्ट कर सकते हैं. इसकी (कीमत ₹600-₹900) आसानी से आपको मिल जाएगा.

5. ​स्किनकेयर किट- 

अच्छी कंपनी का फेस वॉश, क्रीम और सनस्क्रीन का कॉम्बो पैक उन्हें रिलैक्स महसूस कराएगा. क्योंकि मम्मी अक्सर सबका ध्यान रखते-रखते खुद का नहीं रख पाती है.

6. ​सुंदर स्टोल या दुपट्टा- 

गर्मी का मौसम है, ऐसे में एक अच्छा कॉटन का दुपट्टा या स्टोल उनके काम भी आएगा और उन्हें पसंद भी आएगा.

​7. ​स्मार्टवॉच- 

मां की सेहत का ख्याल रखने के लिए एक अच्छी स्मार्टवॉच बेस्ट है, जो उनका स्टेप काउंट और हार्ट रेट ट्रैक कर सके. (कीमत ₹2500-₹4500) के बीज आ जाएगी.

8. ​हैंडबैग- 

एक ब्रांडेड और क्लासी हैंडबैग जिसे वो बाहर जाते वक्त इस्तेमाल कर सकें. आप उन्हें ऐसा बैग गिफ्ट कर सकते हैं.

ये भी पढ़ें- कॉर्पोरेट नौकरी के बीच 45 दिन मैंने शुरू किया ये रूटीन, शुरुआत मुश्किल रही लेकिन नतीजे चौंकाने वाले मिले'

मोटापा कैसे कम करें? | मोटापा दूर करने के तरीके | Motapa Kaise Kam Kare

पूरी स्टोरी पढ़ें

NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं

फॉलो करे:
Mother's Day Celebration, 8 Best Gifts For Mom, Mother's Day 2026 Special Gifts, Budget Gift Under 500 To 5000, Happy Mother's Day 2026, Mother's Day SMS, Mother's Day Wishes, Mother's Day Qoutes
Listen to the latest songs, only on JioSaavn.com