रक्षाबंधन और हरियाली तीज जैसे त्योहार सिर्फ नए कपड़े पहनने का मौका नहीं होते, बल्कि खुद को खूबसूरती से सजाने का भी खास समय होते हैं. महिलाएं पहले से ही आउटफिट, ज्वेलरी, मेकअप और मेहंदी की तैयारी शुरू कर देती हैं. ज्यादातर ध्यान हाथों की मेहंदी पर जाता है, लेकिन अब पैरों की मेहंदी भी फैशन का अहम हिस्सा बन चुकी है. अगर आपने खूबसूरत सैंडल या हील्स पहनने का प्लान बनाया है, तो पैरों पर बनी स्टाइलिश मेहंदी आपके पूरे लुक को और भी अट्रैक्टिव बना सकती है. इस बार त्योहार पर आप भी ये लेटेस्ट फुट मेहंदी डिजाइन्स ट्राई कर सकती हैं.
मंडला डिजाइन (Mandala Design)
अगर आपको सिंपल लेकिन रॉयल लुक पसंद है, तो मंडला डिजाइन आपके लिए एकदम सही है. पैर के बीच में बना गोल डिजाइन और टखने पर ब्रेसलेट जैसा पैटर्न बहुत सुंदर लगता है. ये डिजाइन साड़ी, सूट और लहंगे हर आउटफिट के साथ आसानी से मैच हो जाता है.

फ्लोरल एंकलेट डिजाइन (Floral Anklet Design)
आजकल एंकलेट स्टाइल मेहंदी काफी ट्रेंड में है. इसमें टखने के चारों ओर फूलों की खूबसूरत बेल बनाई जाती है, जो देखने में पायल जैसा लुक देती है. अगर आप कम मेहंदी में स्टाइलिश लुक चाहती हैं, तो ये डिजाइन जरूर ट्राई करें.

लोटस डिजाइन (Lotus Design)
कमल के फूल वाला डिजाइन हमेशा से पसंद किया जाता रहा है. पैर के बीच में बना लोटस डिजाइन और उसके आसपास की बारीक डिटेलिंग इसे और खास बना देती है. हरियाली तीज और रक्षाबंधन जैसे त्योहारों के लिए ये डिजाइन बहुत अच्छा लगता है.

जाली और हाफ फुट डिजाइन (Net And Half Foot Design)
अगर आपको पूरे पैर पर मेहंदी पसंद नहीं है, तो जाली और हाफ फुट डिजाइन चुन सकती हैं. इसमें उंगलियों और पैर के आगे वाले हिस्से पर खूबसूरत पैटर्न बनाए जाते हैं, जबकि बाकी हिस्सा खाली रखा जाता है. इससे डिजाइन और भी साफ और आकर्षक नजर आता है.

फ्लोरल बेल फुट मेहंदी डिजाइन (Floral Vine Foot Mehndi Design)
अगर आपको हल्की, साफ और एलिगेंट मेहंदी पसंद है, तो ये फ्लोरल बेल डिजाइन एक बेहतरीन चॉइस हो सकती है. इसमें पैर के बीच में खूबसूरत फूलों का मोटिफ बनाया गया है, जिसे पत्तियों वाली पतली बेल से टखने तक जोड़ा गया है.
NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं