विज्ञापन
This Article is From Jan 08, 2023

Clothe Wash करते समय इन बातों का रखें ध्यान, कभी नहीं बदरंग होगा कपड़ों का रंग

Clothe wash tips : अगर आप भी ऐसी किसा परेशानी से जूझ रही हैं तो हम यहां पर एक बहुत ही बढ़िया टिप्स बताने जा रहे हैं जिससे कपड़े बदरंग नहीं होंगे.

Clothe Wash करते समय इन बातों का रखें ध्यान, कभी नहीं बदरंग होगा कपड़ों का रंग
कपड़ों का रंग उड़े ना इसके लिए आप इन्हें धुलने के बाद निचोड़े नहीं बल्कि ऐसे ही फैला दें.

Clothe wash tips : घर की गृहणियों को रोजाना किसा ना किसी समस्या से जूझना पड़ता ही है. कभी जले बर्तन को साफ करने की टेंशन, कभी टाइल्स पर जमी गंदगी साफ करने को लेकर. इसके अलावा एक और टेंशन होती है वो है कपड़ों के रंग उड़ जाने की. अगर आप भी ऐसी किसी परेशानी से जूझ रही हैं तो हम यहां पर एक बहुत ही बढ़िया टिप्स (how to wash clothes ) बताने जा रहे हैं जिससे कपड़े बदरंग नहीं होंगे.

कपड़ों के रंग को उड़ने से कैसे बचाएं

  • कपड़ों का रंग उड़े ना इसके लिए आप इन्हें धुलने के बाद निचोड़े नहीं बल्कि ऐसे ही फैला दें. वहीं, कपड़ों को हमेशा उल्टा करके धूप में फैलाना चाहिए.

  • वहीं, गरम पानी से कभी भी कपड़े नहीं धोने चाहिए. इससे भी कपड़ों का रंग उड़ता है. तो ऐसे में इस बात का भी ध्यान रखें. वहीं, कपड़ों को बहुत देर तक डिटर्जेंट में नहीं भिगाकर रखना चाहिए.

  • और एक बात कभी भी सफेद कपड़ों को रंगीन कपड़ों के साथ नहीं धोना चाहिए. इससे उनका रंग उस पर आ जाता है. जिससे आपकी व्हाइट ड्रेस या शर्ट खराब हो जाती है. इसलिए यह एहतियात व्हाइट क्लोथ के साथ बरतना बहुत जरूरी है.

  • बेकिंग सोडा और नींबू भी कपड़ों से दाग हटाने के लिए बेस्ट होता है. इसके लिए आपको 1 लीटर पानी में  बेकिंग सोडा और 1 या 2 चम्मच नींबू का रस मिलाकर उसमें कपड़ा भीगो दीजिए 20 मिनट के लिए इससे दाग निकल जाएगा.

  •  अगर आप चाहती हैं कि कपड़ों से दाग गायब हो जाए तो बस आप बाजार से रबिंग एल्कोहल लेकर आइए और उसे कपड़ों पर रगड़ दीजिए. इससे बेहद आसानी से दाग निकल आएगा.

अस्वीकरण: सलाह सहित यह सामग्री केवल सामान्य जानकारी प्रदान करती है. यह किसी भी तरह से योग्य चिकित्सा राय का विकल्प नहीं है. अधिक जानकारी के लिए हमेशा किसी विशेषज्ञ या अपने चिकित्सक से परामर्श करें. एनडीटीवी इस जानकारी के लिए ज़िम्मेदारी का दावा नहीं करता है.

पूरी स्टोरी पढ़ें

NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं

फॉलो करे:
Lifestyle, Clothe Wash Tips, How To Clean Washing Machine, How To Lean Clothe, Clothe Wash Tricks, How To Wash Clothes In Winters, Kapdey Kaise Dhoyein, Kapdey Dhone Ke Tarike, Life Hacks
Listen to the latest songs, only on JioSaavn.com