Karishma Tanna Looks: एक्ट्रेस करिश्मा तन्ना 5 फरवरी के दिन वरुण बंगेरा (Varun Bangera) से शादी के बंधन में बंधने वाली हैं. उनकी शादी की रस्में जोरों-शोरों से शुरू हो चुकी हैं और उनकी मेहंदी की रस्म भी हो गई है. करिश्मा अपनी मेहंदी में पीला लहंगा पहनें नजर आईं तो होने वाले पति वरुण लाल कुर्ते पाजामे में दिखे. दोनों एकदूसरे के प्यार में डूबे नजर आ रहे हैं और शायद यही कारण है कि करिश्मा की मेहंदी का रंग भी सूर्ख लाल है. लेकिन, सबसे ज्यादा जिस चीज ने सभी का दिल जीता है वो है वरुण का करिश्मा की मेहंदी सुखाना. अपनी होने वाली बीवी का इतना ख्याल रखते हुए वरुण कितने अच्छे लग रहे हैं.

करिश्मा इस पीले लहंगे में बेहद खूबसूरत दिख रही हैं. लाइट मेकअप और हैवी जूलरी उनपर खूब फब रही है. इस प्रिंटेड लहंगे का बार्डर लाल है और ये कुछ बांधिनी डिजाइन का है. अपने कानों के पीछे करिश्मा एक फूल लगाए भी दिखीं. करिश्मा ने मेहंदी कोहनी से नीचे तक ही लगवाई है और हाथों के पीछे बेल का डिजाइन है.
-
रेलमंत्री वैष्णव ने बताया बुलेट ट्रेन में देरी की क्या रहीं वजहें, जापानी मंत्री के आरोपों का दिया जवाब -
AI पर भारत में आएगा कानून, NDTV World Summit में बोले अश्विनी वैष्णव- चंद हफ्तों में आएगा कंसल्टेशन पेपर -
NDTV World Summit 2026: सेमीकंडक्टर, AI और बुलेट ट्रेन पर क्या है भारत का मेगा प्लान? अश्विनी वैष्णव ने बताया -
NDTV World Summit | हाथ से निकल रही है AI की ताकत! Google DeepMind के पूर्व रिसर्चर ने दी चेतावनी -
'भारत के लिए खतरा बिल्कुल रियल': NDTV वर्ल्ड समिट में माइक्रोसॉफ्ट के AI विशेषज्ञ निकोलस बट्स -
भारत में कब बनेगी 'मेड इन इंडिया' चिप? NDTV World Summit में अश्विनी वैष्णव ने बताया -
हाथ से निकल रही है AI की ताकत! Google DeepMind के पूर्व रिसर्चर ने भारत में दी सबसे बड़ी चेतावनी -
AI एक्ट्रेस टिली नॉरवुड को क्यों पसंद हैं SRK? किस फिल्म के रीमेक में करना चाहती हैं काम? -
Shashi Tharoor EXCLUSIVE: NDTV World Summit 2026 में बदलते वर्ल्ड ऑर्डर पर शशि थरूर क्या बोले? -
AI एक्ट्रेस टिली नॉरवुड को पसंद हैं शाहरुख खान, बोलीं- ‘ओम शांति ओम’ के रीमेक में करना चाहती हूं काम
उनका हल्दी लुक (Haldi Look) बेहद वायरल हो रहा है. सिंपल येलो आउटफिट चुनने की बजाय करिश्मा अपनी हल्दी में वाईट शरारा में नजर आईं. साथ ही, जिस चीज ने करिश्मा (Karishma Tanna) की तरफ सबसे ज्यादा नजरें खींची वह थी उनकी फ्लोरल जूलरी. ये जूलरी करिश्मा ने फ्लोरल आर्ट और डिजाइन स्टुडियो से बनवाई है. आप भी अपने हल्दी लुक को और खूबसूरत बनाने के लिए इस तरह की फ्लोरल जूलरी ( floral Jewellery) पहन सकती हैं.
वाइट फ्लावर एंड पर्ल
करिश्मा ने अपनी जूलरी को फ्लावर और पर्ल यानी मोतियों से बनवाया है. उनकी जूलरी बेहद क्लासी है जिसे कैरी करना भी मुश्किल नहीं है. उन्होंने मांगपट्टी और हाथों के लिए इन सुंदर फूलों को चुना है.
सिंपल वाइट फ्लावर
हाल ही में दुलहनियां बनी मौनी रॉय खूबसूरत वाइट फ्लावर जूलरी पहनें अपनी हल्दी में नजर आई थीं. मौनी के लुक्स भी इस दौरान बेहद वायरल हुए थे.
वाइट एंड पिंक फ्लावर
एक्ट्रेस काजल अग्रवाल ने अपनी हल्दी में वाइट और पिंक फ्लावर जूलरी पहनी थी. खासकर उनके मांगटीका का पिंक फूल पूरे लुक को और निखारता हुआ नजर आया.
रेड एंड वाईट फ्लावर
ये भी बेहद चुने जाने वाले लुक्स में से है. हल्दी या मेहंदी पर ये खूब जंचता है. आप लाल गुलाब के साथ मोगरे के फूलों को स्टाइल कर सकती हैं.
पिंक फ्लावर
बिपाशा बासु ने अपनी हल्दी में इस पिंक फ्लावर जूलरी को पहना था. उनका ये लुक अब तक ट्रेंड में है और अगर आपका फेवरेट कलर भी पिंक है तो ये लुक आपको जरूर चुनना चाहिए.
शादी वाले दिन भी 'वर्क फ्रॉम होम' कर रही है दुल्हन
NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं