विज्ञापन
This Article is From Aug 02, 2022

Karan Johar की पार्टी में नजर आया ऐसा केक कि देखते रह जाएंगे आप भी, रोकी और रानी की प्रेम कहानी की थी रैप-अप पार्टी

Rocky Aur Rani Ki Prem Kahani: करण जौहर ने भी पार्टी का एक वीडियो सोशल मीडिया पर शेयर किया है. इस वीडियो में सभी का ध्यान पार्टी में लाए गए केक्स पर जा रहा है.

Karan Johar की पार्टी में नजर आया ऐसा केक कि देखते रह जाएंगे आप भी, रोकी और रानी की प्रेम कहानी की थी रैप-अप पार्टी
Karan Johar की पार्टी में नजर आया बड़ा सा केक.
insta/karanjohar

Celebrity Updates: रणवीर सिंह और आलिया भट्ट की फिल्म 'रॉकी और रानी की प्रेम कहानी' की शूटिंग पूरी हो चुकी है, इस मौके पर शानदार रैपअप पार्टी का आयोजन किया गया. सोशल मीडिया पर रैपअप पार्टी की एक झलक फैंस के साथ भी शेयर की गई है. इस पार्टी का वीडियो सोशल मीडिया (Social Media) पर भी खूब वायरल हो रहा है. फिल्म के एक्टर्स के साथ ही डायरेक्टर करण जौहर (Karan Johar) ने भी पार्टी का एक वीडियो सोशल मीडिया पर शेयर किया है. इस वीडियो में सभी का ध्यान पार्टी में लाए गए केक्स पर जा रहा है.

खूबसूरत केक्स ने खींचा ध्यान


फिल्म 'रॉकी और रानी की प्रेम कहानी 'की शूटिंग पूरी होने पर एक शानदार पार्टी रखी गई. पार्टी में फिल्म के कास्ट और क्रू मौजूद रहे. फिल्म में लीड रोल निभा रहे रणवीर सिंह (Ranveer Singh) के साथ दिग्गज एक्टर धर्मेंद्र, शबाना आजमी और फिल्म के डायरेक्टर करण जौहर पार्टी के दौरान जमकर मस्ती करते नजर आए. वहीं, एक्ट्रेस आलिया भट्ट (Alia Bhatt) वीडियो कॉल के जरिए पार्टी से जुड़ीं. सितारों और शोर-शराबे के अलावा इस पार्टी की खास बात रही इसे सेलिब्रेट करने के लिए लाए गए केक्स.

टेबल जितना लंबा केक


वीडियो में आप फिल्म के स्नैप्स के साथ एक बड़ा चॉकलेट केक देख सकते हैं जो टेबल जितना लंबा है और उस पर 'इट्स ए रैप-टीम रॉकी और रानी की प्रेम कहानी' लिखा हुआ है. इतना ही नहीं टेबल पर कई सारे दूसरे केक्स भी नजर आ रहे हैं. कई सारे कस्टमाइज्ड केक्स वीडियो में दिख रहे हैं. एक केक वाइट फोंडेंट के साथ नजर आ रहा है जिस पर कई सारे ब्रांड्स के नाम लिखे हैं.

बता दें कि इस फिल्म में जया बच्चन, शबाना आज़मी और धर्मेंद्र (Dharmendra) जैसे दिग्गज कलाकार भी हैं. धर्मा प्रोडक्शंस द्वारा बनाई गई यह फिल्म 2023 में रिलीज के लिए तैयार है.

 

मॉनसून स्किन केयर टिप्स बता रही हैं ब्यूटी एक्सपर्ट भारती तनेजा

पूरी स्टोरी पढ़ें

NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं

फॉलो करे:
Lifestyle, Karan Johar, Rocky Aur Rani Ki Prem Kahani, Ranveer Singh, Alia Bhatt
Listen to the latest songs, only on JioSaavn.com