Kanya Pujan Gift Ideas: नवरात्रि की अष्टमी पर लोग कन्या पूजन करते हैं. इस दिन छोटी कन्याओं को घर बुलाकर पूरी छोले और हलवे का भोग लगाया जाता है, साथ ही कई तरह के गिफ्ट्स भी दिए जाते हैं. ऐसे में हर साल कुछ नया गिफ्ट आइडिया सोचना मुश्किल हो जाता है. इस साल कोई टेंशन लेने की जरूरत नहीं है. हम यहां आपको कुछ ऐसे अलग गिफ्ट आइडियाज बताने वाले हैं, जो बजट-फ्रेंडली होने के साथ ही साथ हटकर भी होंगे.

कन्या पूजन में कन्या को क्या उपहार देना चाहिए?
हेयर एक्सेसरीज: आप कंजकों को क्लिप्स, रबर बैंड, हेडबैंड, छोटी जूड़ा पिन जैसी चीजें गिफ्ट कर सकते हैं. ये सब लड़कियां बहुत पसंद करती हैं. आप चाहें, तो क्यूट कलर के सेट भी दे सकते हैं.
छोटे सॉफ्ट टॉय: टेडी बेयर या छोटे-छोटे सॉफ्ट टॉय बच्चों को हमेशा पसंद आते हैं. आप चाहें, तो अलग-अलग थीम जैसे कार्टून के छोटे-छोटे सॉफ्ट टॉय भी गिफ्ट कर सकते हैं.
पर्सनलाइज्ड पाउच: नाम वाला पेन-पेंसिल पाउच या कार्टून प्रिंट वाला पाउच बच्चों को बहुत पसंद आता है और स्कूल में इस्तेमाल भी हो जाता है. यह एक बेहतरीन गिफ्ट ऑप्शन हो सकता है.

स्टोरी बुक या कलरिंग बुक: बच्चों को कहानियां और रंग भरना बहुत पसंद होता है. ऐसे में आप चाहें, तो उनकी उम्र के अनुसार छोटी–छोटी स्टोरीबुक या कलरिंग बुक भी गिफ्ट कर सकते हैं. इन्हें देखकर बच्चे खुश हो जाएंगे.
पिगी बैंक यानी गुल्लक: बच्चों को बचत की आदत भी लगेगी और उन्हें एक मजेदार गिफ्ट भी मिलेगा. पिगी बैंक यानी गुल्लक एक बेहतरीन गिफ्ट विकल्प हो सकता है.
इसे भी पढ़ें: मांसपेशियों में खिंचाव ही नहीं, ये 4 बड़ी समस्याएं भी बन सकती हैं कमर दर्द का कारण!
NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं