विज्ञापन

झुमकों से लेकर नेकलेस तक, इस बाजार में मिलती है सबसे सस्ती ऑक्सीडाइज्ड ज्वैलरी, जानें लोकेशन

Cheapest Oxidized Jewelry Market: लग्जरी दिखने वाली सस्ती ऑक्सीडाइज्ड ज्वेलरी आखिर कहां मिलती है? अगर आप भी कम बजट में ढेर सारी खूबसूरत ज्वेलरी खरीदना चाहते हैं, तो इस मार्केट में एक बार जरूर विजिट करें.

झुमकों से लेकर नेकलेस तक, इस बाजार में मिलती है सबसे सस्ती ऑक्सीडाइज्ड ज्वैलरी, जानें लोकेशन
Oxidized Jewelry Market: दिल्ली के जनपथ में सबसे सस्ती ज्वैलरी मिल सकती है. (AI Image)

Oxidized Necklaces Cheap Price: आजकल ऑक्सीडाइज्ड ज्वेलरी का ट्रेंड लड़कियों और महिलाओं के बीच जबरदस्त तरीके से बढ़ रहा है. कॉलेज हो, ऑफिस, शादी, फेस्टिवल या फिर कैजुअल आउटिंग झुमके, चोकर, नेकलेस, कड़े और रिंग्स हर आउटफिट के साथ स्टाइलिश लुक देते हैं. खास बात ये है कि ये ज्वैलरी कम कीमत में भी बेहद रॉयल और ट्रेडिशनल फील देती है. लेकिन, अच्छी और सस्ती ऑक्सीडाइज्ड ज्वेलरी आखिर मिले कहां? अगर आप भी कम बजट में ढेर सारी खूबसूरत ज्वेलरी खरीदना चाहते हैं, तो दिल्ली का जनपथ मार्केट आपके लिए परफेक्ट जगह हो सकती है. यहां आपको 50 रुपये से लेकर कुछ सौ रुपये तक में इतनी शानदार वैरायटी मिल जाएगी कि आप बिना शॉपिंग बैग भरे वापस नहीं लौटेंगे.

फैशन लवर्स की पहली पसंद बन चुका है जनपथ मार्केट

दिल्ली का जनपथ मार्केट लंबे समय से फैशन और स्ट्रीट शॉपिंग के लिए मशहूर है. खासकर ऑक्सीडाइज्ड ज्वैलरी की बात करें, तो यहां छोटी दुकानों से लेकर स्टाइलिश स्टॉल्स तक हर जगह यूनिक डिजाइन देखने को मिल जाते हैं.

ये भी पढ़ें: घर में घुसते ही आता है पुराने घर जैसा फील, तो ये 4 चीजें तुरंत कर दें बाहर, घर लगेगा नया और लग्जरी

Latest and Breaking News on NDTV

आपको यहां क्या-क्या मिलेगा?

  • बड़े-बड़े झुमके
  • चोकर सेट
  • ऑक्सीडाइज्ड नेकलेस
  • अफगानी ज्वेलरी
  • कड़े और ब्रेसलेट
  • नोज पिन और रिंग्स

सबसे खास बात यह है कि यहां हर डिजाइन ट्रेंड के हिसाब से मिलता है. चाहे आपको बोहो लुक पसंद हो या ट्रेडिशनल इंडियन स्टाइल, यहां हर तरह की ज्वैलरी मौजूद रहती है.

ये भी पढ़ें: मसाले के डिब्बों पर जम गई है तेल की चिपचिपी परत? इन आसान तरीकों से करें मिनटों में साफ

50 रुपये से शुरू हो जाती है शॉपिंग

अगर आपका बजट कम है, तब भी यहां से शानदार शॉपिंग की जा सकती है. छोटे झुमके और रिंग्स आपको 50-100 रुपये तक में मिल जाएंगे. वहीं भारी नेकलेस सेट या डिजाइनर चोकर 200-500 रुपये तक आसानी से मिल जाते हैं.

कई दुकानदार यहां होलसेल रेट जैसी कीमत पर भी सामान बेचते हैं. अगर आप मोलभाव करने में अच्छे हैं, तो और भी सस्ती डील मिल सकती है. यही वजह है कि कॉलेज स्टूडेंट्स और फैशन ब्लॉगर भी इस मार्केट को काफी पसंद करते हैं.

यहां की डिजाइन क्यों हैं इतनी खास?

जनपथ मार्केट की ऑक्सीडाइज्ड ज्वैलरी सिर्फ सस्ती ही नहीं, बल्कि काफी यूनिक भी होती है. यहां राजस्थानी, गुजराती, ट्राइबल और अफगानी डिजाइन का अच्छा कलेक्शन देखने को मिलता है.

आजकल सोशल मीडिया और फेस्टिव फैशन में भी ऑक्सीडाइज्ड ज्वेलरी का क्रेज तेजी से बढ़ा है. कई फैशन एक्सपर्ट्स मानते हैं कि यह ज्वैलरी ट्रेडिशनल और मॉडर्न दोनों लुक के साथ आसानी से मैच हो जाती है.

ये भी पढ़ें: 3 मई के बाद भूलकर भी ये तीन सब्जियां मत खाना! गर्मियों में किन सब्जियों से परहेज करें और क्या खाएं

यही वजह है कि कुर्ती, साड़ी, इंडो-वेस्टर्न और यहां तक कि जींस-टॉप के साथ भी लड़कियां ऑक्सीडाइज्ड ज्वैलरी पहनना पसंद करती हैं.

Latest and Breaking News on NDTV

शॉपिंग करते समय इन बातों का रखें ध्यान:

ऑक्सीडाइज्ड ज्वैलरी खरीदते समय कुछ छोटी बातें ध्यान रखना जरूरी है-

  • हमेशा फिनिशिंग जरूर चेक करें.
  • बहुत हल्की और कमजोर चेन लेने से बचें.
  • मोलभाव जरूर करें.
  • ज्यादा पसीने या पानी से ज्वेलरी बचाएं.
  • स्टोन वाली ज्वेलरी लेते समय लॉक जरूर जांचें.

अगर सही तरीके से रखा जाए, तो ये ज्वैलरी लंबे समय तक नई जैसी दिखती है.

ये भी पढ़ें: घर में बार-बार मकड़ी के जाले क्यों बनते हैं? सिर्फ सफाई नहीं, ये छिपी वजहें भी हो सकती हैं जिम्मेदार

क्या है लोकेशन?

जनपथ मार्केट दिल्ली के कनॉट प्लेस इलाके में स्थित है. यहां पहुंचना काफी आसान है.

नजदीकी मेट्रो स्टेशन: राजीव चौक
मार्केट टाइमिंग: सुबह 11 बजे से रात 8 बजे तक

यह मार्केट कपड़ों, बैग्स और फुटवियर के साथ-साथ ऑक्सीडाइज्ड ज्वेलरी के लिए भी बेहद फेमस है.

कम बजट में स्टाइलिश लुक

अगर आप कम पैसों में अपनी ज्वेलरी कलेक्शन बढ़ाना चाहते हैं, तो जनपथ मार्केट जरूर एक्सप्लोर करें. यहां की वैरायटी, डिजाइन और सस्ती कीमतें इसे फैशन लवर्स के लिए परफेक्ट शॉपिंग डेस्टिनेशन बनाती हैं.

NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं

फॉलो करे:
Listen to the latest songs, only on JioSaavn.com