विज्ञापन

3 मई के बाद भूलकर भी ये तीन सब्जियां मत खाना! गर्मियों में किन सब्जियों से परहेज करें और क्या खाएं

गर्मी के मौसम में सही फूड चुनना बेहद जरूरी है। जानिए किन सब्जियों से परहेज करना चाहिए और कौन सी सब्जियां शरीर को ठंडा और हल्का रखने में मदद कर सकती हैं।

3 मई के बाद भूलकर भी ये तीन सब्जियां मत खाना! गर्मियों में किन सब्जियों से परहेज करें और क्या खाएं

Summer Food: गर्मी बढ़ते ही सिर्फ पानी पीना काफी नहीं होता- आप क्या खा रहे हैं, यह भी उतना ही जरूरी है। कई ऐसी सब्जियां हैं जो इस मौसम में शरीर को भारी लग सकती हैं, जबकि कुछ आपको ठंडक देने में मदद कर सकती हैं… 

गर्मियों के मौसम में खानपान का खास ध्यान रखना जरूरी है, क्योंकि इस मौसम में डिहाइड्रेशन का खतरा होता है. साथ ही अगर सही फूड न चुना जाए तो इनडाइजेशन और डायरिया जैसी परेशानियां हो सकती है. विशेषज्ञों का कहना है कि कुछ सब्जियां शरीर की अंदरूनी गर्मी बढ़ा सकती हैं, जिससे आपको सुस्ती या डिहाइड्रेशन महसूस हो सकता है. हल्की और पानी से भरपूर चीजों को अपनी डाइट में शामिल करना चाहिए. आइए जानते हैं कि गर्मी के दिनों में किन सब्जियों को खाना चाहिए और किन्हें अवाइड करना चाहिए.

गर्मियों में किन सब्जियों से करें परहेज (Which vegetables should you avoid during the summer?)

  • जड़ वाली भारी सब्जियां, जिन्हें पचने में ज्यादा समय लगता है. जैसे मूली.
  • कुछ पत्तेदार सब्जियां, जैसे सरसों के पत्ते, जो सर्दियों के लिए ज्यादा बेहतर होती हैं.
  • ऐसी सब्जियां जिनसे पेट में गैस या भारीपन महसूस होता है. जैसे कटहल, अदरक और लहसुन.
  • ये सब्जियां शरीर की अंदरूनी गर्मी बढ़ा सकते हैं या बेचैनी पैदा कर सकते हैं, खासकर तब जब बाहर का तापमान पहले से ही ज्यादा हो.

इन सब्जियों को खाने से होती हैं ये समस्याएं

भारी भोजन से शरीर में ज्यादा मेटाबॉलिक गर्मी पैदा होती है. पचने में मुश्किल फूड से आपको थकान या पेट फूलने की समस्या हो सकती है. गर्म मौसम में कुछ सब्जियां एसिडिटी या स्किन से जुड़ी समस्याएं पैदा कर सकती हैं.

जब गर्मियां अधिक होती हैं तो शरीर को ठंडा रखने के लिए पहले से ही अधिक मेहनत करनी पड़ती है, इसलिए हल्का भोजन पचाना आसान होता है.

कौन-कौन सी सब्जियां खाएं (Which vegetables should you eat in Summer?)

  • लौकी, तुरई, पेठा (ऐश गॉर्ड)
  • खीरा और पानी की अधिक मात्रा वाली अन्य सब्जियां.
  • हल्की पकी हुई पत्तेदार सब्जियां, जैसे पालक.
  • आसानी से पचने वाले अंकुरित अनाज, जैसे हरी मूंग

ये सब्जियां नेचुरली ठंडक देते हैं, आसानी से पच जाते हैं, और पसीने के जरिए शरीर से निकले इलेक्ट्रोलाइट्स की भरपाई करने में मदद करते हैं.

गर्मियों के लिए आसान डाइट टिप्स

  • एक बार में ज्यादा खाने के बजाय, थोड़ा-थोड़ा कई बार में खाएं.
  • विटामिन C और आयरन को बेहतर ढंग से सोखने के लिए खाने में नींबू जरूर मिलाएं.
  • गर्मी देने वाली सब्जियों से बचें और ठंडक देने वाले फूड्स का सेवन करें.

NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं

फॉलो करे:
Listen to the latest songs, only on JioSaavn.com