Juices for anti aging and health: किसी भी इंसान को स्वस्थ (health)रहने के लिए पर्याप्त पोषण जरूरी होता है. लेकिन गलत लाइफस्टाइल और पोषण की कमी के चलते लोग तेजी से बीमार पड़ रहे हैं और उम्र से पहले ही बुढ़ापे (aging signs) के लक्षण उनके शरीर और चेहरे पर दिखने लगे हैं. तीस साल की उम्र में भी चेहरे पर उम्र के निशान दिखने लगते हैं और इंसान बूढ़ा दिखने लगता है. हालांकि इसमें कुछ हद तक प्रदूषण का भी हाथ है. ऐसे में अगर आपके चेहरे पर भी एजिंग के निशान दिख रहे हैं तो ये चिंता का विषय है. ऐसे में हेल्थ एक्सपर्ट शरीर को अंदर से मजबूत और जवां बनाए रखने के लिए फलों और सब्जियों का जूस (fruit and vegetable juice) पीने की सलाह देते हैं. फलों का जूस सेहत को बहुत फायदा करता है. ये सेहत तो बनाता है, इसके साथ ही ये स्किन के लिए भी बहुत फायदेमंद होता है. फलों का जूस पीने से शरीर में पोषक तत्वों की कमी दूर होती है और शरीर उम्र से पहले बुढ़ापे की ओर जाने से बचता है. ऐसे ही कुछ खास और स्पेशल फलों के जूस की बात करते हैं जो आपके शरीर को पोषण देने के साथ साथ चेहरे पर आए एजिंग के निशान भी गायब कर देंगे.
सर्दियों में विटामिन B12 की कमी को ऐसे करें पूरा, दही में मिलाकर खा लें ये चीजें
जूस पीने के फायदे | juice benefits for health and skin
जैसा कि सब जानते हैं कि फलों और सब्जियों के जूस शरीर को भरपूर पोषण देते हैं. इनमें पाए जाने वाले विटामिन, मिनरल्स और एंटीऑक्सीडेंट शरीर को अंदर से मजबूत और स्वस्थ बनाते हैं. स्वस्थ और मजबूत शरीर का फायदा स्किन को भी होता है और स्किन समय से पहले बूढ़ी नहीं होती है. फलों और सब्जियों का जूस पीने से ना केवल शरीर का इम्यून सिस्टम मजबूत होता है बल्कि चेहरा भी जवां होने लगता है और स्किन काफी हेल्दी हो जाती है.
अंगूर का जूस | grape juice
अंगूर का जूस पीने से आपका ना केवल शरीर स्वस्थ होगा बल्कि चेहरे पर एजिंग के निशान भी कम होने लगेंगे. दरअसल अंगूर के जूस में रेस्वेराट्रोल जैसे एंटीऑक्सीडेंट पाए जाते हैं जो बॉडी में फ्री रेडिकल्स को कम करके उम्र बढ़ने की प्रोसेस को धीमा करते हैं. इसमें पाया जाने वाला विटामिन सी भी शरीर को मजबूत करता है. अंगूर का जूस पीने से हार्ट हेल्थ भी सही रहती है और बीपी भी नियंत्रित रहता है.अंगूर में पाया जाने वाला ढेर सारा फाइबर पाचन तंत्र को भी मजबूत करता है.
-
'मौजूदा चुनौतियों के सामने संयुक्त राष्ट्र की सीमाएं साफ दिख रही हैं', NDTV World Summit में बोले PM मोदी -
NDTV World Summit 2026 के मंच पर पहुंचे PM Modi! | Breaking News -
भारत क्या पाकिस्तान से अच्छे संबंध चाहता है? NDTV World Summit में जयशंकर का जवाब -
रील देखने की लत से बचाएगी ये माइक्रो साधना, NDTV World Summit में स्वामी सर्वप्रियानंद ने बताया -
आमिर खान और अमिताभ बच्चन के फैन हैं स्वामी सर्वप्रियानंद, ‘हनुमान अंश’ देखने की जताई इच्छा -
विदेश मंत्री जयशंकर ने बताया इस वक्त कूटनीति पर कौन सी वेब सीरीज देख रहे -
NDTV World Summit 2026 में पहुंचे PM Modi, थोड़ी देर में होगा संबोधन -
कौन सी वेबसीरीज देख रहे विदेश मंत्री S Jaishankar, वर्ल्ड समिट में बताया -
NDTV World Summit | 'भारत और फ्रांस में प्रदर्शनों पर UN का दोहरा रवैया', S Jaishankar का बड़ा बयान -
NDTV World Summit 2026: पाकिस्तान और आतंकवाद के सवाल पर क्या बोले एस. जयशंकर?

पत्ता गोभी का जूस | patta gobhi juice
पत्तागोभी का जूस एंटीऑक्सीडेंट से भरपूर होता है. इसमें ढेर सारा विटामिन सी होता है जो शरीर के इम्यून सिस्टम की मजबूती के लिए फायदेमंद है. इस जूस में पाए जाने वाले एंथोसायनिन और फाइटोन्यूट्रिएंट्स शरीर को फ्री रेडिकल्स से बचाने में मदद करते हैं. इससे शरीर के बूढ़ा होने की प्रोसेस भी धीमी हो जाती है और शरीर को स्फूर्ति मिलती है.
संतरे का जूस | orange juice
विटामिन सी से भरपूर संतरे का जूस शरीर के लिए बहुत फायदेमंद है. इसमें पाया जाने वाला विटामिन सी इम्यून सिस्टम को मजबूत करता है और इसके एंटीऑक्सीडेंट शरीर को फ्री रेडिकल्स से बचाते हैं. ये एंटी ऑक्सीडेंट एंटी एजिंग में बहुत काम आते हैं. इस जूस के सेवन से स्किन को पोषण मिलता है और स्किन खिली खिली नजर आती है. संतरे के जूस के साथ साथ इसके छिलके को चेहरे पर लगाने से भी स्किन कोमल और जवां होती है.

खीरे का जूस | cucumber juice
खीरा पानी से भरपूर होता है और ये त्वचा को हाइड्रेशन देता है. इसमें पाया जाने वाला विटामिन के शरीर को डिटॉक्सिफाई करता है जिससे स्किन कोमल बनकर खिल जाती है. इससे शरीर में पानी की कमी दूर होती है और उसे भरपूर पोषण मिलता है. अगर आपकी स्किन कुम्हला गई है या फिर सूखी हो रही है तो खीरे का जूस नियमित रूप से पीना चाहिए.
अस्वीकरण: सलाह सहित यह सामग्री केवल सामान्य जानकारी प्रदान करती है. यह किसी भी तरह से योग्य चिकित्सा राय का विकल्प नहीं है. अधिक जानकारी के लिए हमेशा किसी विशेषज्ञ या अपने चिकित्सक से परामर्श करें. एनडीटीवी इस जानकारी के लिए ज़िम्मेदारी का दावा नहीं करता है.
NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं