Curd and Vitamin B12 :अगर खाने की थाली में दही हो तो स्वाद और बढ़ जाता है. दही स्वाद और सेहत के लिहाज से बेहद पौष्टिक और फायदेमंद है. दही का रायता और लस्सी के तौर पर भी सेवन करते हैं. इंडियन खाने की थाली में दही का बहुत महत्व है. दही कई पौष्टिक तत्वों से भरपूर है, जिसमें विटामिन, प्रोटिन और मिनरल्स से युक्त प्रोबायोटिक शामिल है. फिटनेस का ध्यान रखने वाले भी दही को अपनी हेल्दी डाइट का हिस्सा बनाते हैं. दही की तासीर ठंडी होती है और सर्दी में इसे खाने के लिए कई सावधानियां बरतने को कहा जाता है. अगर किसी के शरीर में विटामिन बी 12 की कमी है तो उसके लिए दही बेस्ट है. सर्दी में दही खाने से विटामिन बी 12 की कमी को पूरा किया जा सकता है. जानिए कैसे.
चाय पत्ती में यह चीज मिलाकर बालों पर लगा लें, सारे सफेद बाल कुछ ही दिनों में हो जाएंगे एकदम काले
किनमें होती हैं विटामिन बी 12 की कमी ? (Who has Vitamin B12 deficiency
हेल्थ एक्सपर्ट की मानें तो, अमूमन शाकाहारी लोगों के शरीर में विटामिन बी 12 की कमी है, जबकि शरीर में इसकी मात्रा में कोई कमी नहीं होनी चाहिए. एक्सपर्ट की मानें तो वेजिटेरियन लोगों में विटामिन बी 12 की कमी सबसे ज्यादा होती है, लेकिन वेजिटेरियन को घबराने की जरूरत नहीं हैं, क्योंकि प्रोबायोटिक से भरपूर दही को इन चीजों के साथ खाने से विटामिन बी 12 की कमी को दूर किया जा सकता है.
दही खाने के फायदे (Benefits Of Eating Curd)
एक्सपर्ट की मानें तो, दही पाचन तंत्र को स्वस्थ बनाने के साथ-साथ इम्यूनिटी पावर को भी बूस्ट करती है. दही में मौजूद विटामिन बी 12 ब्रेन, नस और रेड बल्ड सेल्स के लिए बेहद फायदेमंद है, लेकिन सर्दी में दही को सावधानी के साथ खाना होता है, ताकि बिना किसी नुकसान के इसके सभी फायदे शरीर को मिल सके.
-
परजीवी, बोझ, फेल प्रोडक्ट... NDTV World Summit में PM मोदी ने कांग्रेस को घेरा -
PM Modi in NDTV World Summit | बदलते वर्ल्ड ऑर्डर में भारत की क्या भूमिका? PM मोदी ने बताया -
PM Modi Speech: Rahul Gandhi पर PM मोदी क्या-क्या बोले? | NDTV World Summit 2026 -
फेल प्रोडक्ट लॉन्च कर रही कांग्रेस, इतनी तो लॉन्चिंग श्रीहरिकोटा से भी नहीं होती; NDTV वर्ल्ड समिट में PM मोदी -
NDTV World Summit के मंच से कौन से नए खेल का जिक्र कर गए मोदी...! -
तब बड़ी मछली छोटी मछली को निगल जाती है... PM मोदी का NDTV वर्ल्ड समिट से दुनिया को संदेश -
PM Modi Speech: Covid-19 का जिक्र कर PM मोदी ने बताई भारत की ताकत! कही ये बातें | NDTV India -
PM Modi Speech: UN को लेकर NDTV World Summit के मंच पर बड़ी बात बोले पीएम मोदी | NDTV India -
'मौजूदा चुनौतियों के सामने संयुक्त राष्ट्र की सीमाएं साफ दिख रही हैं', NDTV World Summit में बोले PM मोदी -
भारत क्या पाकिस्तान से अच्छे संबंध चाहता है? NDTV World Summit में जयशंकर का जवाब

Photo Credit: Canva
दही के साथ खाएं यह खास चीज (Curd For Vitamin B 12)
सर्दियों में दही खाने के लिए कई लोग मना करते हैं, लेकिन सर्दियों में गुड़ का सेवन सबसे ज्यादा किया जाता है. इसलिए सर्दियों में दही के साथ गुड़ को शामिल करें, जो शरीर को ऊर्जा देता है और गर्मी भी बढ़ाता है. वहीं, दही और गुड़ का मिश्रण शरीर में विटामिन बी 12 की कमी को पूरा कर आयरन की मात्रा बढ़ाता है. गुड़ के अलावा दही के साथ पिसा हुआ पनीर, बादाम और अखरोट भी मिलाकर खाने से विटामिन बी 12 की कमी को पूरा किया जा सकता है. इसके अलावा ब्रेकफास्ट में पराठों के साथ दही को भी शामिल करें. दही और पराठे का मेल बेहद पौष्टिक और हेल्दी है.
दही में मिलाएं ये सब्जियां (Eat These Vegetables With Curd For Vitamin B 12)
वहीं, विटामिन बी 12 की कमी को पूरा करने के लिए दही का कुछ सब्जियों के साथ बेस्ट कॉम्बिनेशन हैं. इसमें दही का रायता बनाए उसमें कुछ सब्जियां जैसे पालक, लॉकी और खीरा मिला सकते हैं. रायते का स्वाद बढ़ाने के लिए जीरा को भूनकर उसका पाउडर बनाकर पुदीने के साथ डाल लें. वहीं, चुकंदर, बटरनट, स्क्वैश, आलू और मशरूम जैसी सब्जियां भी विटामिन बी 12 का बड़ा स्रोत हैं. बता दें, दही की तासीर ठंडी होती है, इसलिए सर्दी में दही का ज्यादा से ज्यादा सेवन सुबह और रात की बजाय दिन में हीं करें.

विटामिन बी 12 की कमी से होने वाली तकलीफें (Problems caused by Vitamin B12 deficiency)
बता दें, विटामिन बी 12 शरीर के लिए बेहद जरूरी है, क्योंकि इसकी कमी से एनिमिया जैसी बीमारी हो जाती है और शरीर पीला पड़ने लगता है. विटामिन बी 12 के लक्षणों में कमजोरी, थकान, चक्कर आना, मतली, दस्त, उल्टी और सांस लेने में तकलीफ शामिल हैं. विटामिन बी 12 की कमी ज्यादा शाकाहारी लोगों में देखने को मिलती है. ऐसे में शरीर में विटामिन बी 12 की मात्रा बढ़ाने के लिए उबले हुए अंडे खाने की भी सलाह दी जाती है.
अस्वीकरण: सलाह सहित यह सामग्री केवल सामान्य जानकारी प्रदान करती है. यह किसी भी तरह से योग्य चिकित्सा राय का विकल्प नहीं है. अधिक जानकारी के लिए हमेशा किसी विशेषज्ञ या अपने चिकित्सक से परामर्श करें. एनडीटीवी इस जानकारी के लिए ज़िम्मेदारी का दावा नहीं करता है.
NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं