विज्ञापन

जेवर एयरपोर्ट से महज 100 किलोमीटर के अंदर हैं ये जगहें, एक दिन की छुट्टी में कर सकते हैं ट्रिप प्लान

इस एयरपोर्ट से महज 100 किलोमीटर की दूरी में घूमने के लिए कई शानदार जगहें हैं. जेवर एयरपोर्ट पर उतर कर आप कुछ घंटों की ड्राइव कर इन जगहों पर जा सकते हैं.

जेवर एयरपोर्ट से महज 100 किलोमीटर के अंदर हैं ये जगहें, एक दिन की छुट्टी में कर सकते हैं ट्रिप प्लान
जेवर एयरपोर्ट से महज 100 किलोमीटर के अंदर हैं ये जगहें, जानें नाम

Places to Visit Near Jewar Airport: दिल्ली से सटे नोएडा में भी अब इंटरनेशनल एयरपोर्ट बन चुका है. नोएडा के पास जेवर इंटरनेशनल एयरपोर्ट का हाल ही में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने उद्घाटन भी किया. इस एयरपोर्ट के खुलने से नोएडा और एनसीआर समेत इसके आस-पास के लोगों को काफी सुविधा होगी और उन्हें फ्लाइट पकड़ने के लिए दिल्ली जाने की जरूरत नहीं होगी. दिल्ली से इसकी दूरी करीब 80 किलोमीटर है. इस एयरपोर्ट से महज 100 किलोमीटर की दूरी में घूमने के लिए कई शानदार जगहें हैं. जेवर एयरपोर्ट के आस-पास आप कुछ घंटों की ड्राइव कर इन जगहों पर जा सकते हैं.

जेवर एयरपोर्ट के पास घूमने की जगहें (Places to Visit Near Jewar Airport)

Latest and Breaking News on NDTV

Photo Credit: AI

1. आगरा, उत्तर प्रदेश

जेवर एयरपोर्ट से सिर्फ दो घंटे की दूरी पर आगरा है, जो देश की सबसे मशहूर जगहों में से एक है. ताजमहल के लिए मशहूर आगरा में आगरा किला, मेहताब बाग और मुगल-युग की कहानियों से भरी गलियां भी हैं. जेवर एयरपोर्ट उतर कर आप एक ही दिन में आगरा ट्रिप कर सकते हैं.

ये भी पढ़ें: 10 दिन में घूम आएं अपने Dream प्लेस, 1 से 10 अप्रैल तक IRCTC के सस्ते टूर पैकेज से कश्मीर से गोवा तक घूमने का मौका

2. मथुरा और वृंदावन, उत्तर प्रदेश

जेवर एयरपोर्ट के पास सबसे नजदीकी डेस्टिनेशन्स में से एक है मथुरा और वृंदावन. भक्ति और पौराणिक कथाओं से भरी ये जगह जेवर से करीब 85 से 90 किलोमीटर दूर है. यहां आप बांके बिहारी मंदिर में आरती में शामिल हों, यमुना के शांत माहौल में नाव की सवारी करें, प्रेम मंदिर जाएं, बरसाना जाकर राधा रानी के दर्शन करें, निधिवन जाएं और यहां के लोकल मार्केट से शॉपिंग करें.

3. अलीगढ़, उत्तर प्रदेश

जेवर से लगभग 70 किलोमीटर दूर, अलीगढ़ में पढ़ाई, आर्किटेक्चर और कारीगरी का मेल है. इसे ताला नगरी (तालों का शहर) के नाम से जाना जाता है. यहां आप  अलीगढ़ किला, शेखा पक्षी अभयारण्य, तीर्थधाम मंगलायतन जैसी जगहों पर जा सकते हैं.

4. नीमराना, राजस्थान

जेवर से लगभग तीन घंटे की दूरी पर स्थित नीमराना उन लोगों के लिए एकदम सही जगह हैं जो इतिहास और एडवेंचर दोनों को पसंद करते हैं. 15वीं सदी का नीमराना फोर्ट-पैलेस अब एक लग्जरी होटल बन गया है, जहां विरासत और आराम का अद्भुत मेल देखने को मिलता है. यह अरावली की पहाड़ियों के नजारों और प्राचीन वास्तुकला से घिरा हुआ है. यहां आप नीमराना फोर्ट-पैलेस में रुकें, जिप लाइनिंग का मज़ा लें, छतों से सूर्यास्त का नज़ारा देखें, और इतिहास की गलियों में शांतिपूर्ण सैर करें.

History of Samosa- Swaad Ka Safar | समोसे का इतिहास | जानें ईरान से भारत कैसे पहुंचा समोसा

NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं

फॉलो करे:
Listen to the latest songs, only on JioSaavn.com