International Left Handers Day 2024: इंटरनेशनल लेफ्ट हैंडर्स डे हर साल 13 अगस्त के दिन मनाया जाता है. इस दिन का मकसद उल्टे हाथ से लिखने और उल्टे हाथ का प्राथमिक रूप से इस्तेमाल करने वाले लोगों के द्वारा जिन चुनौतियों का सामना किया जा रहा है उन्हें उजागर करना है. दुनियाभर में हर जगह सीधे हाथ से लिखने वालों का दबदबा देखा गया है और सार्वजनिक चीजों को भी सीधे हाथ वाले लोगों को ध्यान में रखकर बनाया जाता है जिससे लेफ्ट हैंडर्स (Left Handers) को कई तरह की दिक्कतों का सामना करना पड़ता है. चाहे टूल्स हों, कैंची हो या फिर अलग कोई उपकरण, इन चीजों को सीधे हाथ को ध्यान में रखकर डिजाइन किया जाता है जोकि उल्टे हाथ के लोगों के लिए मुश्किल का सबब बन जाता है.
डैंड्रफ को हटाने के लिए डर्मेटोलॉजिस्ट ने बताया कमाल का तरीका, इस एक चीज से बन जाएगी बात
लेफ्ट हैंडर्स डे इतिहास और महत्व | Left Handers Day History And Significance
साल 1976 में सबसे पहले लेफ्ट हैंडर्स डे मनाया गया था. इस दिन को मनाने की शुरूआत डीन आर. कैंप्बेल, लेफ्ट हैंडर्स क्लब, यूनाइटेड स्टेट्स, के फाउंडर ने की थी, कैंप्बेल खुद भी लेफ्ट हैंडर थे और राइट हैंडर्स की दुनिया में लेफ्ट हैंडर होने के फायदों और नुकसान को लेकर जागरूकता फैलाने की कोशिश कर रहे थे. इस दिन को इसलिए भी मनाया जाता है क्योंकि लेफ्ट हैंडर्स को लेकर कई तरह के मिथक हैं जिनपर लोग विश्वास करते हैं और इन मिथकों को तोड़ना और तथ्यों को सामने लाना भी इस दिन का मकसद है. एक आम मिथक तो यही है कि उल्टे हाथ (Left Hand) से किया गया काम बुरा होता है. इस तरह की बातों को नकारने के लिए भी लेफ्ट हैंडर्स डे का महत्व महसूस होता है.
-
परजीवी, बोझ, फेल प्रोडक्ट... NDTV World Summit में PM मोदी ने कांग्रेस को घेरा -
PM Modi in NDTV World Summit : बदलते वर्ल्ड ऑर्डर में भारत की क्या भूमिका? PM मोदी ने बताया -
PM Modi Speech: Rahul Gandhi पर PM मोदी क्या-क्या बोले? | NDTV World Summit 2026 -
फेल प्रोडक्ट लॉन्च कर रही कांग्रेस, इतनी तो लॉन्चिंग श्रीहरिकोटा से भी नहीं होती; NDTV वर्ल्ड समिट में PM मोदी -
NDTV World Summit के मंच से कौन से नए खेल का जिक्र कर गए मोदी...! -
'मत्स्य न्याय' के उदाहरण से पीएम मोदी ने UN पर क्या कुछ कह दिया? -
तब बड़ी मछली छोटी मछली को निगल जाती है... PM मोदी का NDTV वर्ल्ड समिट से दुनिया को संदेश -
PM Modi Speech: Covid-19 का जिक्र कर PM मोदी ने बताई भारत की ताकत! कही ये बातें | NDTV India -
'मौजूदा चुनौतियों के सामने संयुक्त राष्ट्र की सीमाएं साफ दिख रही हैं', NDTV World Summit में बोले PM मोदी -
भारत क्या पाकिस्तान से अच्छे संबंध चाहता है? NDTV World Summit में जयशंकर का जवाब
इंटरनेशनल लेफ्ट हैंडर्स डे उल्टे हाथ वाले लोगों की उपलब्धियों को भी सेलिब्रेट करता है. यह दिन बताता है कि लेफ्ट हैंडर्स अपनी मुश्किलों को पीछे छोड़कर किस तरह सफलता हासिल करते हैं.
ये सेलेब्स हैं लेफ्ट हैंडर्स- अमिताभ बच्चन
- आशा भोंसले
- गौतम गंभीर
- रजनीकांथ
- सचिन तेंदुलकर
- कपिल शर्मा
- रतन टाटा
- सौरव गांगुली
- करण जौहर
- प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी
NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं