विज्ञापन

घर पर डैंड्रफ का इलाज कैसे करें? जानिए सिर से डैंड्रफ निकालने के घरेलू नुस्खे

आज हम आपको कुछ घरेलू उपाय बताने जा रहे हैं जिसकी मदद से आप रूसी से छुटकारा पा सकते हैं. साथ ही इससे स्कैल्प साफ होगा और ताजगी भी बनी रहेगी. आइए जानते हैं कुछ घरेलू हैक्स.

घर पर डैंड्रफ का इलाज कैसे करें? जानिए सिर से डैंड्रफ निकालने के घरेलू नुस्खे
डैंड्रफ हटाने के लिए क्या करें?
Photo Credit: NDTV

Dandruff Kaise Khatam Kare Gharelu Upay: सर्दियों का सीजन शुरू हो गया है और ठंड का मौसम अपने साथ कई तरह की समस्याएं भी लेकर आता है. इस मौसम में सबसे ज्यादा आम समस्या है डैंड्रफ. दरअसल, सर्दियों में सर्द हवाओं के कारण स्किन में ड्रायनेस आ जाती है और डैंड्रफ की परेशानी शुरू हो जाती है. इससे छुटकारा पाने के लिए कई लोग बाजार में मिलने वाला शैंपू और प्रोडक्ट्स का इस्तेमाल करते हैं लेकिन केमिकल मौजूद होने के कारण साइड इफेक्ट्स का खतरा बना रहता है. ऐसे में घरेलू नुस्खे काफी ज्यादा फायदेमंद माना जाता है. इसी कड़ी में आज हम आपको कुछ घरेलू उपाय बताने जा रहे हैं जिसकी मदद से आप रूसी से छुटकारा पा सकते हैं. आइए जानते हैं...

1. नारियल का तेल

फोर्टिस हेल्थकेयर की आधिकारिक वेबसाइट के मुताबिक नारियल का तेल बालों और स्कैल्प को गहराई से नमी देता है जिससे डैंड्रफ की वजह से होने वाली ड्रायनेस कम हो जाती है. साथ ही इसमें एंटी-फंगल गुण भी होते हैं, जो स्कैल्प को हेल्दी रखने और डैंड्रफ की समस्या को कम करने में मदद कर सकते हैं. इसे यूज करने के लिए आप 3 से 5 चम्मच हल्का गुनगुना नारियल तेल लें और उसे धीरे-धीरे अपने स्कैल्प पर मसाज करें. तेल को कम से कम 1 घंटे तक लगा रहने दें. इसके अलावा अच्छा रिजल्ट पाने के लिए आप इसे रातभर भी छोड़ सकते हैं.

2. एलोवेरा

फोर्टिस हेल्थकेयर के अनुसार एलोवेरा में ठंडक पहुंचाने और त्वचा को शांत करने वाले गुण पाए जाते हैं. ऐसे में अगर स्कैल्प में खुजली, जलन या डैंड्रफ की समस्या है तो एलोवेरा काफी फायदेमंद हो सकता है. इसके एंटी-फंगल और एंटी-बैक्टीरियल गुण स्कैल्प को हेल्दी रखने में भी मददगार होते हैं. इसको यूज करने के लिए ताजे एलोवेरा के पत्ते से निकाला गया जेल या बाजार में मिलने वाला शुद्ध एलोवेरा जेल सीधे स्कैल्प पर लगाएं. फिर इसे लगभग 30 मिनट तक लगा रहने दें. इसके बाद बालों को पानी से धोकर शैंपू कर लें. इससे आपको डैंड्रफ से छुटकारा मिल सकता है.

Latest and Breaking News on NDTV

Photo Credit: Freepik

3. नीम

फोर्टिस हेल्थकेयर के अनुसार नीम में एंटी-फंगल और एंटी-बैक्टीरियल गुण भरपूर मात्रा में पाए जाते हैं. यही वजह है कि इसे सदियों से आयुर्वेद में डैंड्रफ और स्कैल्प की समस्याओं के घरेलू इलाज के रूप में इस्तेमाल किया जाता रहा है. ये सिर की खुजली और रूसी को कम करने में मदद कर सकता है. इसे इस्तेमाल करने के लिए आप एक मुट्ठी नीम की पत्तियों को पानी में उबाल लें. फिर पानी ठंडा होने के बाद इसे छान लें. बालों में शैंपू करने के बाद इस पानी से आखिरी बार सिर धोएं. इससे स्कैल्प साफ होगा और ताजगी भरा महसूस होगा.

4. नींबू का रस

नींबू का रस भी डैंड्रफ से छुटकारा दिलाने में फायदेमंद माना जाता है. फोर्टिस हेल्थकेयर के अनुसार इसमें मौजूद साइट्रिक एसिड स्कैल्प का pH बैलेंस रखने में मदद करता है. ऐसे में अगर रूसी की समस्या स्कैल्प के असंतुलित pH की वजह से है, तो नींबू का रस इसे कम करने में मददराग हो सकता है. डैंड्रफ को दूर करने के लिए आप 2 बड़े चम्मच नींबू का रस लेकर इसे हल्के हाथों से स्कैल्प पर मसाज करें और लगभग 1 मिनट तक लगा रहने दें. इसके बाद 1 कप पानी में 1 छोटा चम्मच नींबू का रस मिलाकर बालों को इससे धो लें. हालांकि अगर आपकी स्किन सेंसिटिव है, तो इस उपाय का इस्तेमाल सावधानी से करें, क्योंकि नींबू जलन पैदा कर सकता है.

यह भी पढ़ें: आंवला से सफेद बालों को काला कैसे करें? एक्सपर्ट ने बताया सफेद बालों के लिए तेल बनाने का नुस्खा

पूरी स्टोरी पढ़ें

NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं

फॉलो करे:
Lifestyle News, Dandruff
Listen to the latest songs, only on JioSaavn.com