Eyebrow threading bumps treatment : आईब्रो थ्रेडिंग हर लड़की व महिला की ब्यूटी रूटीन का जरूरी हिस्सा है. क्योंकि शेप्ड आइब्रो से आपके चेहरे के फीचर और शार्प्ड नजर आते हैं. भौहों को शेप मिलने के बाद चेहरा और खिल जाता है. लेकिन कुछ लड़कियां व महिलाएं आइब्रो बनवाने से बचती हैं, इसका कारण थ्रेडिंग करवाने के बाद चेहरे पर छोटे-छोटे दाने निकल आना. ये पिंपल्स कई बार दर्द भी देते हैं. ऐसा क्यों होता है, इसी के बारे में आज इस आर्टिकल में जानेंगे. साथ ही, थ्रेंडिंग के बाद निकलने वाले दानों को कैसे ठीक किया जाए इसके 3 असरदार उपाय भी बताएंगे.
थ्रेडिंग के बाद क्यों निनकल आते हैं दाने
- जिन लोगों की त्वचा बहुत संवेदनशील होती है उनके फेस पर यह समस्या हो सकती है.
थ्रेडिंग के बाद निकले दाने को कैसे करें ठीक
- अगर आपको थ्रेडिंग के बाद फेस पर दाने उभर आते हैं, तो आप आइब्रो बनवाने के तुरंत बाद गुलाबज अप्लाई कर लीजिए. रोज वॉटर से चेहरा धोने के अलावा आप इसे उंगलियों से अपनी भौंहों पर भी लगा सकती हैं. इससे आपके फेस को ठंडक मिलेगी और पिंपल की भी समस्या दूर होगी.
- वहीं, थ्रेडिंग करवाने के बाद स्टीम ट्रीटमेंट बिल्कुल न लें. क्योंकि इसमें मौजूद केमिकल आपके फेस पर और भौहों के अगल बगल दाने उभार सकते हैं. संवेदनशील त्वचा वालों को तो विशेष रूप से बचना चाहिए.
- थ्रेडिंग के बाद आपको अपने चेहरे पर क्रीम या लोशन लगाना चाहिए. आप दालचीनी पानी की भी मदद ले सकती हैं. इससे जलन और पिंपल्स होने का जोखिम कम होता है. यह आपकी त्वचा पर नमी बनाए रखने का काम करेगा. थ्रेडिंग के बाद आप बर्फ भी रगड़ सकती हैं, इससे भी पिंपल निकलने की चांसेस कम हो जाते हैं.
अब से आप थ्रेडिंग के बाद होने वाली पिंपल्स की परेशानी को इन टिप्स की मदद से रोक सकती हैं. यहां बताए गए तरीके पूरी तरह से नैचुरल हैं और साइडइफेक्ट्स के चांसेस कम हैं.
-
टाटा संस की शेयर बाजार में लिस्टिंग अनिवार्य? RBI गवर्नर ने NDTV समिट में बताया ये क्यों है जरूरी -
मैं कर्म में विश्वास करता हूं... NDTV वर्ल्ड समिट में तुषार ने बताया किन वजहों से जीता यूके में मेयर का चुनाव -
AI से बुलेट ट्रेन तक... अश्विनी वैष्णव ने बताया भारत का फ्यूचर प्लान -
बिकिनी सीन करने में कृति सेनन को क्यों लगे 12 साल? बोलीं- 6-7 साल पहले ऐसा नहीं कर पातीं -
AI एक्ट्रेस टिली नॉरवुड को पसंद है ये बॉलीवुड फिल्म, कृति सेनन के सामने सुनाया फेमस डायलॉग -
‘AI एक्टर्स इंसानी एक्टर्स की जगह नहीं ले सकते’, बोलीं एलाइन वैन डेर वेल्डन -
NDTV World Summit 2026: वेजिटेरियन खिलाड़ियों को कौन सी दिक्कतें होती हैं? Savita, Neeru ने बताया -
NDTV World Summit 2026 के मंच पर भारत की 'गोल्डन गर्ल्स' ने बताया जीत का मंत्रा! | Asian Games 2026 -
NDTV World Summit 2026: Lovlina Borgohain ने बताया जीवन का सबसे बड़ा चैलेंज! क्यों लगने लगे ठहाके? -
NDTV World Summit 2026: हॉकी चैंपियन नेहा गोयल का बड़ा खुलासा! दर्द में भी जीत का जश्न
अस्वीकरण: सलाह सहित यह सामग्री केवल सामान्य जानकारी प्रदान करती है. यह किसी भी तरह से योग्य चिकित्सा राय का विकल्प नहीं है. अधिक जानकारी के लिए हमेशा किसी विशेषज्ञ या अपने चिकित्सक से परामर्श करें. एनडीटीवी इस जानकारी के लिए ज़िम्मेदारी का दावा नहीं करता है.
NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं