हर कोई चाहता है कि उसकी त्वचा कोरियल ग्लास स्किन जैसे ग्लोइंग और चमकदार बनी रहे. इसके लिए अधिकतर लोग मार्केट में मिलने वाले मॉइस्चराइजर, सीरम और बाकी प्रोडक्ट्स का इस्तेमाल करना शुरू कर देते हैं. लेकिन इनमें मौजूद केमिकल्स से साइड इफेक्ट होने का भी खतरा साथ-साथ बना रहता है. इसके अलावा इन प्रोडक्ट्स का असर भी कुछ ही दिनों तक देखने को मिलता है. इसी कड़ी में आज हम आपको घर पर ही कोरियन नाइट क्रीम बनाने का तरीका बताने जा रहे हैं. इसमें किसी तरह का केमिकल का इस्तेमाल नहीं होता है, साथ ही स्किन भी ग्लोइंग और सॉफ्ट बन जाती है. आइए जानते हैं बनाने का प्रोसेस...
कोरियन नाइट क्रीम बनाने के लिए जरूरी चीजें
- एलोवेरा जेल
- चावल का पानी
- विटामिन ई कैप्सूल
कैसे बनाएं?
कोरियन नाइट क्रीम को बनाना बहुत ही ज्यादा आसान है. इसके लिए आप 2 चम्मच एलोवेरा जेल लें. इसके लिए आप बाजार में मिलने वाला एलोवेरा जेल भी ले सकते हैं. इसके बाद इसमें 2 चम्मच चावल का पानी मिलाकर अच्छे से फेंटे. चावल का पानी बनाने के लिए आप चावलों को अच्छे से धोकर पानी में आधे घंटे के लिए भिगो दें और फिर छान लें. अब चावल के पानी और एलोवेरा के मिक्सचर में विटामिन ई कैप्सूल मिलाएं और अच्छे से मिक्स कर लें. अब आपकी कोरियन नाइट क्रीम बनकर तैयार है. इसे आप एयर टाइट कंटेनर स्टोर कर रख सकते हैं.
कैसे करें इस्तेमाल?
ये एक नाइट क्रीम है इसलिए इसे आप सोने से पहले इस्तेमाल करें. इसके लिए आप माइल्ड फेस वॉश से चेहरे को क्लीन कर लें. इसके बाद ये क्रीम लें और हल्के हाथों से मसाज करते हुए फेस पर लगाएं. ये क्रीम आपकी स्किन को हाइड्रेट और सॉफ्ट बनाएगी. साथ ही इसके नियमित इस्तेमाल से आपकी स्किन ग्लो करेगी और चेहरा निखर जाएगा.
क्रीम स्टोर करने के लिए जरूरी टिप्स
इस क्रीम में किसी तरह का प्रिजर्वेटिव एड नहीं किया गया है इसलिए ये 3-4 दिन बाद खराब हो सकती है. ऐसे में अगर क्रीम का रंग बदलने लगे या फिर किसी तरह की गंध आने लगे तो इस क्रीम के इस्तेमाल से बचें.
यह भी पढ़ें: 7 दिन तक बिना गले ताजे रहेंगे टमाटर, बस फ्रिज में स्टोर करने का सही तरीका जान लें
यह भी पढ़ें: सीलिंग फैन को फिर से सफेद कैसे करें? इस नुस्खे से एक ही बार में साफ हो जाएगी सारी ग्रीस, नया जैसा दिखने लगेगा
NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं