विज्ञापन

AC से आती हैं ये 6 तरह की आवाजें, तो हो जाएं सतर्क, जानें क्या है इसकी वजह, कब जरूरी है एक्सपर्ट को बुलाना

AC Hissing Sound Signs: अक्सर एसी आपको तकनीकी खराबी का संकेत देता है. इन संकेतों को कभी भी नजरअंदाज नहीं करना चाहिए. ऐसी आवाजों को नजरअंदाज करना घटनाओं को न्योता देने जैसा है.

AC से आती हैं ये 6 तरह की आवाजें, तो हो जाएं सतर्क, जानें क्या है इसकी वजह, कब जरूरी है एक्सपर्ट को बुलाना
AC Making Grinding Noise: एसी की आवाज के वार्निंग साइन कैसे पहचानें?

AC Buzzing Noise Danger: गर्मी के मौसम में घर में टेम्परेचर को कम करने और राहत के लिए एयर कंडीशन यानी AC ही एक बेहतरीन उपाय है. लेकिन, इन दिनों एसी से होने वाली घटनाओं ने डर का माहौल बना दिया है. अक्सर एसी आपको तकनीकी खराबी का संकेत देता है. इन संकेतों को कभी भी नजरअंदाज नहीं करना चाहिए. ऐसी आवाजों को नजरअंदाज करना घटनाओं को न्योता देने जैसा है. अगर आपका एसी भी आवाजें करता है तो आपको एक्सपर्ट को बुलाना चाहिए. आइए जानते है कि एसी से आने वाली किस तरह की आवाज का क्या मतलब है और इसकी वजह क्या है.

AC से आने वाली 6 तरह की आवाजें और इसके कारण (6 Types of Noises Coming From AC And Their Causes)

1. धमाके जैसी आवाजें

अगर आपका एयर कंडीशनर धमाके जैसी आवाज कर रहा है, तो यह कंप्रेसर में किसी प्रॉब्लम का संकेत है. जब कंप्रेसर में पार्ट्स खुल जाते हैं, तो आपका एयर कंडीशनिंग सिस्टम चालू होने पर आपको खड़खड़ाहट की आवाज सुनाई दे सकती है. यह आवाज अलग हुए पार्ट्स के कंप्रेसर के बाहरी फ्रेमिंग से टकराने की वजह से होती है. ऐसी हालत में आपको टेक्निशियन को बुलाना चाहिए.

ये भी पढ़ें: क्या AC के साथ चलाना चाहिए पंखा? अगर जान गए तो दोबारा नहीं करेंगे ऐसी गलती

2. चीखने जैसी आवाज

एयर कंडीशनर से चीखने की आवाज से जुड़ी सबसे आम समस्या आउटडोर कंडेंसर यूनिट में खराब फैन मोटर है. आपके घर से जुड़े सेंट्रल एयर कंडीशनिंग सिस्टम में एक फैन होता है जो रेफ्रिजरेंट से गर्मी निकालने के लिए डिजाइन किया जाता है. अगर आपका एसी ऐसी आवाज करता है तो यह फैन मोटर में किसी समस्या का संकेत हैं. यह आवाज कंडेंसर सिस्टम के कंप्रेसर में खराब मोटर की वजह से भी हो सकती है. इस स्थिति में भी आपको एक्सपर्ट को बुलाना चाहिए.

Latest and Breaking News on NDTV

3. भनभनाहट की आवाज

AC में भनभनाहट की आवाज को कभी भी नजरअंदाज न करें. यह आवाज आपके आउटडोर कंडेंसर यूनिट में पंखे के ब्लेड के ढीले या इंबैलेंस होने का संकेत हो सकती है. इस तरह की आवाज खराब आउटडोर पंखे की मोटर, गंदे कंडेंसर कॉइल और ढीले पार्ट्स जैसी दिक्कतों की वजह से भी हो सकती है. भनभनाहट की आवाज आपके एयर कंडीशनर से जुड़ी कॉपर लाइनों के पास किसी रुकावट का भी संकेत हो सकती है. इस समस्या का सबसे गंभीर कारण रेफ्रिजरेंट लीक हो सकता है. ऐसे में भनभनाहट की आवाज को नजरअंदाज न करें. किसी लाइसेंस वाले टेक्नीशियन को बुलाएं.

4. खड़-खड़ की आवाज

आपके एयर कंडीशनर से खड़-खड़ की आवाज आ रही है तो आपके आउटडोर कंडेंसर यूनिट में ढीले पार्ट्स या गंदगी की वजह से ऐसा हो सकता है. इस समस्या को ठीक करने का सबसे आसान तरीका है कि इन चीजों को निकालने के लिए यूनिट को अलग कर दिया जाए.

ये भी पढ़ें: मसाले के डिब्बों पर जम गई है तेल की चिपचिपी परत? इन आसान तरीकों से करें मिनटों में साफ

5. क्लिकिंग की आवाज

हालांकि आपके कूलिंग साइकिल की शुरुआत या आखिर में क्लिकिंग की आवाज सुनना नॉर्मल हो सकता है, लेकिन लगातार क्लिकिंग की आवाज नॉर्मल नहीं है. इस तरह की आवाज खराब थर्मोस्टेट का संकेत हो सकती है. चूंकि पुराने थर्मोस्टेट को हटाकर नया थर्मोस्टेट लगाना आसान काम नहीं है, इसलिए आपको एक्सपर्ट को बुलाना चाहिए.

Latest and Breaking News on NDTV

6. सीटी जैसी आवाजें

अगर आपका एयर कंडीशनर सीटी जैसी आवाज कर रहा है, तो यह आपके घर में एयर डक्ट में हल्के से गंभीर लीक का संकेत हो सकता है. यह आवाज खराब एक्सपेंशन वाल्व या ऐसे एयर फिल्टर की वजह से भी हो सकती है जो आपके सिस्टम के साथ कम्पैटिबल नहीं है. अपने एयर कंडीशनिंग सिस्टम की जांच करवाने के लिए प्रोफेशनल को बुलाएं.

NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं

फॉलो करे:
Listen to the latest songs, only on JioSaavn.com