विज्ञापन

तेज धूप में घर रहेगा कूल-कूल! छत पर सफेद चूना लगाने से घर हो सकता है 5 डिग्री तक ठंडा, सिविल इंजीनियर ने बताया तरीका

How To Keep House Cool In Summer Without AC: अगर आप भी गर्मी से परेशान हैं तो छत को ठंडा करने का ये देसी तरीका जरूर जान लें.

तेज धूप में घर रहेगा कूल-कूल! छत पर सफेद चूना लगाने से घर हो सकता है 5 डिग्री तक ठंडा, सिविल इंजीनियर ने बताया तरीका
How To Keep House Cool In Summer Without AC
AI

How To Keep House Cool In Summer Without AC: भीषण गर्मी पड़ते ही जब छत तपने लगती है, तो गर्मी से घर के अंदर रहना मुश्किल हो जाता है. ऐसे में, अक्सर लोग घर को ठंडा रखने के लिए महंगा एयर कंडीशनर इस्तेमाल करना पसंद करते हैं. लेकिन सिविल इंजीनियर विशाल गोयल ने एक देसी और सस्ता जुगाड़ बताया है जो आपकी जेब और पर्यावरण दोनों को फायदा पहुंचा सकता है. आप सफेद चूने और फेविकोल के इस्तेमाल से अपनी छत को हीट रिफ्लेक्टर में बदल सकते हैं.

वैज्ञानिकों ने भी इस बात को सही पाया है कि सफेद रंग सूरज की किरणों को सोखने के बजाय वापस लौटा देता है, जिससे घर का तापमान 5 डिग्री सेल्सियस तक गिर जाता है. अगर आप भी अपना बिजली बिल बचाना चाहते हैं और नेचुरल ठंडक पाना चाहते हैं तो छत पर सफेद चूना लगाने का सही तरीका जान लीजिए. यानी छत कम गर्म होगी तो उसका असर घर के अंदर भी कम महसूस होगा. 

कितनी सामग्री की होगी जरूरत?

700 से 800 स्क्वायर फीट की छत को ठंडा रखने के लिए आपको महंगे कूल-पेंट की जरूरत नहीं है. इसके लिए लगभग 10 किलो चूना और 2 किलो फेविकोल काफी होता है. चूना छत को सफेद बनाता है, जबकि फेविकोल उसे मजबूती से सतह पर चिपकाने में मदद करता है, जिससे बारिश या हवा में यह जल्दी नहीं उतरता. यह तरीका कम खर्च में आसान समाधान देता है.

यह भी पढ़ें: Tawa Cleaning Tips: जिद्दी जला तवा भी हो जाएगा साफ, अपनाएं ये आसान घरेलू तरीके

घोल तैयार करने का तरीका

चूने का घोल बनाने के लिए लोहे की बाल्टी या किसी मजबूत मेटल के बर्तन का इस्तेमाल करें. जब चूना पानी में डाला जाता है, तो इसमें रासायनिक प्रतिक्रिया होती है और तापमान काफी बढ़ जाता है, इसलिए प्लास्टिक का बर्तन नुकसान पहुंचा सकता है. 5 किलो चूने को करीब 10 लीटर पानी में डालकर अच्छे से घोल लें.

फेविकोल और गाढ़ापन कैसे रखें?

जब चूना पूरी तरह पानी में मिल जाए, तो उसमें 1 किलो फेविकोल डालें. इससे सूखने के बाद चूना छिलकर नहीं निकलता. ध्यान रखें कि घोल न ज्यादा पतला हो और न बहुत गाढ़ा. एक आसान टिप के तौर पर इसमें करीब आधा किलो चीनी मिलाई जा सकती है, जिससे पेस्ट थोड़ा गाढ़ा बनता है और छत पर अच्छी पकड़ बनाता है.

छत की तैयारी और पहला कोट

चूना लगाने से पहले छत को अच्छी तरह साफ करें. धूल, गंदगी और काई हटाना जरूरी है, वरना लेप सही से नहीं टिकेगा. इसके बाद छत को हल्का गीला कर लें. जब सतह नम हो, तभी पहला कोट लगाएं. बेहतर रहेगा कि यह काम सुबह किया जाए, ताकि दोपहर तक धूप में कोट अच्छी तरह सूखकर सतह से चिपक जाए.

दूसरे कोट का समय 

सिर्फ एक कोट लगाने से पूरी सफेदी नहीं आती और परत भी पतली रहती है. इसलिए पहले कोट के 12 से 14 घंटे बाद दूसरा कोट लगाना जरूरी है. इससे छत पर मोटी और मजबूत सफेद परत बनती है, जो लंबे समय तक टिकी रहती है. दो कोट के बाद छत एकदम सफेद और चमकदार दिखने लगती है.

वैज्ञानिक कारण क्या है?

छत को सफेद करने के पीछे आसान विज्ञान है. सफेद रंग रिफ्लेक्टर की तरह काम करता है. जब सूरज की किरणें इस पर पड़ती हैं, तो वे अवशोषित (Absorb) होने की बजाय वापस रिफ्लेक्ट (Reflect) हो जाती हैं. इससे छत कम गर्म होती है और घर के अंदर का तापमान करीब 4 से 5 डिग्री तक कम रह सकता है. इससे एसी का इस्तेमाल कम होता है और बिजली की बचत भी होती है.

Watch Video: World Heart Day: दिल की बीमार‍ियां कैसे होंगी दूर, बता रहे जाने-माने पद्मभूषण डॉक्‍टर TS Kler

NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं

फॉलो करे:
Listen to the latest songs, only on JioSaavn.com