विज्ञापन

छत पर उगा पीपल का पेड़ कैसे हटाएं? बस करना होगा यह काम, बिना रसायनों के होगा साफ

I Need Rid of Peepal Tree in my House: अगर इसे समय पर घर से हटाया न जाएं, तो यह अपनी जड़ों को फैलाकर दीवारों को कमजोर बना सकता है और दरारें पैदा कर सकता है. इसके घर में उगने से लेकर उखाड़ने तक को लेकर कई तरह के अपशकुन माना जाते हैं, तो अब क्या करें? बिना नुकसान के घर पर उगा पीपल का पेड़ हटाना चाहते हैं, तो स्टोरी में बने रहिए. 

छत पर उगा पीपल का पेड़ कैसे हटाएं? बस करना होगा यह काम, बिना रसायनों के होगा साफ
Anybody Know How to Remove Peepal Plant from Walls?

I Need Rid of Peepal Tree in my House: घर की छत हो दीवार या आंगन पीपल का छोटा पौधा कही भी आसानी से उग आता है, दिखने में भले ही पौधा साधारण सा लगता है, लेकिन यह बेहद मजबूत होता है. अगर इसे समय पर घर से हटाया न जाएं, तो यह अपनी जड़ों को फैलाकर दीवारों को कमजोर बना सकता है और दरारें पैदा कर सकता है. इसके घर में उगने से लेकर उखाड़ने तक को लेकर कई तरह के अपशकुन माना जाते हैं, तो अब क्या करें? बिना नुकसान के घर पर उगा पीपल का पेड़ हटाना चाहते हैं, तो स्टोरी में बने रहिए. 

पीपल के पेड़ को बिना काटे छत से कैसे हटाया जाए?

  • दो चम्मच नमक
  • एक चम्मच चूना 
  • एक चम्मच फिटकरी 
  • पानी
Latest and Breaking News on NDTV

हटाने के लिए क्या करना होगा?

पानी की टंकी के नीचे पीपल के पेड़ को हटाने के लिए आपकी रसोई में रखी ये 3 चीजें बेहद असरदार साबित हो सकती है. इसके लिए आपको एक गिलसस पानी में दो चम्मच नमक, एक चम्मच चूना और एक चम्मच फिटकरी को मिलाकर एक घोल तैयार कर लेना है, बता दें यह मिश्रण एक प्रभावी उपाय है. अब तैयार किए गए पेस्ट को पौधे की जड़ पर डालकर छोड़ दें. यह आसान उपाय पीपल की जड़ को हमेशा के लिए खत्म कर देगा.

कितनी बार करना होगा?

आप इसे महीने में दो से तीन बार कर सकते हैं, यह कम समय में ही आपको इस समस्या से छुटकारा दिलाने में मददगार साबित हो सकता है.

घर की छत पर उगा पीपल के पेड़ को सही समय पर निकाल लेना सही रहता है, अगर देरी कर दी जाएं, तो यह घर की संरचना के लिए खतरा बन सकता है. ऊपर बताया गया उपाय इस समस्या से छुटकारा दिलाने में मदद कर सकता है, जसे आजमाकर आप घर को सुरक्षित रख सकते हैं. 
 

इसे भी पढ़ें: क्या दिल का दौरा पड़ने के बाद उसे रोका जा सकता है? वीडियो से समझिए!

NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं

फॉलो करे:
Listen to the latest songs, only on JioSaavn.com