विज्ञापन

कॉकरोच का खात्मा करने के लिए क्या करें? किचन में रखी इन चीजों से बनाएं कॉकरोच मारने वाली दवा

How to Get Rid Of Cockroaches: अगर आपके घर में भी कॉकरोचों ने कोहराम मचा रखा है तो इनको खत्म करने के लिए आपको बाजार से केमिकल वाला स्प्रे खरीदने की जरूरत नहीं है. बल्कि आपके किचन में मौजूद ये चीजें ही आपके काम को आसान कर देंगी.

कॉकरोच का खात्मा करने के लिए क्या करें? किचन में रखी इन चीजों से बनाएं कॉकरोच मारने वाली दवा
कॉकरोच जड़ से हो जाएंगे खत्म, बस इस तरह कर लें काम. ( AI Image)

How to Get Rid Of Cockroaches: कॉकरोच जिनको देखते ही कई लोग दूर भाग जाते हैं तो कई उनको मारने के लिए हथियार उठा लेते हैं. घर के कोनों में छिपे ये कॉकरोच नाक में दम कर देते हैं. खाने की चीजों पर चढ़ने से लेकर बर्तनों और सिंक के पास इनका जमावड़ा सबसे ज्यादा रहता है. ये न सिर्फ गंदगी फैलाते हैं बल्कि खाने को दूषित भी करते हैं, जो सेहत को भी नुकसान पहुंचाता है. कॉकरोच को मारने के लिए कई लोग केमिकल स्प्रे का इस्तेमाल करते हैं, लेकिन ये आपकी सेहत को नुकसान पहुंचा सकता है. ऐसे में इनसे छुटकारा पाने के लिए आप कुछ घरेलू उपायों की मदद ले सकते हैं. 

कॉकरोच को जड़ से खत्म करने के लिए आजमाएं ये तरीके  (How To Get Rid Of Cockroaches Easily At Home)

Latest and Breaking News on NDTV
तेज पत्ता

कॉकरोच को भगाने के लिए आपके किचन में पाए जाने वाला तेज पत्ता आपके बेहद काम आ सकता है. इसके लिए आप तेज पत्तों को पीसकर किचन के कोनों और उन जगहों पर जहां पर कॉकरोच सबसे ज्यादा होते हैं उन जगहों पर डाल दें. तेज पत्ते की महक कॉकरोच को पसंद नहीं होती है. इसलिए वो वहां से भाग जाते हैं. 

नीम पत्ता

नीम में नेचुरल एंटी-बैक्टीरियल (Antibacterial) गुण पाए जाते हैं. ऐसे में आप नीम का तेल या नीम के स्प्रे बना कर उनको उन जगहों पर डाल सकते हैं जहां पर कॉकरोच रहते हैं. इसके अलावा नीम की पत्तियों को सुखाकर उनको पीसकर भी इस्तेमाल कर सकते हैं. 

सिरका और पानी का स्प्रे

सफेद सिरका और पानी मिलाकर तैयार किया गया स्प्रे कॉकरोच को दूर रखने में मदद करता है. इसे किचन स्लैब, सिंक और अलमारियों के आसपास छिड़क सकते हैं. इससे बदबू भी दूर होती है और सफाई बनी रहती है.

ये भी पढ़ें: क्या आपको भी छिपकली से लगता है डर, तो किचन में रखें ये 5 पौधे, खाना बनाते समय आसपास भी नहीं फटकेंगी Lizards

Listen to the latest songs, only on JioSaavn.com