Kitchen Se Cockroach Kaise Bhagaye: किचन घर का सबसे जरूरी हिस्सा होता है, लेकिन यही जगह तिलचट्टा की सबसे पसंदीदा जगह भी बन जाती है. रात होते ही सिंक के पास, गैस के नीचे या डिब्बों के पीछे से निकलते ये कीड़े न सिर्फ गंदगी फैलाते हैं, बल्कि कई बीमारियों का खतरा भी बढ़ा देते हैं. कई लोग नमक डालकर या बाजार के स्प्रे इस्तेमाल करके इन्हें भगाने की कोशिश करते हैं, लेकिन कुछ दिनों बाद ये फिर लौट आते हैं. असली जरूरत है ऐसी ट्रिक्स की जो सिर्फ कुछ घंटों के लिए नहीं, बल्कि लंबे समय तक असर करें. अच्छी बात ये है कि इसके लिए महंगे प्रोडक्ट खरीदने की जरूरत नहीं. घर में मौजूद कुछ चीजें और छोटी-छोटी आदतें आपकी रसोई को तिलचट्टा से पूरी तरह दूर रख सकती हैं. आइए जानते हैं ऐसी आसान लेकिन असरदार ट्रिक्स जो सच में काम आती हैं.
किचन से तिलचट्टे कैसे भगाएं? | How to Get Rid of Cockroaches From the Kitchen?
1. तेजपत्ता की खुशबू से भागते हैं चिलचट्टे
तिलचट्टा को तेजपत्ता की तेज खुशबू बिल्कुल पसंद नहीं होती. 4-5 तेजपत्ते को हल्का मसलकर किचन के कोनों, सिंक के नीचे और डिब्बों के पीछे रख दें. इसकी महक से चिलचट्टे उस जगह से दूर रहने लगते हैं. हर 10 दिन में पत्ते बदल दें.
ये भी पढ़ें: वॉशिंग मशीन में कपड़े डालते वक्त लोग करते हैं ये 1 गलती, इसलिए जल्दी खराब हो जाते हैं कपड़े
2. बेकिंग सोडा और चीनी का कॉम्बिनेशन
ये सबसे पुरानी लेकिन असरदार ट्रिक मानी जाती है. बराबर मात्रा में बेकिंग सोडा और चीनी मिलाकर छोटी प्लेट में रख दें. चीनी तिलचट्टा को आकर्षित करती है और बेकिंग सोडा उन्हें खत्म करने में मदद करता है. इसे खासकर रात में रखने से बेहतर रिजल्ट मिलता है.

3. नींबू वाला पानी करेगा कमाल
किचन साफ करते समय पानी में नींबू का रस मिलाएं. इससे फर्श और स्लैब साफ होने के साथ ऐसी खुशबू आती है जो तिलचट्टा को पसंद नहीं होती. साथ ही किचन फ्रेश भी महसूस होता है.
4. सिंक को रात में सूखा रखें
चिलचट्टे पानी वाली जगहों पर सबसे ज्यादा आते हैं. रात में बर्तन धोने के बाद सिंक और आसपास की जगह को सूखा जरूर करें. गीला कपड़ा या स्पंज भी रातभर बाहर न छोड़ें.
ये भी पढ़ें: घर में पौधे नहीं फिर भी चाहिए नेचर वाली फील? ये 3 स्मार्ट ट्रिक्स बदल देंगी पूरा घर, हर कोना लगेगा ग्रीन-ग्रीन!
5. लौंग की ट्रिक
लौंग की तेज गंध भी तिलचट्टा को दूर रखती है. मसालों के डिब्बों और स्टोरेज कैबिनेट में 2-3 लौंग रख दें. इससे कीड़े कम आने लगते हैं और हल्की अच्छी खुशबू भी बनी रहती है.
6. कूड़ेदान की सफाई जरूरी
अगर डस्टबिन रोज साफ नहीं होता तो चिलचट्टे जल्दी आकर्षित होते हैं. कोशिश करें कि रात में किचन का कूड़ा बाहर फेंक दें और डस्टबिन को हफ्ते में कम से कम दो बार धोएं.

7. पाइप और दरारें बंद करें
कई बार चिलचट्टे पाइपलाइन या छोटी दरारों से घर में घुसते हैं. सिंक के नीचे या दीवारों में बनी छोटी जगहों को सीलेंट से बंद कर दें. इससे उनका रास्ता ही बंद हो जाएगा.
8. पुदीने का स्प्रे
पानी में पुदीने का तेल मिलाकर स्प्रे बोतल में भर लें. इसे गैस के नीचे, सिंक और कोनों में छिड़कें. इसकी खुशबू तिलचट्टा को दूर रखने में मदद करती है.
ये भी पढ़ें: भारत में दूध के पैकेटों पर नीले, हरे और नारंगी रंग क्यों होते हैं? कौन सा दूध आपके लिए परफेक्ट?
सिर्फ सफाई नहीं, आदतें भी बदलें
कई लोग रोज सफाई करते हैं, फिर भी चिलचट्टे खत्म नहीं होते. वजह होती है छोटी लापरवाहियां जैसे खुले में खाना छोड़ना, रातभर जूठे बर्तन रखना या गीला किचन छोड़ देना. अगर सफाई के साथ ऊपर बताई गई ट्रिक्स अपनाई जाएं तो किचन लंबे समय तक तिलचट्टा से मुक्त रह सकता है.
तिलचट्टा से छुटकारा पाने के लिए हमेशा तेज केमिकल की जरूरत नहीं होती. घर की छोटी-छोटी चीजें भी सही तरीके से इस्तेमाल की जाएं तो शानदार असर दिखाती हैं.
NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं