विज्ञापन

रसोई में कॉकरोच और चींटियों का बढ़ गया आतंक, पानी में ये 2 मसाले पकाकर बनाएं स्प्रे, तुरंत हो जाएगा सफाया

सोई में कॉकरोच और चींटियों का आतंक बढ़ गया है तो इनसे छुटकारा पाने के लिए लौंग और तेज पत्ते का स्प्रे बेहद असरदार है. यहां जानिए लौंग पर तेज पत्ते का स्प्रे कैसे तैयार करें.

रसोई में कॉकरोच और चींटियों का बढ़ गया आतंक, पानी में ये 2 मसाले पकाकर बनाएं स्प्रे, तुरंत हो जाएगा सफाया
कॉकरोच भगाने के लिए घरेलू नुस्खे
file photo

मानसून की बारिश जहां मौसम को सुहाना बनाती है, वहीं घरों में कई परेशानियां भी साथ लेकर आती है. नमी बढ़ने के कारण कॉकरोच, चींटियां और अन्य कीड़े-मकोड़े तेजी से पनपने लगते हैं, जो रसोई से लेकर कमरों तक हर जगह नजर आने लगते हैं. ये न सिर्फ घर की साफ-सफाई को प्रभावित करते हैं, बल्कि खाने-पीने की चीजों को भी दूषित कर सकते हैं. इससे सेहत पर असर पड़ता है. ऐसे में रसोई में रखे मसाले ही कॉकरोच और चींटियों का सफाया कर सकते हैं. चलिए आपको बताते हैं वह कौन से दो मसाले हैं.

कॉकरोच और चींटियों भगाने के घरेलू उपाय

यूट्यूब पर हैक विद प्रतिमा नाम के चैनल पर एक वीडियो शेयर किया है. वीडियो में बताया गया कि रसोई में कॉकरोच और चींटियों से छुटकारा पाने के लिए लौंग और तेज पत्ते का स्प्रे बेहद असरदार है. इसे बनाने के लिए एक कटोरी में पानी लें और लौंग को कूटकर पानी में डाल दें. इसके बाद इस पानी में थोड़ा सा काली मिर्च पाउडर डाल दें. इसके बाद कुछ लगभग 10 मिनट तक इसे छोड़ देना है और फिर इसके में छोड़ी सी कपूर की गोली डाल दें और अच्छा से मिला लें. इस मिश्रण को छानकर पानी अलग कर लें और फिर इसमें थोड़ी सी कोलगेट मिला लें. इसे जहां भी कॉकरोच दिखते हैं वहां पर स्प्रे करें और कुछ ही समय में सभी कॉकरोच भाग जाएंगे.

लौंग पर और तेज पत्ता पकाकर बनाएं स्प्रे

इसके अलावा लौंग पर और तेजपत्ता एक बर्तन में डेढ़ गिलास के साथ पकने दें. इस पानी को तब तक उबालें, जब तक ये एक गिलास के करीब ना बचें. इसके बाद इसे छान लें और एक स्प्रे बॉटल में डाल लें. अब इसे उन जगहों पर छिड़के जहां कॉकरोच और चींटियों ज्यादा दिखाई देती है.

दरअसल, लौंग और तेजपत्ते की तेज गंध कॉकरोच और चींटियों पसंद नहीं होती. लौंग और तेजपत्ते की तेज महक कॉकरोच और चींटियों को भगाने के लिए एक बेहतरीन प्राकृतिक उपाय है. इन मसालों में मौजूद खास रसायन जैसे लौंग में यूजेनॉल इन कीड़ों को दूर रखते हैं.

यह भी पढ़ें:- मच्छरों का काल हैं ये 5 इंडोर प्लांट्स! घर की सजावट और वातावरण भी रहेगा बेहतर, आज ही घर के अंदर लगाएं

(Disclaimer: यह खबर सोशल मीडिया पर यूजर द्वारा की गई पोस्ट से तैयार की गई है. एनडीटीवी इस कंटेंट की प्रामाणिकता की पुष्टि नहीं करता.)

पूरी स्टोरी पढ़ें

NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं

फॉलो करे:
Cockroaches, Cockroaches Repellant Spray, Cockroaches Home Remedies
Listen to the latest songs, only on JioSaavn.com