विज्ञापन

Dry Cleaning At Home: घर पर ड्राई क्लीनिंग कैसे करें, जानें आसान तरीके, मिनटों में चमक जाएंगे कपड़े

बार-बार ड्राई क्लीन करवाना काफी महंगा प़ड़ जाता है. ऐसे में करें तो करें क्या. हम आपको ऐसा तरीका बताने जा रहा हैं जिससे आप घर पर ही ड्राई क्लीन कर सकते हैं.

Dry Cleaning At Home: घर पर ड्राई क्लीनिंग कैसे करें, जानें आसान तरीके, मिनटों में चमक जाएंगे कपड़े
घर पर ड्राई क्लीनिंग: आसान और सुरक्षित तरीके.

Dry Cleaning At Home: महंगे-महंगे ब्रांड्स के कपड़े आपका लुक और क्लास को बढ़ा देते हैं, लेकिन इन्हें साफ करवाने में जेब पर भारी असर पड़ता है. ड्राई क्लीनिंग हर दिन महंगी होती जा रही है. लॉन्ड्री में एक जोड़ी शर्ट-पैंट या साड़ी के लिए सैकड़ों रुपए खर्च करने पड़ते हैं. बार-बार ड्राई क्लीन करवाना काफी महंगा प़ड़ जाता है. ऐसे में करें तो करें क्या. हम आपको ऐसा तरीका बताने जा रहा हैं जिससे आप घर पर ही ड्राई क्लीन कर सकते हैं. इससे न ही कपड़े खराब होंगे न ही आप पर दबाव बढेगा.

घर पर ड्राई क्लीनिंग कैसे करें (How To Dry Clean Clothes At Home)

कपड़ों को धोने से पहले क्यों चेक करना जरूरी है

सबसे पहले कपड़ों को चेक कर लें कि कहीं पानी डालने से उनका रंग को नहीं उतर रहा. ऐसे कपड़ों को घर पर धोने की गलती न करें. चेक करने के लिए एक गीले सफेद कपड़े को उस ड्रेस के किसी एक कोने पर लगाकर देखें कि कलर निकल तो नहीं रहा. लेदर, सुएड और फर जैसे फेब्रिक को घर में न धोएं.

ब्रशिंग से कैसे हटाएं ऊपर की गंदगी

एक नरम ब्रिसल वाला ब्रश या कपड़ों वाला ब्रश कपड़ों की ऊपरी धूल, रोएं और गंदगी हटा सकता है. बस कपड़े के रेशों की दिशा में ब्रश करें, ताकि कपड़े के नाजुक रेशों को कोई नुकसान न पहुंचे.

डेलिकेट कपड़ों को हाथ से कैसे साफ करें

डेलिकेट कपड़ों को मशीन में डालने की गलती न करें, इससे कपड़े खराब हो सकते हैं या रफ हो सकते हैं. माइल्ड डिटर्जेंट या बेबी शैंपू डाल कर कपड़ों को हल्के हाथों से धोएं. कपड़ों को ज्यादा तेज मले नहीं, इससे फैब्रिक खराब हो सकता है. आखिर में पानी डाल कर कपड़े को अच्छे से साफ कर लें.

Also Read: घर पर ही धुल जाएंगे भारी से भारी कंबल, जानें धोने का आसान और सस्ता तरीका

Latest and Breaking News on NDTV

एयर वॉश और स्टीम से बदबू कैसे हटाएं

अगर आपके पास मॉडर्न वॉशिंग मशीन है, तो थोड़े बहुत गंदे कपड़ों या सिर्फ बदबू हटाने के लिए एयर वॉश  कर सकते हैं. आप स्टीम मोड इस्तेमाल कर भी कपड़ों को धो सकते हैं.

कपड़े सुखाते समय इन बातों का रखें ध्यान

धूप वाले दिन अपने कपड़ों को बाहर टांगने से उनसे बदबू निकल जाती है.  कपड़ों को सीधे धूप में रखने से बचें, क्योंकि इससे उनका रंग फीका पड़ सकता है. ऐसी जगह सुखाएं, जहां हवा आती हो और धूप सीधे कपड़ों पर न पड़े.

स्टीम क्लीनिंग

अपने कपड़ों से सिलवटें हटाने के लिए एक हैंडहेल्ड स्टीमर का इस्तेमाल करें. इससे कपड़ों की सिलवटें भी हट जाती है और फ्रेब्रिक खराब भी नहीं होता. स्टीम करने के बाद कपड़ों को थोड़ी देर खुली हवा में रहने दें, इसके बाद इसे आलमारी में रखें.

NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं

फॉलो करे:
Listen to the latest songs, only on JioSaavn.com