विज्ञापन

चांदी की पायल काली क्यों पड़ जाती है? घर में चांदी की पायल-बिछिया कैसे साफ करें, जानें चमक लौटाने के आसान तरीके

Chandi Ki Payal Kaise Saaf Karein: चांदी की पायल और बिछिया रोजाना पहनने, नमी, पसीने और हवा में मौजूद रासायनिक तत्वों के कारण काली पड़ सकती हैं. हल्के साबुन और गुनगुने पानी से इन्हें साफ करें. बेकिंग सोडा और एल्युमिनियम फॉयल इस्तेमाल करते समय सावधानी बरतें.

चांदी की पायल काली क्यों पड़ जाती है? घर में चांदी की पायल-बिछिया कैसे साफ करें, जानें चमक लौटाने के आसान तरीके
चांदी की पायल बिछिया कैसे साफ करें?
ndtv

त्योहार हो या शादी-पार्टी, चांदी की पायल और बिछिया पैरों की खूबसूरती बढ़ा देती हैं. लेकिन रोजाना पहनने, पसीने, नमी और हवा में मौजूद कुछ रासायनिक तत्वों के संपर्क में आने से चांदी पर कालापन जमने लगता है. ऐसे में कई बार महंगी पायल भी पुरानी और फीकी दिखने लगती है. अगर आपकी चांदी की पायल की चमक भी गायब हो गई है तो उसे साफ कराने के लिए तुरंत ज्वेलर के पास जाने की जरूरत नहीं है. कुछ आसान तरीकों से आप घर पर ही उसकी सफाई कर सकती हैं. हालांकि, सफाई के दौरान सावधानी बरतना भी जरूरी है ताकि गहने की डिजाइन और फिनिश खराब न हो. आइए जानते हैं चांदी की पायल साफ करने के आसान तरीके.

चांदी की पायल क्यों पड़ जाती है काली

चांदी का कालापन हमेशा गंदगी की वजह से नहीं होता है. हवा में मौजूद सल्फर यौगिकों के संपर्क में आने पर चांदी की सतह पर सिल्वर सल्फाइड की परत बन सकती है, जिससे गहने काले दिखाई देने लगते हैं. पसीना, नमी, परफ्यूम और कुछ कॉस्मेटिक उत्पाद भी इस प्रक्रिया को बढ़ा सकते हैं. इसलिए पायल को पहनने के बाद साफ और सूखी जगह पर रखना जरूरी है.

चांदी की चमक बनाए रखने के लिए क्या करें?

  1. पायल उतारने के बाद उसे मुलायम कपड़े से पोंछें.
  2. परफ्यूम और क्रीम लगाने के बाद गहने पहनें.
  3. चांदी को सूखी जगह पर रखें और एयरटाइट पाउच का इस्तेमााल करें.
  4. सफाई के लिए तेज केमिकल, खुरदरे ब्रश और जोर से रगड़ने से बचें.
  5. साबुन और गुनगुने पानी से करें सफाई
Latest and Breaking News on NDTV

अगर पायल पर धूल, पसीना या हल्की गंदगी जमा है तो सबसे पहले यही तरीका अपनाएं. एक कटोरी गुनगुने पानी में थोड़ा सा हल्का सााबुन मिलाएं. पायल को कुछ मिनट भिगोकर मुलायम कपड़े या बहुत नरम ब्रश से धीरे-धीरे साफ करें. इसके बाद साफ पानी से धोकर सूती कपड़े से अच्छी तरह सुखा लें. इससे सतह की गंदगी हटााने में मदद मिलेगी.

ये भी पढ़ें- झूमर कैसे साफ करें? यहां जान‍िए घर के बने स्‍प्रे से झूमर की सफाई कैसे करें

बेकिंग सोडा इस्तेमाल करते समय बरतें सावधानी

चांदी साफ करने के लिए बेकिंग सोडा का इस्तेमाल किया जाता है, लेकिन इसे जोर से रगड़ने पर गहने पर खरोंच आ सकती है. खाासकर नक्काशीदार, ऑक्सीडाइज्ड या पॉलिश वाली पायल पर इसका इस्तेमाल करने से बचें. साधारण पायल पर भी पहले ज्वेलर की सलाह लेनाा बेहतर है.

एल्युमिनियम फॉयल वाला तरीका हर पायल के लिए नहीं

बता दें कि एल्युमिनियम फॉयल, बेकिंग सोडा और गर्म पानी से चांदी का कालापन कम करने का तरीकाा प्रचलित है. हालांकि, यह हर तरह के गहने के लिए सुरक्षित नहीं होता है. मोती, नग, चिपकाए गए स्टोन या खास फिनिश वाली पायल को इस मिश्रण में न डालें. इससे उनकी चमक या बनाावट प्रभावित हो सकती है.

पायल की चमक बनाए रखने के लिए क्या करें

पायल उतारने के बाद उसे मुलायम कपड़े से पोंछें और नमी से दूर रखें. परफ्यूम, लोशन या सफाई के केमिकल लगााने से पहले गहने उतार दें. अगर पायल बहुत ज्यादा काली हो गई है, उस पर बारीक डिजाइन है या उसकी पॉलिश उतर रही है तो ज्वेलर से सफाई करााना बेहतर होगा.

ये भी पढ़ें- तांबे का लोटा कैसे चमकाएं? काला पीतल कैसे साफ करें, जान‍िए यहां

पूरी स्टोरी पढ़ें

NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं

फॉलो करे:
How To Clean Silver Tips, Clean Anklets And Toe Rings, Lifestle News
Listen to the latest songs, only on JioSaavn.com