Switchboard : किचन में हर दिन लगने वाला छौंक का धुआं, घंटों जलने वाली गैस और कभी बर्तनों का जलना. ये सब इस कदर होता है कि उसका असर किचन की दीवारों से लेकर स्विच बोर्ड तक पर नजर आता है. खासतौर से स्विच बोर्ड अक्सर काले ही नजर आते हैं. ये ऐसी जगह है जो दिवाली या किसी अन्य मौके की सफाई के दौरान भी छूट ही जाती हैं. नतीजा ये होता है कि जब स्विच बोर्ड कई-कई दिनों तक साफ नहीं होते तो बहुत ज्यादा काले हो जाते हैं. चिकनाई के साथ मिलकर ये कालापन इतना जिद्दी हो जाता है कि आसानी से साफ नहीं होता. ऐसे में स्विच बोर्ड की सफाई कैसे की जाए. इसका जवाब आपकी रसोई में ही मौजूद है. चलिए जानते हैं वो क्या है.
पहले रखें ये सावधानी
किचन के स्विच बोर्ड की सफाई बहुत जरूरी है. लेकिन इस काम में सावधानी बरतना भी बहुत जरूरी है. इसके लिए आप को कुछ काम याद से करने होंगे. किचन के स्विच बोर्ड की सफाई शुरू करें उससे पहले घर का मेन स्विच ऑफ कर पावर कट कर दीजिए. इससे अगर जाने अनजाने स्विच बोर्ड गीला भी हुआ तो भी करंट लगने का डर नहीं रहेगा.
-
परजीवी, बोझ, फेल प्रोडक्ट... NDTV World Summit में PM मोदी ने कांग्रेस को घेरा -
PM Modi in NDTV World Summit : बदलते वर्ल्ड ऑर्डर में भारत की क्या भूमिका? PM मोदी ने बताया -
PM Modi Speech: Rahul Gandhi पर PM मोदी क्या-क्या बोले? | NDTV World Summit 2026 -
फेल प्रोडक्ट लॉन्च कर रही कांग्रेस, इतनी तो लॉन्चिंग श्रीहरिकोटा से भी नहीं होती; NDTV वर्ल्ड समिट में PM मोदी -
NDTV World Summit के मंच से कौन से नए खेल का जिक्र कर गए मोदी...! -
'मत्स्य न्याय' के उदाहरण से पीएम मोदी ने UN पर क्या कुछ कह दिया? -
तब बड़ी मछली छोटी मछली को निगल जाती है... PM मोदी का NDTV वर्ल्ड समिट से दुनिया को संदेश -
PM Modi Speech: Covid-19 का जिक्र कर PM मोदी ने बताई भारत की ताकत! कही ये बातें | NDTV India -
'मौजूदा चुनौतियों के सामने संयुक्त राष्ट्र की सीमाएं साफ दिख रही हैं', NDTV World Summit में बोले PM मोदी -
भारत क्या पाकिस्तान से अच्छे संबंध चाहता है? NDTV World Summit में जयशंकर का जवाब
बेकिंग सोडा से करें साफ
बेकिंग सोडा की मदद से आप काले से काले स्विच बोर्ड को आसानी से साफ कर सकते हैं. इसके लिए आपको चंद स्टेप्स फॉलो करने होंगे बस. आप बेकिंग सोडा लीजिए. उसे एक कप पानी में डालकर इस तरह मिलाएं कि पूरा एकसार मिश्रण तैयार हो जाए. इसमें नींबू का रस डालिए. कुछ देर इस पूरे मिश्रण को फेंटिए. एक पुराना टूथब्रेश इस घोल में डिप करें. टूथब्रश की मदद से स्विच बोर्ड पर पूरा घोल लगाएं और कुछ देर के लिए उसे ऐसे ही छोड़ दें. कम से कम पांच मिनट बाद उसी ब्रश की मदद से बोर्ड को रगड़ कर साफ करें. आखिर में साफ पानी और कपड़े से स्विच बोर्ड पोंछ दें. आपको स्विच बोर्ड में अंतर दिखाई देने लगेगा.
बेकिंग सोडा और टूथपेस्ट
कुछ टूथपेस्ट में ब्लीच के भी गुण होते हैं. ऐसे टूथपेस्ट के साथ आप बेकिंग सोडा अच्छे से मिक्स करें. कुछ देर के लिए ये मिश्रण रखा रहने दें. जब लगे कि अब मिश्रण सेट हो चुका है इसे फिर स्विच बोर्ड पर लगा दें. कम से कम दो मिनट ऐसे ही छोड़ दें. इसके बाद टूथब्रश से स्विच बोर्ड को घिसें और फिर कपड़े से पोंछकर साफ कर दें.
ये बात जरूर ध्यान रखें
स्विच बोर्ड की सफाई के बाद इस बात का ध्यान जरूर रखें कि आपको एकदम स्विच ऑन नहीं करना है. जब स्विच बोर्ड अच्छे से सूख जाए उसी के बाद आप स्विच ऑन करें. ये काम करने के दौरान पैरों में रबर की सूखी हुई चप्पल पहनना बिलकुल न भूलें. इससे करंट लगने का खतरा नहीं रहेगा.
अस्वीकरण: सलाह सहित यह सामग्री केवल सामान्य जानकारी प्रदान करती है. यह किसी भी तरह से योग्य चिकित्सा राय का विकल्प नहीं है. अधिक जानकारी के लिए हमेशा किसी विशेषज्ञ या अपने चिकित्सक से परामर्श करें. एनडीटीवी इस जानकारी के लिए जिम्मेदारी का दावा नहीं करता है.
NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं