दुकान हो या ऑनलाइन शॉपिंग ऐप, शैंपू खरीदते समय बहुत से लोग एक आम गलती कर बैठते हैं. उन्हें लगता है कि महंगी बोतल का मतलब बेहतर क्वालिटी और ज्यादा फायदा है. यही वजह है कि कई लोग सिर्फ ब्रांड और कीमत देखकर शैंपू चुन लेते हैं. लेकिन क्या सच में महंगा शैंपू हमेशा बेहतर होता है? मशहूर हेयर एक्सपर्ट जावेद हबीब का जवाब है, नहीं. उनके मुताबिक, शैंपू का काम सबसे पहले बालों और स्कैल्प की सफाई करना है. किसी शैंपू की कीमत ज्यादा होने भर से यह तय नहीं हो जाता कि वह आपके बालों के लिए भी सबसे अच्छा होगा.
महंगा है, इसलिए अच्छा है... यह जरूरी नहीं
जावेद हबीब का कहना है कि लोग अक्सर महंगे प्रोडक्ट्स को बेहतर मान लेते हैं, जबकि बालों की देखभाल में यह सोच हमेशा सही नहीं होती. उनका मानना है कि अगर शैंपू आपके बालों और स्कैल्प की जरूरत के हिसाब से चुना गया है, तो एक सामान्य शैंपू भी अच्छा काम कर सकता है. उन्होंने कई मौकों पर कहा है कि सिर्फ महंगे या फैंसी प्रोडक्ट्स के पीछे भागने की जरूरत नहीं है.
जावेद हबीब की दिलचस्प सलाह
जावेद हबीब का कहना है कि शैंपू सिर्फ अपने सिर और बालों को धोनें या साफ करने का जरिया है. एक साधारण शैंपू भी बालों को सही ढंग से साफ कर सकता है. हमारे बुजुर्गों का उदाहरण देते हुए वे कहते हैं कि उनके बाल बिना किसी शैंपू के भी हमसे बेहतर होते थे. जावेद के मुताबिक बाल धोने से पहले हल्की प्री-कंडीशनिंग की जा सकती है.
उनके मुताबिक, बाल धोने से पहले बालों को हल्का गीला करके उन पर सरसों या कोई दूसरा तेल लगाया जा सकता है. इसके बाद कंघी करने से बालों को फायदा मिल सकता है. उनका दावा है कि ये दुनिया का सबसे अच्छा ट्रीटमेंट है बालों के लिए.
यानी साफ है कि शैंपू चुनते समय कीमत से ज्यादा जरूरी है कि आपके बाल किस तरह के हैं. बाल ज्यादा ऑयली हैं, ड्राई हैं, डैंड्रफ है या केमिकल ट्रीटमेंट हुआ है. शैंपू महज सफाई का काम करता है. असल बात ये हैं कि आप शैंपू के इस्तेमाल का सही तरीका जानते हैं या नहीं.
वैसे भी बालों की सेहत सिर्फ शैंपू पर डिपेंड नहीं करती. इसके लिए सही खान-पानी, हेल्दी लाइस्टाइल जैसी कई बातें भी बेहद जरूरी होती हैं.
ये भी पढ़ें: देखते ही देखते कमर तक लंबे हो जाएंगे बाल, इस्तेमाल करें बाल बढ़ाने का रामबाण Rosemary Oil
NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं