आप भी जब ट्रैवल करते हैं, ऑफिस जाते हैं या फिर सर्दियों के मौसम में चाय का मजा लेने के लिए आप भी चाय को थर्मस में रख लेते हैं. इस तरह की सिचुएशन में थर्मस बहुत काम आता है. लेकिन क्या आपने कभी सोचा है कि चाय को देर तक रखने के बाद पीना सही नहीं होता है. ऐसे में थर्मस में रखी हुई चाय को पीना कितना सही है. थर्मस में रखी चाय कितनी देर तक फ्रेश और पीने लायक रहती है? तो चलिए जानते हैं इस सवाल का जवाब.

थर्मस क्या काम करता है?
सबसे पहले इस बात को समझना जरूरी है कि थर्मस करता क्या है? बता दें कि थर्मस टेंपरेचर को बनाकर रखता है. जब आप अच्छी क्वालिटी का थर्मस लेते हैं तो इसमें आपकी चाय 6 से 12 घंटे तक गर्म रह सकती है. वहीं बात करें कुछ हाई-क्वालिटी स्टील थर्मस की तो इसमें 18-24 घंटे तक चाय को गर्म रखने की बात की जाती है, लेकिन इतनी देर में चाय का स्वाद बदल जाता है. तो आखिर थर्मस में चाय को कितनी देर तक रखा जा सकता है.
थर्मस में चाय कितनी देर तक सही रहती है?

- जब आप थर्मस में चाय को रखते हैं तो ये 0-4 घंटे तक बिल्कुल फ्रेश और स्वाद में वैसी ही रहती है जैसी बनाई गई थी.
- 4-8 घंटे बाद चाय गर्म तो रहती है, लेकिन इसका फ्लेवर थोड़ा कम हो सकता है.
- 8 घंटे के बाद थर्मस में रखी हुई चाय का स्वाद भी बदलने लगता है और कभी-कभी इसमें कड़वाहट भी आ जाती है.
अगर आप भी थर्मस में चाय रखते हैं और इसका स्वाद वैसा ही चाहते हैं तो 4-6 घंटे की अंदर ही चाय को पी लेना सही होता है.
चाय का स्वाद क्यों बदल जाता है?
ज्यादा लंबे समय तक जब आप चाय को थर्मस में बंद कर के भी रखते हैं तो उसमें पाए जाने वाले टैनिन (Tannin) धीरे-धीरे ज्यादा रिलीज होने लगता है. जिस वजह से चाय का स्वाद खराब हो जाता है और ये कड़वी हो सकती है. इसके साथ ही दूध वाली चाय को ज्यादा देर रखने पर ये खराब भी हो सकती है, खासकर गर्मियों के मौसम में.
ये भी पढ़ें: सोने से महंगी चाय! एक चुटकी चाय की कीमत में आ जाएगी लग्जरी कार
चाय को ज्यादा देर तक फ्रेश कैसे रखें?
अगर आप चाहते हैं कि आपकी चाय का स्वाद ज्यादा देर तक वैसा ही बना रहे हैं ये टिप्स आपके काम आ सकते हैं-
- थर्मस में चाय डालने से पहले उसे गर्म पानी से प्री-हीट कर लें.
- थर्मस में हमेशा तुरंत बनी हुई चाय ही डालें.
- थर्मस को बार-बार खोलने से बचें, ऐसा करने से उसका टेंपरेचर कम-ज्यादा होता है. जिसका असर चाय के स्वाद और रंगत पर भी पड़ता है.
History of Samosa- Swaad Ka Safar | समोसे का इतिहास | जानें ईरान से भारत कैसे पहुंचा समोसा
NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं