विज्ञापन

किसे काटें, कैसे चुनते हैं मच्छर? नई स्टडी ने खोला बड़ा राज, आप भी हो सकते हैं उनके टारगेट!

Mosquito Bite: इस रिसर्च में सैकड़ों मच्छरों को ट्रैक किया गया और लाखों डेटा पॉइंट्स का एनालिसिस किया गया. नतीजों से पता चला कि मच्छर बेहद स्मार्ट तरीके से इंसानों को पहचानते और उन तक पहुंचते हैं.

किसे काटें, कैसे चुनते हैं मच्छर? नई स्टडी ने खोला बड़ा राज, आप भी हो सकते हैं उनके टारगेट!
Mosquito Bite: हाल ही में हुई एक नई स्टडी में वैज्ञानिकों ने इस रहस्य से पर्दा उठाया है.

Why Mosquitoes Bite: मच्छरों के काटने से हम सभी परेशान रहते हैं, लेकिन क्या आपने कभी सोचा है कि आखिर ये मच्छर तय कैसे करते हैं कि किसे काटना है? यह सिर्फ किस्मत नहीं, बल्कि एक पूरा साइंस है. हाल ही में हुई एक नई स्टडी में वैज्ञानिकों ने इस रहस्य से पर्दा उठाया है. उन्होंने पाया कि मच्छर किसी एक इंसान को यूं ही नहीं चुनते, बल्कि कई संकेतों (Signals) को मिलाकर अपना टारगेट तय करते हैं. इस रिसर्च में सैकड़ों मच्छरों को ट्रैक किया गया और लाखों डेटा पॉइंट्स का एनालिसिस किया गया. नतीजों से पता चला कि मच्छर बेहद स्मार्ट तरीके से इंसानों को पहचानते और उन तक पहुंचते हैं.

ये भी पढ़ें: ज्यादा बार इजैक्युलेशन से बढ़ सकती है पुरुषों की फर्टिलिटी, रिसर्च में हुआ चौंकाने वाला खुलासा

मच्छर कैसे तय करते हैं अपना शिकार?

साइंस एडवांसेस में छपी स्टडी में वैज्ञानिकों ने पाया कि मच्छर एक साथ कई संकेतों का इस्तेमाल करते हैं, जैसे कि हमारी सांस से निकलने वाला कार्बन डाइऑक्साइड, शरीर की गंध और हमारे कपड़ों का रंग.

खासतौर पर मादा एडीस एजिप्टी मच्छर (जो डेंगू और येलो फीवर फैलाते हैं) इस मामले में ज्यादा एक्टिव पाए गए. 3D इंफ्रारेड कैमरों की मदद से यह देखा गया कि मच्छर कैसे इन संकेतों के आधार पर उड़ान भरते हैं और इंसान तक पहुंचते हैं.

छोटे रोबोट की तरह काम करते हैं मच्छ

रिसर्च के अनुसार, हर मच्छर खुद ही फैसला लेता है, वो किसी दूसरे मच्छर को फॉलो नहीं करता. वैज्ञानिकों ने इसे एक भीड़ भरे बार की तरह समझाया, जैसे लोग एक ही जगह इसलिए आते हैं क्योंकि वहां अच्छा माहौल होता है, वैसे ही मच्छर भी एक ही इंसान की ओर आकर्षित होते हैं. यानी मच्छर एक-दूसरे के पीछे नहीं चलते, बल्कि एक जैसे संकेतों की ओर खिंचते हैं.

ये भी पढ़ें: मास्क नहीं, अब आ गया गले में लटकाने वाला एयर प्यूरिफायर, पेंडेंट जितना छोटा डिवाइज बनेगा आपकी सांसों का सुरक्षा कवच

Latest and Breaking News on NDTV

कपड़ों का रंग भी करता है असर

स्टडी में यह भी पाया गया कि इंसान के कपड़ों का रंग मच्छरों को आकर्षित कर सकता है. जब रिसर्च में शामिल व्यक्ति के कपड़ों का रंग बदला गया, तो मच्छरों के व्यवहार में भी बदलाव देखने को मिला.

तीन अलग-अलग एक्सपेरिमेंट से मिली जानकारी

वैज्ञानिकों ने अलग-अलग परिस्थितियों में तीन प्रयोग किए. इनमें विजुअल संकेत (जैसे रंग) और कार्बन डाइऑक्साइड के असर को अलग-अलग परखा गया. इससे समझ आया कि मच्छर इन सभी संकेतों को मिलाकर तय करते हैं कि उन्हें किस दिशा में उड़ना है.

क्यों है यह रिसर्च इतनी जरूरी?

मच्छर कई खतरनाक बीमारियां फैलाते हैं, जैसे मलेरिया, येलो फीवर और जीका वायरस.
हर साल दुनियाभर में 7 लाख से ज्यादा लोगों की मौत इन बीमारियों से होती है.
इस नई जानकारी से भविष्य में बेहतर मोस्किटो कंट्रोल (Pest Control) और बचाव के तरीके विकसित किए जा सकते हैं.

अब यह साफ हो गया है कि मच्छर सिर्फ किस्मत से नहीं काटते, बल्कि पूरी रणनीति बनाकर अपना शिकार चुनते हैं. उनकी यह स्मार्ट सेंसिंग पावर हमें हैरान जरूर करती है, लेकिन साथ ही हमें सतर्क रहने का संकेत भी देती है.

लेखक के बारे में
img
अवधेश पैन्यूली
Senior Sub Editor
पूरी स्टोरी पढ़ें

NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं

फॉलो करे:
Mosquito Bite, Mosquito Attraction, Mosquito Targets, Why Mosquitoes Bite, Mosquito Study, Mosquito Secrets, Why Mosquitoes Choose Targets, Mosquito Attraction Factors, Mosquito Bite Prevention, New Study On Mosquitoes, Mosquito Behavior Secrets
Listen to the latest songs, only on JioSaavn.com