Teeth Care : आप जैसे ही मुस्कुराएं तो आपके चमकते हुए दांत आपकी पर्सनैलिटी में चार चांद लगा देते हैं. मगर आपके दांत पीले हैं तो आपको हमेशा अपनी हंसी दबानी पड़ती होगी. या कई बार ऐसा हुआ होगा जब आप जोर से हंसने लगे होंगे तो आपके पास खड़े व्यक्ति ने आपको टोक दिया होगा कि आपके दांत तो बहुत पीले हैं और यह सुनकर आप बहुत शर्मिंदा हुए होंगे. दरअस हम कई अलग-अलग कारणों से दांत अपनी चमक खो देते हैं और वह पीले हो जाते हैं. इसका मुख्य वजह कई तरह खाद्य पदार्थ भी हो सकते हैं. ये दांतों की बाहरी परत यानी इनेमल को गन्दा कर देते हैं. इस कारण दांत पीले दिखने लगते हैं. अगर आप चाहते हैं कि आपके दांतों का पीलापन खत्म हो जाए या आपके दांत पीले ना पड़े तो इसके लिए जरूरी है कि आप अपना खानपान सही रखें. अगर आपके सारे दांतों पर पीली परत जम भी गई है तो परेशान ना हो. अगर आप शुरुआत में इन पर ध्यान देंगे तो दांतों की चमक वापस आ सकती है. यहां हम आपको कुछ घरेलू उपाय बता रहे हैं, जिनसे आप अपने दांतों की चमक फिर से वापस ला सकते हैं.
दांतों का पीलापन ऐसे होगा दूर | How To Whiten Teeth
नीम का दातून
नीम का दातुन भी दांतों के पीलेपन को छुटकारा दिलाने में बहुत ही कारगर है. इसके लिए बस आप नीम के दातुन को गर्म पानी से अच्छे से धो लें और इससे दांत साफ करें. ऐसा रोजाना करने से आपको असर दिखने लगेगा और आपके दांतों का पीलापन जल्दी चला जाएगा.
-
‘AI एक्टर्स इंसानी एक्टर्स की जगह नहीं ले सकते’, बोलीं एलाइन वैन डेर वेल्डन -
नो इंडियंस अलाउड से मेयर तक का सफर, NDTV समिट में रोहतक से लंदन गई मां-बेटे की जोड़ी ने बताई अपनी जर्नी -
NDTV World Summit 2026: Lovlina Borgohain ने बताया जीवन का सबसे बड़ा चैलेंज! क्यों लगने लगे ठहाके? -
NDTV World Summit 2026: हॉकी चैंपियन नेहा गोयल का बड़ा खुलासा! दर्द में भी जीत का जश्न -
Ashwini Vaishnaw के ऑफिस में कुर्सी के पीछे क्यों लगी है कील? NDTV World Summit में खोला राज -
NDTV World Summit : क्या AI छीन लेगा नौकरियां? माइक वॉल्श ने दिया चौंकाने वाला जवाब -
NDTV World Summit 2026 : रोहतक से लंदन तक का सफर, मां-बेटे की जोड़ी ने सुनाई संघर्ष और सफलता की कहानी -
NDTV World Summit 2026: Asian Games में कैसे जीते 2 Gold Medal? Shooter Neeru Dhanda ने बताया -
AI न नौकरी खाएगा, न इंसानों की जगह लेगा... NDTV World Summit में माइक वॉल्श ने बता दिया AI का फ्यूचर -
रेलमंत्री वैष्णव ने बताया बुलेट ट्रेन में देरी की क्या रहीं वजहें, जापानी मंत्री के आरोपों का दिया जवाब
स्ट्रॉबेरी
वैसे तो लोग स्ट्रॉबेरी खाना बहुत पसंद करते हैं. स्ट्रॉबेरी फल को सेहत के लिए काफी फायदेमंद भी माना गया है. ये दांतों के पीलेपन को दूर करने में भी बहुत सहायक है. स्ट्रॉबेरी को दांतों पर रगड़ने या इसे खाने से भी आपके दांत नेचुरल तरीके से सफेद हो सकते हैं. इसमें एंटीऑक्सीडेंट मौजूद होते हैं, जो दांतों का पीलापन दूर करने में बहुत ही कारगर हैं.
हींग
वैसे तो हींग को पेट की कई समस्याओं से छुटकारा पाने के लिए इस्तेमाल किया जाता है. साथ ही आप पीले दांतो को सफेद करने के लिए भी इसका उपयोग करके अपने दांतों को सफेद बना सकते हैं. दो चुटकी हींग को आधा कप पानी में अच्छे से उबाल लें. इस पानी को ठंडा करके दिन में 2 बार कुल्ला करें. ऐसा करने से कुछ ही दिनों में दांतों का पीलापन काफी हद तक दूर हो जाएगा.
सरसों का तेल-हल्दी
आधा चम्मच हल्दी पाउडर में एक चम्मच सरसों का तेल मिलाएं और इस पेस्ट को दांतों पर उंगलियों की मदद से धीरे-धीरे रगड़ते जाएं. इस मिश्रण का रोजाना इस्तेमाल करें. कुछ ही दिनों में आपको फर्क साफ दिखने लगेगा.
बेकिंग सोडा
घर में बेकिंग सोडा को बहुत से कामों के लिए इस्तेमाल किया जाता है. लेकिन क्या आपको पता है, कि इससे दांतों का पीलापन भी काफी हद तक दूर किया जा सकता है. सप्ताह में एक या दो बार ब्रश पर कोलगेट के साथ चुटकी भर बेकिंग सोडा लगाकर ब्रश करें. इस तरीके से दांतों से पीली परत साफ हो सकती है.
NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं