विज्ञापन

चिकनाई वाले बर्तन कैसे साफ करें? नींबू के छ‍िलके से लगाएं जुगत, इन चार ट्र‍िक्‍स से झटपट हटेगी जिद्दी चिकनाई

आप भी अगर नींबू निचोड़ने के बाद उसे फेंक रहे हैं तो इन उपायों पर ध्यान दें. यहां हम आपको नींबू का इस्तेमाल करके चिकनाई वाले बर्तनों को साफ करने के चार आसान तरीके बता रहे हैं.

चिकनाई वाले बर्तन कैसे साफ करें? नींबू के छ‍िलके से लगाएं जुगत, इन चार ट्र‍िक्‍स से झटपट हटेगी जिद्दी चिकनाई
इन चार आसान तरीकों से झटपट साफ कर सकते हैं जिद्दी चिकनाई वाले बर्तन

Cleaning greasy dishes using lemons: ज्यादातर घरों में नींबू का रस निकालने के बाद उसका छिलका फेंक दिया जाता है, लेकिन क्या आप जानते हैं कि यही नींबू चिकनाई वाले बर्तनों की सफाई में बेहद काम का हो सकता है? नींबू की प्राकृतिक खटास तेल और जिद्दी ग्रीस को आसानी से तोड़ देती है, जिससे बर्तन बिना किसी तेज केमिकल के साफ और चमकदार हो जाते हैं. 

अगर आप भी नींबू निचोड़ने के बाद उसे बेकार समझकर फेंक देते हैं, तो अब रुक जाइए. यहां हम आपको नींबू की मदद से चिकनाई वाले बर्तन साफ करने के 4 आसान और असरदार तरीके बता रहे हैं.

नींबू की मदद से ऐसे साफ करें चिकनाई वाले बर्तन (How to clean greasy dishes using lemons)

नींबू और बेकिंग सोडा का पेस्ट 
(Lemon and Baking Soda for Greasy Dishes)

नींबू के रस और बेकिंग सोडा से बना पेस्ट चिकनाई हटाने में जादू जैसा काम करता है. बेकिंग सोडा का हल्का खुरदुरापन और नींबू की खटास मिलकर जिद्दी ग्रीस को बिना बर्तन को नुकसान पहुंचाए साफ कर देती है.

कैसे इस्तेमाल करें:
नींबू के रस में बेकिंग सोडा मिलाकर पेस्ट बनाएं, चिकनी जगहों पर लगाएं और मुलायम स्पंज से रगड़ें. इसके बाद पानी से अच्छी तरह धो लें.

Also Read: घर पर नींबू कैसे लगाएं? यहां जानें गमले में नींबू उगाने का सही तरीका क्या है...

नींबू और नमक से करें स्क्रब
(Lemon and Salt Scrub for Greasy Utensils)

नमक का खुरदुरापन और नींबू की खटास मिलकर चिकनाई को आसानी से हटा देती है. यह तरीका खासतौर पर तवा, कढ़ाही और पैन की सफाई के लिए बेहद असरदार है.

कैसे करें:
नींबू के कटे हुए टुकड़े को नमक में डुबोकर बर्तन पर रगड़ें और फिर गर्म पानी से धो लें.

Latest and Breaking News on NDTV

नींबू के रस में भिगोएं चिकनाई वाले बर्तन
(Soak Greasy Dishes in Lemon Water)

ज्यादा चिकनाई जमे बर्तनों के लिए नींबू के रस में भिगोना सबसे आसान तरीका है. इससे तेल ढीला हो जाता है और बाद में आसानी से साफ हो जाता है.

नींबू और सिरके का नेचुरल स्प्रे
(Lemon and Vinegar Cleaning Spray)

नींबू और सिरका मिलाकर बना स्प्रे धातु के बर्तनों पर जमी ग्रीस हटाने में काफी असरदार होता है.

NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं

फॉलो करे:
Listen to the latest songs, only on JioSaavn.com