अंग्रेजी में चीकू को क्या कहते हैं?
Chiku In English: चीकू का नाम सुनते ही मुंह में पानी आ जाए. छोटे बच्चों से लेकर बड़े तक इस फल को खूब शौक से खाते हैं. जितना यह खाने में स्वादिष्ट होता है, शरीर के लिए उतना ही फायदेमंद भी है. खराब पेट हो या स्किन, कमजोर हड्डियां हो या इम्यूनिटी शरीर को रोगों को से कोसों दूर रखने में यह फायदेमंद माना जाता है, यह तो हुई इसके स्वाद और फायदे की बात, लेकिन क्या आप जानते हैं इसे अंग्रेजी में क्या कहते हैं? अगर नहीं तो स्टोरी में बने रहिए.

चीकू को इंग्लिश में क्या कहते हैं?
चीकू को इंग्लिश में 'Sapodilla' सपोडिला या 'SAPOTA' यानी सपोटा कहा जाता है.

चीकू का सेवन कैसे करें?
- सीधे खाकर
- शेक या स्मूदी
- फ्रूट सलाद
- आइसक्रीम या कस्टर्ड की तरह
चीकू खाने के 6 बड़े फायदे
- पाचन: चीकू में पाया जाने वाला फाइबर पाचन तंत्र को बेहतर बनाता है और कब्ज की समस्या को दूर करता है. यह आंतों की सफाई में भी मदद करता है, जिससे पेट स्वस्थ रहता है.
- त्वचा: चीकू में मौजूद विटामिन ई त्वचा को हाइड्रेट रखता है और प्राकृतिक चमक लाने में मदद करता है. नियमित रूप से इसे खाने से स्किन से जुड़ी दिक्कतों से राहत पाई जा सकती है.
- इम्यूनिटी: चीकू विटामिन सी और एंटीऑक्सीडेंट्स से भरपूर है, जो शरीर की रोग प्रतिरोधक क्षमता को बढ़ाने में मदद करते हैं, जिससे वायरल और बैक्टीरियल संक्रमण से बचाव होता है.
- दिल: चीकू में पोटैशियम और मैग्नीशियम होता है, जो ब्लड प्रेशर को कंट्रोल करता है और दिल को हेल्दी बनाए रखने में मदद करता है.
- तनाव: चीकू का सेवन मानसिक स्वास्थ्य को बेहतर बनाता है और मूड को भी अच्छा करता है.
- हड्डियां: चीकू में पाया जाने वाला कैल्शियम, फास्फोरस और आयरन हड्डियों को मजबूत रखने में मदद करता है. हड्डियों से जुड़ी हड्डियों बीमारियां जैसे ऑस्टियोपोरोसिस से छुटकारा पाने के लिए चीकू खाया जा सकता है.
इसे भी पढ़ें: न लगानी होगी डाई और न ही महंदी, बस रोज लगाना है ये तेल, बिना किसी केमिकल के काले होंगे बाल!
लेखक के बारे में
Diksha Soni
Sub-Editor
पूरी स्टोरी पढ़ें
NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं
Chiku In English, Chiku Ko English Me Kya Kahte Hain, Chiku Ka English Name, Chiku Ke Fayde, Sapota Benefits