Healthy Seeds: खानपान में अक्सर ही उन चीजों को शामिल किया जाता है जिनसे सेहत को अलग-अलग पोषक तत्व मिलें और शरीर दुरुस्त बना रहे. ऐसे ही कमाल के सुपरफूड हैं कद्दू के बीज. इन बीजों में एंटी-ऑक्सीडेंट्स, फाइबर, हेल्दी फैट्स, प्रोटीन और मैग्नीशियम की अच्छी मात्रा पाई जाती है. इन्हें खाने पर पाचन से लेकर दिल तक को फायदे मिलते हैं. साथ ही, कद्दू के बीजों (Pumpkin Seeds) को खानपान का हिस्सा अलग-अलग तरीकों से भी बनाया जा सकता है.
हल्दी में इस सफेद चीज को मिलाकर बना लें फेस पैक, चेहरे पर आ जाएगा सोने सा निखार
कद्दू के बीज खाने के फायदे | Benefits Of Eating Pumpkin Seeds
- मैग्नीशियम से भरपूर होने के चलते कद्दू के बीज खाने पर नर्व और मसल फंक्शन बेहतर होता है.
- इन बीजों का सेवन ब्लड शुगर (Blood Sugar) मैनेज करने में मददगार है और इसीलिए डायबिटीज में इनका सेवन किया जा सकता है.
- कद्दू के बीजों से शरीर में एनर्जी प्रोड्यूस होती है यानी शरीर में ऊर्जा बनी रहती है.
- हड्डियों को मजबूती देने में कद्दू के बीजों के फायदे नजर आते हैं. इन बीजों के सेवन से रोग प्रतिरोधक क्षमता यानी इम्यूनिटी (Immunity) मजबूत बनी रहती है.
- हेल्दी फैट्स और फाइबर होने के चलते कद्दू के बीज खाने पर पाचन संबंधी दिक्कतें दूर रहती हैं. इन बीजों के सेवन से वजन कम होने में भी असर दिखता है और फैट बर्न होने लगता है.
- इन बीजों का सेवन हाई ब्लड प्रेशर कम होने लगता है और इनसे शरीर का ब्लड फ्लो बेहतर होता है.
- एंटी-ऑक्सीडेंट्स से भरपूर होने के चलते कद्दू के बीज खाने पर शरीर रोगों से दूर रहता है. एंटी-ऑक्सीडेंट्स शरीर को नुकसान पहुंचाने वाले फ्री रेडिकल्स को दूर करते हैं और सेल डैमेज को रोकते हैं. ऐसे में कद्दू के बीजों का सेवन फायदेमंद होता है.
- कद्दू के बीजों में अमीनो एसिड्स भी होते हैं जो अच्छी नींद लेने में सहायक होते हैं.
कैसे करें कद्दू के बीजों का सेवन
इन बीजों को खाने के कई अलग-अलग तरीके हैं. कद्दू के बीज खाने के लिए इन्हें धोकर और भूनकर खाया जाता है. कद्दू के बीजों को स्नैक्स की तरह खा सकते हैं. इन बीजों का सेवन सलाद, सूप और गार्निश की तरह किया जा सकता है. स्मूदी, शेक्स और सैंडविच वगैरह में भी कद्दू के बीज डाले जा सकते हैं.
-
'कॉकटेल 2' को मिले रिव्यू पर कृति सेनन ने NDTV वर्ल्ड समिट में कहा- फिल्म देखना एक पर्सनल एक्सपीरियंस है -
पीएम मोदी के ग्लोबल विजन से लेकर RBI गवर्नर के बड़े बयान तक, अखबारों के फ्रंट पेज पर छाया NDTV समिट -
'भारतीय दयालु, ईमानदार और बुद्धिमान होते हैं', खामेनेई ने अपने प्रतिनिधि को भारत भेजते समय क्या कहा था? -
NDTV WORLD SUMMIT 2026 : कृति सेनन को बिकिनी सीन करने में क्यों लगे 12 साल? -
ब्रिटेन के हरियाणवी मेयर तुषार कुमार ने बताया कैसे गरीबों की मदद ने जिताया चुनाव -
टैक्स सिर्फ कमाई पर लगे, पूरी रकम पर नहीं..."F&O ट्रेडर्स के नुकसान पर बोले Zerodha को-फाउंडर निखिल कामत -
AI से बुलेट ट्रेन तक... अश्विनी वैष्णव ने बताया भारत का फ्यूचर प्लान -
NDTV World Summit 2026: वेजिटेरियन खिलाड़ियों को कौन सी दिक्कतें होती हैं? Savita, Neeru ने बताया -
NDTV World Summit 2026 के मंच पर भारत की 'गोल्डन गर्ल्स' ने बताया जीत का मंत्रा! | Asian Games 2026 -
NDTV World Summit 2026: Lovlina Borgohain ने बताया जीवन का सबसे बड़ा चैलेंज! क्यों लगने लगे ठहाके?
अस्वीकरण: सलाह सहित यह सामग्री केवल सामान्य जानकारी प्रदान करती है. यह किसी भी तरह से योग्य चिकित्सा राय का विकल्प नहीं है. अधिक जानकारी के लिए हमेशा किसी विशेषज्ञ या अपने चिकित्सक से परामर्श करें. एनडीटीवी इस जानकारी के लिए ज़िम्मेदारी का दावा नहीं करता है.
Aashiqui: वो फिल्म जिसने गायक, गीतकार, संगीतकार और एक्टर्स को बना दिया Superstar | Bollywood GoldNDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं