विज्ञापन
This Article is From Feb 15, 2018

आलिया भट्ट का 'हाफ बन' हेयरस्टाइल, आप भी बना सकती हैं चुटकियों में, देखें STEPS

सिंपल लेकिन अमेज़िंग हेयरस्टाइल, जिसे आप मिनटों में बना पाएंगी और इस हेयरस्टाइल में आलिया भट्ट कई बार देखी जाती हैं.

आलिया भट्ट का 'हाफ बन' हेयरस्टाइल, आप भी बना सकती हैं चुटकियों में, देखें STEPS
मिनटों में पाएं आलिया का ये खूबसूरत हेयरस्टाइल लुक
  • आलिया भट्ट का 'हाफ बन' हेयरस्टाइल
  • कई बार इस हेयरस्टाइल में दिखती हैं आलिया
  • 4 स्टेप्स में सीखें इसे बनाना
नई दिल्ली: शादी या पार्टी के लिए आप पार्लर जाकर कोई भी खूबसूरत हेयरस्टाइल बनवा सकती हैं, लेकिन आपके डेली लुक का क्या? रोज़ाना आप सिर्फ खुले बालों या फिर पोनीटेल में नहीं रह सकती. इसीलिए आज यहां आपको बेहद ही सिंपल लेकिन अमेज़िंग हेयरस्टाइल को बनाना सिखा रहे हैं, जिसे आप मिनटों में बना पाएंगी और यह आलिया भट्ट का फेवरेट भी है. इस हेयरस्टाइल में आलिया कई बार देखी जाती हैं. आप इस हेयरस्टाइल को सिर्फ ऑफिस या कॉलेज में ही नहीं बल्कि किसी भी कैजुअल ओकेज़न के लिए बना सकती हैं. तो देखें इसके स्टेप्स और मिनटों में पाएं ये लुक. 

ठंडा या गरम? जानें कैसे पानी से धोने पर आपको मिलेंगे लंबे और खूबसूरत बाल​

स्टेप 1 - सबसे पहले बालों को अच्छे से कॉम्ब करें. अपने सिर के बीच के हिस्से से बालों को लें. ठीक वैसे ही जैसे पफ बनाने के लिए लिया जाता है. 
 
hairstyle

स्टेप 2 - इन बालों को तीन भागों में बांटे और इसकी चोटी बनाएं. आधी चोटी बनाने के बाद इसे रबर से बांध लें. 
 
hairstyle

स्टेप 3 - इस चोटी की सभी लेयर्स को हल्के हाथों से लूज़ करें. 
 
hairstyle

स्टेप 4 - चोटी को लूज़ करने के बाद इसे फोल्ड कर बन बना लें और इसे पिन्स से सिक्योर करें.
 
hairstyle

फाइनल लुक - इस लुक को और अच्छा बनाने के लिए आलिया भट्ट की तरह बचे बालों को हल्का कर्ल कर लें.
 
 

A post shared by Alia (@aliaabhatt) on


...और भी हैं लाइफस्टाइल की खबरें...

देखें वीडियो - बालों में रूसी की समस्या हो तो क्या करें​

पूरी स्टोरी पढ़ें

NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं

फॉलो करे:
Hairstyle, Simple Hairstyle, Hairstyle Step By Step, Hairstyle Video
Listen to the latest songs, only on JioSaavn.com