Hair Style Trends : बॉलीवुड एक्ट्रेसेज को आपने सबसे ज्याद जिस हेयर स्टाइल में देखा है. वह है टॉप बन. जी हां, खासकर एक्ट्रेस दीपिका पादुकोण का तो यह फेवरिट हेयरस्टाइल है. आप उन्हें जब भी बाहर देखेंगे तो वह टॉप बन हेयर हेयर स्टाइल में ही नजर आएंगी. बॉलीवुड में अनन्या पांडे का भी यह फेवरिट हेयर स्टाइल्स में से एक है. यही नहीं, हाल में एक्ट्रेस डेजी शाह ने इंस्टाग्राम पर अपनी ग्लैमरस फोटो शेयर कीं. जिसमें उन्होंने गाउन के साथ टॉप बन किया हुआ था. उनके फैंस उनके इस नए लुक पर उनकी खूब तारीफ भी की. अगर आप भी पार्टी में जाने का प्लान कर रही हैं. तो वेस्टर्न ड्रेस के साथ टॉप बन बना सकती हैं. यह ट्रेंडी लुक आपको भीड़ से अलग तो रखेगा ही साथ ही आप पर फबेगा भी खूब.
-
पीएम मोदी के ग्लोबल विजन से लेकर RBI गवर्नर के बड़े बयान तक, अखबारों के फ्रंट पेज पर छाया NDTV समिट -
'भारतीय दयालु, ईमानदार और बुद्धिमान होते हैं', खामेनेई ने अपने प्रतिनिधि को भारत भेजते समय क्या कहा था? -
NDTV WORLD SUMMIT 2026 : कृति सेनन को बिकिनी सीन करने में क्यों लगे 12 साल? -
ब्रिटेन के हरियाणवी मेयर तुषार कुमार ने बताया कैसे गरीबों की मदद ने जिताया चुनाव -
टैक्स सिर्फ कमाई पर लगे, पूरी रकम पर नहीं..."F&O ट्रेडर्स के नुकसान पर बोले Zerodha को-फाउंडर निखिल कामत -
जिस शशि थरूर को सुनती है पूरी दुनिया, संसद में वह किसे सुनना पसंद करते हैं? खुद खोला राज -
AI से बुलेट ट्रेन तक... अश्विनी वैष्णव ने बताया भारत का फ्यूचर प्लान -
NDTV World Summit 2026: वेजिटेरियन खिलाड़ियों को कौन सी दिक्कतें होती हैं? Savita, Neeru ने बताया -
NDTV World Summit 2026 के मंच पर भारत की 'गोल्डन गर्ल्स' ने बताया जीत का मंत्रा! | Asian Games 2026 -
NDTV World Summit 2026: Lovlina Borgohain ने बताया जीवन का सबसे बड़ा चैलेंज! क्यों लगने लगे ठहाके?
अगर हाइट है कम
अगर आपकी हाइट कम है और आप वेस्टर्न ड्रेस के साथ हील कैरी करने के बाद भी चाहती हैं कि आपकी हाइट ज्यादा हो तो आप टॉप बन बनवा लें. इससे आपकी हाइट बहुत ज्यादा दिखेगी. और आप बेहद खूबसरू भी लगेंगी.
प्लेन या एक्ससेरीज वाला टॉप बन
अगर आपने प्लेन फैब्रिक में ड्रेस कैरी की है, तो आप टॉप बन में एक्सेसरीज लगा सकती हैं. पर हैवी ड्रेस कैरी कर रही हैं, तो ब्यूटी एक्सपर्ट का मानना है कि टॉप बन सिंपल ही बनाएं. इससे आपका लुक ज्यादा हैवी नहीं लगेगा और टॉप टू बॉटम में एक बैलेंस नजर आएगा.
ये चाहिए टॉप बन के लिए
टॉप बन आप घर पर खुद ही बनाने का प्लान कर रही हैं, तो आपको बस हेयरब्रश, बॉबी पिन, हेयरबैंड और सेटिंग स्प्रे ही चाहिए. अगर एक्सेसरीज लगाएंगी तो अपनी ड्रेस से मैच करती हुई कोई एक्ससेरीज भी खरीद सकती हैं.
यूं बनाएं अपना टॉप बन हेयर स्टाइल
पहले आप हेयरब्रश की मदद से अपने बालों को अच्छी तरह से कंघी कर लीजिए. ताकि बालों की सभी गांठें सुलझ जाएं. फिर कंघी सहायता से अपने सारे बालों को सिर के सबसे टॉप वाले पार्ट पर ले जाइए और एक हेयर बैंड की मदद से वहां पर हाई पोनीटेल बना लीजिए. फिर अपनी चोटी को दो बराबर हिस्सों में बांट लीजिए. एक दूसरे के ऊपर आखिर तक लपेटते रहिए. इसके बाद क्लॉक वाइज डायरेक्शन में अपने बालों को घुमा कर एक टॉप बन बनाइए. बॉबी पिन की मदद से उसे फिक्स कर लें. बन बनने के बाद हेयर स्प्रे से अपने बालों को अच्छी तरह से फिक्स कर लें. इससे आपका कोई बाल उड़ेगा नहीं. इस तरह आपका भी बन जाएगा सेलिब्रिटी जैसा बना.
NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं