विज्ञापन

सिर्फ 5 मिनट में रुमाल से बनाएं स्टाइलिश हेयर क्लिप, बिना पैसे खर्च किए मिनटों में पाएं क्लासी लुक

Homemade Hair Clip: अगर आप भी क्लिप खरीदने के लिए मार्केट में जाकर पैसा नहीं खर्च करना चाहते और क्लासी लुक भी चाहते हैं, तो इस आर्टिकल में जानें घर पर रुमाल से कैसे बनाएं हेयर क्लिप.

सिर्फ 5 मिनट में रुमाल से बनाएं स्टाइलिश हेयर क्लिप, बिना पैसे खर्च किए मिनटों में पाएं क्लासी लुक
Homemade Hair Clip: रुमाल से क्लिप कैसे बनाएं. (Credit: Screenshot From girishfinds Instagram)

Homemade Hair Clip: आज के समय में लड़कियां हेयर पर तरह-तरह के क्लिप लगाए नजर आती हैं. लेकिन कई बार ऐसा होता है कि किसी पार्टी या आउटिंग पर जाना है, लेकिन ड्रेस से मैचिंग वाले हेयर एक्सेसरीज नहीं हैं. ऐसे में क्या करें समझ नहीं आता है. अगर आपके साथ भी इस तरह की समस्या अक्सर होती है, तो आप बिल्कुल सही जगह पर हैं क्योंकि आज हम आपको girishfinds नामक इंस्टाग्राम पर शेयर एक वीडियो में दिखाए गए हेयर क्लिक बनाने के वीडियो के बारे में बता रहे हैं. 

Latest and Breaking News on NDTV

अगर आप भी बाज़ार जाकर पैसे खर्च नहीं करना चाहते हैं, तो इन टिप्स की मदद से घर पर आसानी से रुमाल से हेयर क्लिप तैयार कर सकते हैं. जी हां, आपने सही सुना! एक छोटा सा रूमाल आपकी बोरिंग हेयरस्टाइल को एकदम सेलेब्रिटी लुक दे सकता है. 

​रूमाल से हेयर क्लिप बनाने का तरीका- (How to make a hair clip with a handkerchief)

1. रुमाल को मोड़ें-

सबसे पहले रूमाल को किसी सपाट जगह पर फैला लें. अब इसे ऊपर और नीचे से बीच की तरफ मोड़ें ताकि यह एक लंबी पट्टी जैसा दिखने लगे.

2. तितली का शेप-

इस पट्टी के दोनों किनारों को बीच में लाकर एक-दूसरे के ऊपर रखें. अब यह एक गोल घेरे जैसा दिखेगा.

​3. बीच से बांधें- 

अब इस घेरे को बीचों-बीच से अपनी उंगलियों से दबाएं. यहां आप एक धागे या छोटे रबर बैंड का इस्तेमाल करें ताकि यह शेप में बन जाए.

4. ​क्लिप लगाएं-

अब अपनी पुरानी सादी हेयर क्लिप लें. पीछे वाले हिस्से में क्लिप को फंसा दें. अगर आप चाहें तो इसे मजबूती देने के लिए ग्लू गन या फेविक्विक का हल्का सा इस्तेमाल भी कर सकती हैं.

​क्यों है यह तरीका बेस्ट?

​आपके पास जिस भी रंग या प्रिंट का रूमाल है, आप उससे मैचिंग क्लिप बना सकती हैं. 

इसके लिए आपको एक रुपया भी खर्च करने की जरूरत नहीं है. क्योंकि इसे घर पर पड़े रुमाल और पुरानी क्लिप से बनाया जाता है.

​इसे आप पोनीटेल पर लगा सकती हैं या फिर बालों को आधा खुला छोड़कर पीछे की तरफ पिन-अप कर सकती हैं. छोटी बच्चियों पर खासकर ये क्लिप बहुत सुंदर लगते हैं. 

ये भी पढ़ें- AIIMS ट्रेंड डॉक्टर ने बताया खाने के बाद क्यों होती है ब्लोटिंग की समस्या? कैसे पाएं इससे राहत

इनहेलेंट ड्रग्स के प्रकार क्या-क्या होते हैं? डॉक्टर से जानें क्यों हैं ये खतरनाक
 

पूरी स्टोरी पढ़ें

NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं

फॉलो करे:
DIY Hair Accessories Make Just 5 Minutes, Homemade Hair Clip, Hair Clip With Handkerchief DIY Ideas, Handkerchief Hair Bow, ​Homemade Hair Clip
Listen to the latest songs, only on JioSaavn.com