विज्ञापन

बिना पैसे खर्च किए बेकार पड़ी तेल की केन और प्लास्टिक बोतल से बनाएं शानदार Vegetable Storage

Best DIY Vegetable Storage: अगर आप भी मार्केट में मिलने वाले सब्जी स्टोरेज में पैसा नहीं खर्च करना चाहते हैं, तो बिल्कुल सही जगह पर हैं. इस आर्टिकल में जानें घर पर पड़ी बेकार प्लास्टिक की बोतल से कैसे बनाएं एकदम शानदार सब्ज़ी स्टोरेज.

बिना पैसे खर्च किए बेकार पड़ी तेल की केन और प्लास्टिक बोतल से बनाएं शानदार Vegetable Storage
DIY Vegetable Storage: बेकार पड़ी तेल की केन और प्लास्टिक बोतल से बनाएं स्मार्ट सब्ज़ी स्टोरेज. (Credit: Screenshot From tayacrafts_studio Instagram)

अक्सर आपने देखा होगी की किचम में सब्ज़ी रखने के लिए जगह कम पड़ जाती है. आलू, प्याज़, लहसुन यहां-वहां फैले नजर आते हैं. सही तरीके से इन्हें न रखने से ये जल्दी खराब हो जाते हैं. दरअसल हर घर की ये एक बड़ी समस्या है. लेकिन क्या आप जानते हैं कि इसका एक बहुत ही सस्ता और बढ़िया समाधान आपके घर में ही मौजूद है? जी हां, वो भी बिल्कुल मुफ्त. तेल की पुरानी खाली केन और प्लास्टिक की बोतल से आप सब्ज़ी रखने के लिए एक ज़बरदस्त स्टोरेज बना सकते हैं. हाल ही में हमें tayacrafts_studio नामक इंस्टाग्राम पेज पर यह वीडियो मिला. 

Latest and Breaking News on NDTV

​​सामान जो आपको चाहिए होगा-

इसमें आपको बस कुछ बुनियादी चीजों की ज़रूरत होगी, जो हर घर में आसानी से मिल जाती हैं.

  • पुरानी तेल की केन या प्लास्टिक की बोतलें- आपके पास जो भी उपलब्ध हो, आप उसका इस्तेमाल कर सकते हैं. तेल की केन, पानी की पुरानी बोतलें, या कोल्ड ड्रिंक की बोतलें. 
  • ​कैंची या पेपर कटर- बोतल या केन को काटने के लिए.
  • ​मार्कर या स्केच पेन- कहां से काटना है, ये निशान लगाने के लिए.
  • कील या कोई नुकीली चीज- छेद करने के लिए (इसे आप गैस पर गर्म करके भी कर सकते हैं, जिससे छेद आसानी से हो जाएं.
  • ​रस्सी या कोई मजबूत डोरी- अगर आप स्टोरेज बॉक्स को टांगना चाहते हैं तो.

​बनाने का तरीका - (Simple Steps For DIY Storage)

​स्टेप 1. केन या बोतल को तैयार करें-

तेल की केन का इस्तेमाल कर रहे हैं. सबसे पहले उसे पानी से अच्छी तरह धो लें ताकि उसके अंदर का बचा हुआ तेल पूरी तरह से निकल जाए. धोने के बाद उसे धूप में या हवा में अच्छी तरह सुखा लें. गीली केन का इस्तेमाल बिल्कुल न करें.

​स्टेप 2. निशान लगाएं-

​जब केन अच्छी तरह सूख जाए, तो एक मार्कर की मदद से उस पर निशान लगाएं. आपको केन के ऊपर वाले हिस्से में एक बड़ा सा कट बनाना है, ताकि आप उसमें सब्ज़ी आसानी से रख सकें और निकाल सकें. केन को सीधा रखें और उसके ऊपर वाले हिस्से से थोडा नीचे मार्कर से ड्रॉ करें.

​स्टेप 3. सावधानी से काटें-

​अब एक कैंची या पेपर कटर लें और उस निशान पर सावधानी से काटना शुरू करें. कटर का इस्तेमाल करते समय खास ध्यान रखें कि आपका हाथ न कटे. 

​स्टेप 4. छेद करना है ज़रूरी-

​सब्ज़ी को लंबे समय तक ताज़ा रखने के लिए हवा का आना-जाना बहुत ज़रूरी है. इसके लिए अब केन की चारों तरफ की दीवारों पर और उसके तले में छोटे-छोटे छेद करें. एक कील या किसी नुकीली चीज को गैस पर हल्का सा गर्म करें और फिर केन पर थोड़े-थोड़े फासले पर छेद बना सकते हैं. 

​स्टेप 5. आख़िरी टच- 

​अगर आपके पास रसोई में ज़मीन पर रखने की जगह नहीं है, तो आप इसे दीवार पर टांग भी सकते हैं. इसके लिए केन के ऊपर वाले हिस्से में दो तरफ़ दो छेद करें. एक मजबूत रस्सी या डोरी इन छेदों से गुज़ारें और उसे अच्छी तरह से बांध दें. 

ये भी पढ़ें- गर्मियों के मौसम में छाछ पीने से क्या होता है? किन लोगों को करना चाहिए इसका सेवन

अस्थमा अटैक आने पर साथ वाले क्या करें? डॉक्टर ने बताया

NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं

फॉलो करे:
Listen to the latest songs, only on JioSaavn.com