विज्ञापन

गर्मियों में पानी खत्म होने का डर? जानिए पानी को सही तरीके से स्टोर करने और बचाने के स्मार्ट टिप्स

How to Store Water In Summers: गर्मी के मौसम में पानी की खपत ज्यादा होती है. नहाना, कपड़े धोना और कूलिंग के लिए लोग घर को धो देते हैं. लेकिन पानी की बढ़ती किल्लत को देखते हुए और अपनी कुछ आदतों को बदला जाएं, तो पानी की बचत हो सकती है.

गर्मियों में पानी खत्म होने का डर? जानिए पानी को सही तरीके से स्टोर करने और बचाने के स्मार्ट टिप्स
गर्मियों में आपकी ये आदतें बचा सकती हैं पानी, जानिए स्टोर और रियूज का तरीका.( Image Credit-AI)

गर्मी शुरु होते ही पानी की किल्लत होने लगना अब जैसे हर साल की समस्या बन गया है. बता दें कि पूरे देश के कई ऐसे इलाके हैं जहां पर पानी की दिक्कत हमेशा रहती है. फिर वो गर्मी हो या सर्दी. लेकिन गर्मियों में पानी की समस्या ज्यादा समझ आती है क्योंकि इस तपती गर्मी से बचाने में पानी ही हमारी मदद करता है. बता दें कि मुंबई के लोगों के लिए इस गर्मी फिर से पानी का संकट आ गया है. 15 मई से शहर में 10% पानी कटौती लागू होने जा रही है. यह फैसला नगर आयुक्त अश्विनी भिड़े के निर्देश पर लिया गया है. रिपोर्ट के अनुसार अभी जो पानी स्टॉक है, वो 17 अगस्त तक चल सकता है, लेकिन अगर राज्य सरकार से और पानी नहीं मिला तो यह स्टॉक सिर्फ 6 जुलाई तक का ही है, इसलिए अब लोगों को थोड़ा समझदारी से पानी का इस्तेमाल करना होगा. ऐसे में अब हर घर को थोड़ा समझदारी से पानी इस्तेमाल करना होगा.

गर्मियों में क्यों होती है पानी की कमी

दरअसल गर्मी के मौसम में पानी की खपत ज्यादा होती है. नहाना, कपड़े धोना और कूलिंग के लिए लोग घर को धो देते हैं. लेकिन पानी की बढ़ती किल्लत को देखते हुए और अपनी कुछ आदतों को बदला जाएं, तो पानी की बचत हो सकती है.

ये भी पढ़ें: बिना AC चलाए धूप में खड़ी कार को 1 मिनट में ठंडा करने की जुगाड़ू ट्रिक, बस करना हो ये काम!

कैसे बचाएं पानी

  • जब भी आप ब्रश करें या हाथ धोएं, तो नल को लगातार खुला न छोड़ें. कई लोगों की आदत होती है कि वो ब्रश करते समय या हाथ धोते समय नल को खुला रखते हैं. इस आदत को बदलकर आप रोजाना कई लीटर पानी बचा सकते हैं. 
  • इसी के साथ बर्तन धोते समय भी पहले सारे बर्तनों को गीला कर लें, फिर बर्तनों को साफ करें और इसके बाद नल चलाकर इनको धोलें.
  • कपड़े धोने के लिए वॉशिंग मशीन का इस्तेमाल करते हैं तो आपको अंदाजा होगा ही कि इसमें कितना पानी खर्च होता है. इसलिए कोशिश करें कि आप मशीन तभी लगाएं जब कपड़े पूरे हों. कम कपड़ों के लिए मशीन लगाने से पानी ज्यादा वेस्ट होता है. 
  • इसी तरह नहाने के लिए शॉवर की जगह बाल्टी और मग का इस्तेमाल करें. आपकी ये आदत भी काफी हद तक पानी को बचा सकती है.

पानी को कैसे करें स्टोर 

अब बात करते हैं पानी को कैसे स्टोर कर के रखा जाए. पानी को स्टोर करने के लिए आप घर में एक-दो बड़े ड्रम या टंकी जरूर रखें, इनमें आप साफ पानी को स्टोर कर के रख सकते हैं. इसके साथ ही पानी को जिसमें स्टोर करें उसे ढककर रखें, ताकि उसमें गंदगी या मच्छर न पनपें. इसलिए आप हर रोज थोड़ा-थोड़ा पानी स्टोर करने की आदत डालें, ताकि जरूरत के समय परेशानी न हो.

इसके अलावा आप किचन में भी पानी बचा सकते हैं. आप जिस पानी से सब्जियों को धोकर साफ करते हैं उसको पौधों में डाल सकते हैं.  RO (वॉटर प्यूरीफायर) से निकलने वाला वेस्ट पानी फर्श साफ करने या बाथरूम में इस्तेमाल किया जा सकता है.

History of Samosa- Swaad Ka Safar | समोसे का इतिहास | जानें ईरान से भारत कैसे पहुंचा समोसा

पूरी स्टोरी पढ़ें

NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं

फॉलो करे:
Mumbai Water Cut, Water Saving Tips, Summer Water Shortage, Water Storage Ideas, Save Water At Home, Water Crisis Mumbai, BMC Water Cut, Water Management Tips, Reduce Water Usage, Household Water Saving, Water Conservation India, Summer Water Tips, Water Storage Methods, Daily Water Saving Habits, Urban Water Crisis
Listen to the latest songs, only on JioSaavn.com