- विटामिन ई एक प्राकृतिक एंटीऑक्सीडेंट है
- विटामिन ई बालों की जड़ों में रक्त संचार को बढ़ाता है
- बालों को स्वस्थ रखने और बढ़ने के लिए बहुत जरूरी है विटामिन ई
Vitamin E for Hair Growth in Hindi: आप सभी अपनी त्वचा की देखभाल के लिए हर रोज विटामिन ई (Vitamin E) का इस्तेमाल जरूर करते होंगे. लेकिन, शायद आपको ये नहीं पता होगा कि विटामिन ई आपके बालों के लिए बहुत फायदेमंद है. विटामिन ई एक प्राकृतिक साधन है जो प्रभाव और कीमत में आपके मंहगे हेयर प्रोडक्ट्स को भी पीछे छोड़ देगा. बालों के लिए विटामिन ई एक जादू की तरह है, जो किसी भी दूसरी चीज से ज्यादा असरदार साबित हो सकता है. अब आप सोच रहें होंगे कि आखिर कैसे ?
विटामिन ई एक ऐसा प्राकृतिक एंटीऑक्सीडेंट है जो बालों को स्वस्थ रखने और बढ़ने के लिए बहुत जरूरी होता है. इसके अलावा, विटामिन ई बालों की जड़ों में रक्त संचार को बढ़ाता है. जो बालों को बढ़ने (Hair Growth) में मदद करता है. साथ ही ये बालों की जड़ों को भी मजबूत बनाता है. इतना ही नहीं, विटामिन ई बालों को रूखेपन और दोमुहे होने से भी बचाता है. तो आइए जानते हैं, विटामिन ई से भरपूर वो कौन सी 5 प्राकृतिक चीजें हैं, जो आपके बालों को तेजी से बढ़ने में मदद करती हैं, और उनका किस तरह इस्तेमाल करके आप अपने बालों को सुंदर और मजबूत बना सकते हैं...
-
NDTV World Summit 2026: PM मोदी समेत शामिल होंगे ये बड़े दिग्गज, जानिए क्या कुछ होगा खास? -
NDTV World Summit 2026: दिल्ली में दो दिन दुनिया के दिग्गजों का महामंथन -
NDTV World Summit 2026 का काउंटडाउन शुरू, एक मंच पर जुटेंगे दुनिया के दिग्गज -
NDTV World Summit 2026: 22-23 अक्टूबर को फिर सजेगा दुनिया के दिग्गजों का महामंच, देखिए पहली झलक -
दुनिया की सबसे असरदार और सबसे दमदार आवाजों के साथ लौट रहा है NDTV World Summit, देखिए सिर्फ NDTV पर -
NDTV World Summit 2026: AI, कूटनीति और अर्थव्यवस्था पर चर्चा, आज एक मंच पर जमा होंगे दुनिया के दिग्गज -
भारत की आर्थिक बढ़त से मानवता पर AI के खतरों तक, NDTV World Summit 2026 के दूसरे दिन किन मुद्दों पर होगी बात -
NDTV World Summit 2026: दुनिया की पहली AI एक्ट्रेस टिली नॉरवुड होंगी शामिल, कृति सेनन भी बनेंगी हिस्सा -
डिजिटल इकोनॉमी, एनर्जी, ग्लोबल ट्रेड... NDTV World Summit में पहले दिन किन-किन मुद्दों पर होगी बात -
NDTV World Summit 2026: दुनिया भर में कैसे बदल रहा है भारतीय खाने का स्वाद? वीर सांघवी बताएंगे देसी शेफ्स का ज
1. नारियल तेल (Coconut Oil)
नारियल का तेल आपके बालों के लिए एक बहुत ही सस्ता और आसान उपाय है. ये आपके बालों में प्रोटीन की कमी को पूरा करता है.
आपको चाहिए-
2 चम्मच नारियल का तेल
4-5 बूंद टी ट्री ऑयल
एक गरम तौलिया
कैसे लगाएं ?
सबसे पहले नारियल के तेल को हल्का गर्म करें. अब उसमें तोड़ा सा टी ट्री ऑयल मिलाएं. अब इसे अपने बालों और जड़ों में लगाएं. 3-5 मिनट तक उंगलियों से मसाज करें. भीगे हुए गर्म तौलिए को सर पर लपेट लें. 10-15 मिनट तक ऐसे ही रखें. फिर अपने बालों को किसी माइल्ड शैंपू से धोएं.
2. नीम (Neem)
बालों के झड़ने और न बढ़ने की बड़ी वजह है रूसी यानि डैंड्रफ. नीम इन सब समस्याओं को दूर करने में बहुत फायदेमंद है. नीम रूसी को खत्म करके बालों को बढ़ने में मदद करता है.
आपको चाहिए-
2 चम्मच सूखी नीम का पाउडर
आवश्यकतानुसार पानी
कैसे लगाएं ?
सबसे पहले नीम पाउडर को एक बाउल में निकालें. जरूरत के अनुसार पानी मिलाकर इसका पेस्ट बनाएं. अब इस पेस्ट को बालों की जड़ों में लगाएं. 30 मिनट तक इसे ऐसे ही लगा रहने दें. उसके बाद इसे किसी माइल्ड शैंपू से धो लें.
3. रीठा (Reetha)
बालों की देखभाल के लिए आयुर्वेद में रीठा का सबसे ज्यादा इस्तेमाल किया जाता है. रीठा बालों की जड़ों को मजबूत बनाता है और बालों को भरपूर पोषण देता है. इसके साथ ही आंवला और शिकाकाई का भी प्रयोग किया जाता है. इसमें विटामिन सी पाया जाता है.
आपको चाहिए-
1 चम्मच रीठा पाउडर
1 चम्मच शिकाकाई पाउडर
1 चम्मच आंवला पाउडर
1 अण्डा
½ चम्मच शहद
कैसे लगाए ?
एक बाउल में आमला, रीठा और शिकाकाई के पाउडर को मिला लें. फिर उसमें अण्डा और शहद मिलाएं. इन सभी चीजों को एकसाथ मिलाकर पेस्ट बना लें. फिर इस पेस्ट को अपने बालों और जड़ों में लगाएं. 3-5 मिनट तक बालों की जड़ों में धीरे-धीरे मसाज करें. फिर 25-30 मिनट तक के लिए इसे ऐसे ही लगा रहने दें. इसके बाद इसे ठंडे पानी से धो डालें.
4. एवोकैडो (Avocado)
एवोकैडो में भी विटामिन ई भरपूर मात्रा में पाया जाता है. ये बालों को झढ़ने से बचाता है और बालों को घना और मजबूत बनाता है.
आपको चाहिए-
1 फांक एवोकैडो
2 चम्मच नारियल तेल
कैसे लगाएं ?
एक बाउल में एवोकैडो को मैश कर लें. फिर इसमें नारियल का तेल अच्छे से मिला लें. अब इस मिक्सचर को अपने बालों की जड़ों में लगाएं. अपने बालों को शावर कैप से कवर कर लें. 30 मिनट तक इसे ऐसे ही लगा रहने दें. अब इसे ठंडे पानी से धोएं और फिर शैंपू कर लें
5. बादाम का तेल (Almond Oil)
बालों की जड़ों को मजबूत बनाने के लिए बादाम का तेल सबसे ज्यादा फायदेमंद है. ये बालों की जड़ों को मजबूत बनाने के साथ ही बालों को चमकदार भी बनाता है.
आपको चाहिए-
2 चम्मच बादाम का तेल
1 चम्मच जोजोबा ऑयल
कैसे लगाएं ?
एक बाउल में दोनों तेल को मिला दें. फिर इस बालों की जड़ों के साथ-साथ पूरे बालों में लगाएं. इस 30 मिनट तक ऐसे ही लगा रहने दें. फिर इसे किसी माइल्ड शैंपू से धो लें.
NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं