विज्ञापन

लाइट जाने के बाद भी कमरा रहेगा ठंडा, अगर इन 5 पौधों को रख लिया Room के अंदर

Natural Room Cooler Plants: क्या आप भी लाइट जाने के चंद मिनट बाद ही गर्मी से परेशान होने लगते हैं. अगर आपका जवाब हां है, तो ये आर्टिकल सिर्फ और सिर्फ आपके लिए है. क्योंकि इसमें हम आपको कुछ ऐसे पौधों के बारे में बता रहे हैं, जो आपके कमरे को एसी और कूलर के बिना भी ठंडा रख सकते हैं.

लाइट जाने के बाद भी कमरा रहेगा ठंडा, अगर इन 5 पौधों को रख लिया Room के अंदर
Room Cooler Plants: कमरे को ठंडा रखने के लिए कौन से पौधे लगाएं. (AI Generated Image)

Best Plants For Bedroom: चिलचिलाती गर्मी और उमस से बचने के लिए हम सभी पंखा, कूलर और ऐसी का सहारा लेते हैं. क्योंकि गर्मी का मौसम आते ही दोपहर के समय घर की दीवारें तपने लगती हैं. ऊपर से अगर बिजली चली जाए, तो कमरे के अंदर बैठना मुश्किल हो जाता है. पसीने और उमस के बीच ऐसा लगता है कि काश घर के अंदर भी कुछ ऐसी नेचुरल चीज होती जो बिना बिजली के कमरे को थोड़ा ठंडा रख पाती. ​अक्सर हमें लगता है कि सिर्फ एसी और कूलर ही ठंडक दे सकते हैं, लेकिन कुदरत के पास इसका एक बहुत ही सस्ता और सुंदर इलाज है. कुछ ऐसे 'इनडोर प्लांट्स' हैं जो न सिर्फ आपके कमरे की हवा को शुद्ध करते हैं, बल्कि वे एक नेचुरल कूलेंट की तरह काम करते हैं. तो चलिए जानते हैं कमरे को अंदर से ठंडा रखने के लिए कौन से पौधे लगाएं.  

Latest and Breaking News on NDTV

​गर्मी में कमरे को अंदर से ठंडा रखने के लिए कौन से पौधे लगाएं- 

1. मनी प्लांट- (Money Plant) 

​मनी प्लांट एक ऐसी बेल है जो बहुत तेजी से बढ़ती है. इसे आप पानी की बोतल या मिट्टी कहीं भी लगा सकते हैं. मनी प्लांट हवा को तेजी से फिल्टर करता है. इसकी हरी-भरी पत्तियां आंखों को तो सुकून देती ही हैं, साथ ही यह कमरे के भीतर मौजूद प्रदूषित हवा को साफ कर देती हैं. जब हवा साफ होती है, तो कमरा बंद होने पर भी घुटन महसूस नहीं होती और ठंडक बनी रहती है. आप इसे कमरे की खिड़की के पास रख सकते हैं.

​2. एलोवेरा- (Aloe Vera) 

​एलोवेरा का पौधा लगभग हर घर में होता है, लेकिन लोग इसे सिर्फ स्किन या बालों के लिए इस्तेमाल करते हैं. क्या आप जानते हैं कि एलोवेरा कमरे का तापमान कम करने में भी मदद कर सकता है. क्योंकि इसके पत्तों में भरपूर पानी होता है. गर्मी बढ़ने पर यह पौधा वाष्पीकरण (Transpiration) के जरिए हवा में नमी छोड़ता है, जिससे आसपास की जगह ठंडी हो जाती है. 

Latest and Breaking News on NDTV

Photo Credit: Unsplash

​3. स्नेक प्लांट- (Snake Plant) 

​स्नेक प्लांट उन पौधों में से है जिन्हें बहुत कम देखभाल की जरूरत होती है. इसकी खासियत यह है कि यह रात के समय कार्बन डाइऑक्साइड को ऑक्सीजन में बदल देता है. जब कमरे में ऑक्सीजन लेवल बढ़ता है, तो हवा अपने आप हल्की और ठंडी लगने लगती है. 

​4. एरेका पाम- (Areca Palm) 

​अगर आपका कमरा बहुत ज्यादा ड्राई (Dry) रहता है और आपको उमस वाली गर्मी परेशान करती है, तो एरेका पाम सबसे बेस्ट है. यह एक 'लिविंग ह्यूमिडिफायर' की तरह काम करता है. यह हवा में मौजूद नमी को बैलेंस करता है. यह पौधा दिखने में काफी बड़ा और घना होता है, इसलिए यह कमरे के एक बड़े हिस्से को कवर कर लेता है और वहां का माहौल किसी बगीचे जैसा फ्रेश रखता है.

​5. बोस्टन फर्न- (Boston Fern) 

​बोस्टन फर्न अपनी घनी और बारीक पत्तियों के लिए जाना जाता है. यह पौधा हवा से गंदगी को सोखने और नमी बढ़ाने में बहुत कारगर है. गर्मियों में जब हवा बहुत रूखी हो जाती है, तो फर्न उसे मॉइस्चराइज करता है. इसे आप बास्केट में भरकर कमरे के कोने में टांग सकते हैं. 

ये भी पढ़ें- अब दूर के नहीं रहे चंदा मामा, बचपन में पढ़े-सुने चांद के चार किस्से जो आज हर 90s किड को याद आ रहे हैं...

ई-सिगरेट सेहत के लिए कितनी खतरनाक? डॉक्टर ने बताए नुकसान

NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं

फॉलो करे:
Listen to the latest songs, only on JioSaavn.com