विज्ञापन

जेल में देवदत्त पटनायक की ये क‍िताब पढ़ रही हैं ग‍िरिबाला, क्‍या है इसकी कहानी, इस वीकेंड पढ़ी जा सकती है?

अगर आप भी पढ़ने के शौकीन हैं, तो देवदत्त पटनायक की फेमस उपन्यास द प्रेग्नेंट किंग आपके लिए परफेक्ट ऑप्शन साबित हो सकती है. हाल ही में इस उपन्यास को भोपाल सेंट्रल जेल में बंद पूर्व जज गिरिबाला सिंह के हाथों में देखा गया है.

जेल में देवदत्त पटनायक की ये क‍िताब पढ़ रही हैं ग‍िरिबाला, क्‍या है इसकी कहानी, इस वीकेंड पढ़ी जा सकती है?
एक परफेक्ट वीकेंड रीडिंग ऑप्शन 'द प्रेगनेंट किंग'.
Social Media

Reading Suggestion : ट्विशा शर्मा की मौत के मामले में भोपाल सेंट्रल जेल में बंद पूर्व जज गिरिबाला सिंह एक बार फिर चर्चा में हैं. हालांकि इस बार वजह कोई कानूनी मामला नहीं, बल्कि एक किताब है. हाल ही में जब महिला आयोग की टीम उनसे मिलने पहुंची, तब उनके हाथ में मशहूर लेखक देवदत्त पटनायक की किताब- द प्रेग्नेंट किंग (The Pregnant King) दिखाई दी. इसके बाद कई लोगों के मन में एक ही सवाल उठा कि आखिर यह किताब है क्या और इसकी कहानी इतनी चर्चा में क्यों रहती है? अगर आप भी इस वीकेंड कुछ अलग पढ़ने का मन बना रहे हैं, तो यह किताब आपकी लिस्ट में शामिल हो सकती है.

जेल में दिखी किताब, फिर चर्चा में आया नाम

भोपाल सेंट्रल जेल में बंद गिरिबाला सिंह के हाथ में देवदत्त पटनायक का मशहूर उपन्यास द प्रेग्नेंट किंग देखे जाने के बाद लोगों के बीच इसकी कहानी और विषय को लेकर उत्सुकता बढ़ गई, क्योंकि यह लेखक की सबसे अलग और चर्चा में रहने वाली किताबों में गिनी जाती है. दरअसल, ये किताब एक बहुत ही अनोखे विषय पर लिखा गया एक फिक्शन उपन्यास है जो पहली नजर में ही लोगों की उत्सुकता बढ़ा देता है.

आखिर क्या है द प्रेग्नेंट किंग की कहानी?

किताब की कहानी पौराणिक पात्र युवनाश्व के इर्द-गिर्द घूमती है. कथा के अनुसार युवनाश्व संतान चाहते थे, लेकिन एक ऐसी घटना घटती है कि संतान प्राप्ति के लिए तैयार किया गया विशेष पेय वे खुद पी लेते हैं. इसके बाद जो होता है, वही इस कहानी को सबसे अलग बनाता है. कहानी में राजा खुद गर्भ धारण कर लेते हैं. यहीं से शुरू होता है सवालों, उलझनों और भावनाओं से भरा सफर. एक राजा, एक पिता, एक मां और एक इंसान की भूमिका के बीच चलने वाली यह कहानी पाठक को बार-बार सोचने पर मजबूर करती है.

क्यों अलग मानी जाती है यह किताब?

देवदत्त पटनायक की पहचान पौराणिक कथाओं को नए नजरिए से पेश करने के लिए होती है. द प्रेग्नेंट किंग भी उसी अंदाज की किताब मानी जाती है. यह सिर्फ एक पौराणिक कथा नहीं है, बल्कि समाज, पहचान, रिश्तों और स्त्री-पुरुष भूमिकाओं से जुड़े कई सवाल भी उठाती है. यही वजह है कि यह किताब पारंपरिक पौराणिक उपन्यासों से थोड़ी अलग दिखाई देती है. कहानी में कई ऐसे मोड़ आते हैं, जहां पाठक सिर्फ घटनाएं नहीं पढ़ता, बल्कि उनके पीछे छिपे सवालों पर भी सोचने लगता है.

...तो ये आपकी वीकेंड रीडिंग की चॉइस हो सकती है?

जेल में समय काट रही गिरिबाला सिंह के कारण ये किताब एक बार फिर चर्चा में आ गई है. इस किताब का टाइटल जितना दिलचस्प है, कहानी भी उतनी ही रोचक है. अगर आपको पौराणिक कहानियां पसंद हैं, लेकिन वही पुराने ढर्रे वाली कथा नहीं पढ़ना चाहते, तो द प्रेग्नेंट किंग दिलचस्प ऑप्शन साबित हो सकती है. खासकर उन पाठकों के लिए जो कहानी के साथ नए नजरिए और अलग सोच भी तलाशते हैं.

ये भी पढ़ें: ट्विशा शर्मा का पति पढ़ रहा मर्डर मिस्ट्री, CBI कस्टडी में है समर्थ, क्राइम थ्रिलर में इतनी दिलचस्पी

ये भी पढ़ें: ईरान के दर्द पर उपन्यास लिखकर अमर हो गई सतरापी इतनी उदास क्यों थीं?

NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं

फॉलो करे:
The Pregnant King, Devdutt Pattanaik, Giribala Singh, Giribala Singh In Jail
Listen to the latest songs, only on JioSaavn.com