विज्ञापन
This Article is From Oct 15, 2017

Diwali 2017: इस दीपावली को यादगार बनाने के लिए अपने चाहने वालों को गिफ्ट करें ये चीजें

दीपावाली पर अपने मित्रों, परिवार और रिश्तेदारों के अलावा अपने ऑफिस के लोगों को गिफ्ट देकर दीपावली के त्योहार को और भी ज्यादा खास बनाया जा सकता है.

Also Read in
Diwali 2017: इस दीपावली को यादगार बनाने के लिए अपने चाहने वालों को गिफ्ट करें ये चीजें
दीपावली पर करें ये गिफ्ट
कार्तिक मास की अमावस्या को दीपावाली का त्योहार बड़ी धूमधाम से मनाया जाता है. भारत के सबसे बड़े त्योहारों में से दीपावाली एक है. इस साल दीपावली 19 अक्टूबर 2017 को मनायी जाएगी. दीपावाली पर लोग एक दूसरे को गिफ्ट भी देते हैं. लेकिन कई बार हम कनफ्यूज हो जाते हैं कि अपने चहेतों को क्या गिफ्ट दें.

दीपावाली पर अपने मित्रों, परिवार और रिश्तेदारों के अलावा अपने ऑफिस के लोगों को गिफ्ट देकर दीपावली के त्योहार को और भी ज्यादा खास बनाया जा सकता है. यहां जानिए की दीपावली पर आप क्या-क्या गिफ्ट लोगों को दे सकते हैं... 

1. डिनर सेट
आप अपने परिवार वालों या रिश्तेदारों के लिए खास तौर पर डिनर सेट गिफ्ट कर सकते हैं. ये उनके रोजाना के काम से भी जुड़ा रहेगा और उन्हें काफी रास भी आएगा.

2. कॉफी मेकर
दीपावली पर अपने खास लोगों को कॉफी मेकर गिफ्ट किया जा सकता है. कॉफी मेकर लोगों को खूब रास आता है. वहीं ऑफिस में अपने एम्पलॉय या कलिग्स को देने के लिए शायद ही कॉफी मेकर से कोई अच्छा गिफ्ट होगा.
 3. कॉस्मेटिक किट
अगर खास तौर पर किसी लड़की को गिफ्ट देना हो तो आप इस दीपावली कॉस्मेटिक किट उस लड़की को गिफ्ट कर सकते हैं. लड़कियों और महिलाओं को कॉस्मेटिक किट जैसा गिफ्ट काफी पंसद भी आएगा. महिलाओं के लिए ये काफी काम भी आएगा.

4. ईयर फोन्स
आजकल हर किसी के पास मोबाइल और लैपटॉप है. इसके लिए सबसे ज्यादा लोगों को जरूरत हैड फोन्स या ईयर फोन्स की होती है. इस दीपावली अपने चहेतों को आप हैड फोन्स या ईयर फोन्स भी गिफ्ट कर सकते हैं.

5. ट्रैवल बैग
आज की जिंदगी काफी भागदौड़ भरी हो चुकी है. ऐसे में आप लोगों को ट्रैवल बैग गिफ्ट कर सकते हैं. जो इंसान ज्यादा ट्रेवल करता है, उसे ये गिफ्ट काफी पसंद आएगा.
 
लाइफस्टाइल से जुड़ी अन्य खबरों के लिए यहां क्लिक करें.
पूरी स्टोरी पढ़ें

NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं

फॉलो करे:
Diwali, Diwali 2017, Deepawali, Gifts, Diwali Gifts
Listen to the latest songs, only on JioSaavn.com