ऐसा कहा जाता है कि इंसान के दिल का रास्ता उसके पेट से होकर गुजरता है यानी अगर किसी का दिल खुश करना हो तो उसे मनपसंद खाना खिला दो. एक ये भी कारण है कि अक्सर कुछ भी स्वाद मिलने पर हम उसकी मात्रा का ध्यान नहीं रख पाते और जरूरत से ज्यादा भोजन कर लेते हैं, जिसकी वजह से पेट में गैस होने लगती है. आज के समय में न सिर्फ बड़े-बूढ़े, बल्कि बच्चे और युवा भी पेट में गैस की समस्या से जूझ रहे हैं. गलत खानपान के कारण ये समस्या आती हो सकती है. अगर समय रहते इसका इलाज नहीं किया जाये तो लंबे समय के लिए दिक्कत बनी रह सकती है. आज हम आपको बताएंगे कि कैसे घर पर ही मौजूद कुछ चीजों से पेट की गैस का इलाज किया जा सकता है. आज हम आपको बताएंगे गैस और ब्लोटिंग से तुरंत राहत पाने के घरेलू नुस्खे.
पेट में गैस बनने के लक्षण (Symptoms of Gas in Hindi)
- सुबह जब मल का वेग आता है तो वो साफ नहीं होता है और पेट फूला हुआ प्रतीत होता है.
- पेट में ऐंठन और हल्के-हल्के दर्द का आभास होना.
- चुभन के साथ दर्द होना तथा कभी-कभी उल्टी होना.
- सिर में दर्द रहना भी इसका एक मुख्य लक्षण हैं.
- पूरे दिन आलस जैसा महसूस होता है.
पेट में गैस बनने के कारण (Causes of Gas in Hindi)अत्यधिक भोजन करना
- भोजन करते समय बातें करना और भोजन को ठीक तरह से चबाकर न खाना.
- मानसिक चिंता या स्ट्रेस.
- एसिडिटी, बदहजमी, विषाक्त खाना खाने से.
- कुछ विशेष दवाओं के सेवन से.
- मिठास और सॉरबिटोल युक्त पदार्थों के अधिक सेवन से गैस बनती है.
- सुबह नाश्ता न करना या लम्बे समय तक खाली पेट रहना.
- जंक फूड या तली-भुनी चीजें खाना.
- बासा भोजन करना.
- अपनी दिनचर्या में योग और व्यायाम को शामिल न करना.
- पेट में अम्ल का निर्माण होना.
- कई लोगों को दूध के सेवन से भी गैस की समस्या हो सकती है.
- अधिक शराब पीना.
पेट में गैस की समस्या दूर करने के आसान घरेलू उपाय (Home Remedies for Gas Problem in Hindi)
- पेट में गैस होने पर अजवाइन का सेवन करें.
- हरड़ के चूर्ण को शहद के साथ मिक्स कर के खाने से भी फायदा होता है.
- काला नमक के सेवन से भी लाभ होता है.
- अदरक के सेवन से राहत मिलती है.
- काली मिर्च और सूखी अदरक से मदद मिलती है.
- अदरक और नींबू का प्रयोग कर सकते हैं.
- नींबू की शिकंजी का इस्तेमाल किया जा सकता है.
- टमाटर का उपयोग कर गैस की समस्या से छुटाकारा पाया जा सकता है.
- चने के सत्तू को पानी में घोलकर पीने से गैस की परेशानी से आराम मिलता है.
- पेट में गैस की समस्या होने पर लौंग के सेवन से फायदा मिलता है.
दिल्ली: ट्रेड फेयर में सजावट के ये आइटम बने आकर्षण का केंद्र, देखिए रिपोर्ट
अस्वीकरण: सलाह सहित यह सामग्री केवल सामान्य जानकारी प्रदान करती है. यह किसी भी तरह से योग्य चिकित्सा राय का विकल्प नहीं है. अधिक जानकारी के लिए हमेशा किसी विशेषज्ञ या अपने चिकित्सक से परामर्श करें. एनडीटीवी इस जानकारी के लिए ज़िम्मेदारी का दावा नहीं करता है.
-
'लोग ट्रैवल करते रहेंगे, दुनिया घूमना मुश्किल नहीं' - NDTV World Summit 2026 में बोले जुबिन करकारिया -
एलन मस्क की उड़ने वाली गाड़ी नहीं, इस कार को पसंद करते हैं रेमंड चीफ गौतम सिंघानिया, खुद बताया कारण -
कंपनी को बचाने में खो दिया परिवार का बड़ा हिस्सा, रेमंड ग्रुप के चेयरमैन गौतम सिंघानिया ने बयां किया दर्द -
'2022 के संकट में भारत हमारे साथ खड़ा रहा'- NDTV World Summit में बोले श्रीलंका के मंत्री चतुरंगा अबेसिंघे -
NDTV World Summit 2026: महंगे तेल का कारोबार पर कितना असर? गौतम सिंघानिया ने बताया -
विदेश में 2-3 दिन बाद क्यों याद आने लगता है घर का खाना? संयुक्ता नायर ने बताई दिलचस्प वजह -
EU-इंडिया ट्रेड डील ट्रैक पर, साल के अंत तक मुहर मुमकिन-NDTV WORLD Summit में बोले EU राजदूत -
NDTV वर्ल्ड समिट 2026 | भारतीय एविएशन को नई ताकत, GE Aerospace अगले 9–10 साल में देगा 3,200 इंजन -
NDTV World Summit 2026: जर्मनी, इटली और यूरोपीय यूनियन के राजदूत ने क्या कुछ कहा -
AI से नहीं खत्म होंगी नौकरियां! टेक दिग्गज Andrew Ng ने बताया क्यों बेवजह है ‘Job Apocalypse’ का डर
NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं