विज्ञापन
This Article is From Feb 04, 2018

जरा बचके! अब फेसबुक आपके दोस्तों को बताने जा रहा है ये एक और खुफिया जानकारी

फेसबुक अपने यूजर्स के सामाजिक-आर्थिक हैसियत का अंदाजा लगाने से उसे (फेसबुक) थर्ड पार्टी के विज्ञापन लक्षित यूजर्स तक पहुंचाने में मदद मिलेगी.

जरा बचके! अब फेसबुक आपके दोस्तों को बताने जा रहा है ये एक और खुफिया जानकारी
जरा बचके! अब फेसबुक बताएगा आप अमीर हैं या गरीब
  • तीन वर्गों बांटेगा फेसबुक
  • थर्ड पार्टी के विज्ञापन को सही यूजर देने की तैयारी
  • आपकी टाइमलाइन पर विज्ञापन फिल्टर करने की तैयारी
नई दिल्ली: फेसबुक अब आपकी एक और जानकारी जुटाने में लग गया है. अब फेसबुक आपकी सामाजिक-आर्थिक हैसियत को तीन अलग-अलग वर्गों में विभाजित करने की तैयारी में है. ये वर्ग हैं - कामकाजी वर्ग, मध्य वर्ग और उच्च वर्ग.

अक्षय कुमार से राधिका आप्टे तक, हाथों में 'पैड' लिये लोगों को दे रहे हैं #PadManChallenge, फोटोज़ वायरल

डेलीमेल की रिपोर्ट में शनिवार को बताया गया कि पेटेंट के मुताबिक, सोशल मीडिया दिग्गज एक ऐसी प्रणाली बनाना चाहती है तो यूजर्स के निजी आंकड़ों को इकट्ठा कर उनका विश्लेषण कर उसकी सामाजिक-आर्थिक हैसियत का अंदाजा लगा सकती है. इन निजी आंकड़ों में शिक्षा, मकान-स्वामित्व और इंटरनेट का इस्तेमाल भी शामिल हैं. 

शराब पीने से तेज़ होता है दिमाग, कैंसर और दिल के लिए भी फायदेमंद, जानें कितनी मात्रा है सही

इस पेटेंट को शुक्रवार को सार्वजनिक किया गया. इसमें एक ऐसे एल्गोरिदम का सुझाव दिया गया है, जो फेसबुक की क्षमताओं में सुधार कर सकता है, जिससे वह यूजर्स को अधिक प्रासंगिक विज्ञापन दिखा सकेगा.

पेटेंट में कहा गया, "अपने यूजर्स के सामाजिक-आर्थिक हैसियत का अंदाजा लगाने से उसे (फेसबुक) थर्ड पार्टी के विज्ञापन लक्षित यूजर्स तक पहुंचाने में मदद मिलेगी."

INPUT - IANS

देखें वीडियो - फेसबुक ने अपराधियों को पहुंचाया जेल​

पूरी स्टोरी पढ़ें

NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं

फॉलो करे:
Facebook, Facebook Account, Facebook Algorithm 2018
Listen to the latest songs, only on JioSaavn.com