How To Use Empty Nail Polish Bottle: लड़कियां और महिलाएं नेल पॉलिश खत्म होने के बाद उसकी शीशी को बेकार समझकर कचरे के डिब्बे में फेंक देती हैं. लेकिन क्या आपने कभी सोचा है कि ये छोटी-छोटी कांच की बोतलें आपके घर की खूबसूरती में चार चांद लगा सकती हैं? जी हां, थोड़ी सी क्रिएटिविटी और 'जुगाड़' के साथ आप इन खाली बोतलों से ऐसी शानदार चीजें बना सकते हैं जो देखने में आर्कषक हैं. तो चलिए जानते हैं इन खाली बोतलों से क्या बना सकते हैं.

नेल पॉलिश की खाली बोतलों से बनाएं ये खास आइटम- (Make these special items from empty nail polish bottles)
1. मिनी फ्लावर वास-
नेल पॉलिश की बोतलें साइज में छोटी होती हैं, इसलिए ये 'मिनी वास' के लिए एकदम परफेक्ट हैं. बस बोतल को अच्छे से साफ करें, उस पर अपना मनपसंद कलर करें या ग्लिटर लगाएं. इसमें आप असली छोटे फूल या फिर आर्टिफिशियल प्लास्टिक के फूल सजाकर अपनी वर्किंग टेबल या खिड़की पर रख सकते हैं.
2. खुशबूदार डिफ्यूजर-
बाजार में मिलने वाले रूम फ्रेशनर की जगह आप नेल पॉलिश की बोतल में थोड़ा सा एसेंशियल ऑयल और पानी भरें. इसमें दो-तीन पतली लकड़ी की स्टिक्स डाल दें. यह आपके कमरे को हर वक्त खुशबू से महकता रहेगा.

3. ज्वेलरी होल्डर-
नेल पॉलिश के ढक्कन अक्सर लंबे होते हैं. आप बोतल को डेकोरेट करके उसके ढक्कन वाले हिस्से पर अपनी अंगूठियां (Rings) लटका कर रख सकते हैं. इससे आपकी अंगूठियां खोएंगी नहीं और ड्रेसिंग टेबल भी सलीके से दिखेगी.
4. सुई-धागा-
सिलाई की सुइयां अक्सर इधर-उधर खो जाती हैं. खाली बोतल को साफ करके उसमें अपनी सुइयां सुरक्षित रख सकते हैं. इसके ढक्कन के ऊपर थोड़ा सा कॉटन और कपड़ा चिपका कर आप 'पिन कुशन' भी बना सकते हैं.
5. मनी प्लांट-
मनी प्लांट की छोटी कटिंग को आप नेल पॉलिश की बोतल में पानी भरकर उगा सकते हैं. इसे अपनी किचन की शेल्फ या बाथरूम के आईने के पास रखें, यह हरियाली और ताजगी का एहसास देगा.
कैसे करें इनकी सफाई?
बोतल को दोबारा इस्तेमाल करने से पहले उसमें थोड़ा 'नेल पॉलिश रिमूवर' या 'थिनर' डालकर हिलाएं. इससे अंदर जमा हुआ रंग निकल जाएगा. फिर इसे साबुन के गर्म पानी से धो लें.
ये भी पढ़ें- किचन से कीड़े-मकोड़े भगाने के लिए, केमिकल वाले स्प्रे नहीं, अपनाएं ये घरेलू उपाय, मिनटों में गायब होंगे Insect
एनेस्थीसिया कैसे सुन्न कर देता है शरीर? क्यों लोग डरते हैं इससे, जानिए इससे जुड़े मिथ्स और फैक्ट्स...
NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं