How to Clean White Shoes | Safed Jute Kaise Saaf Karen: व्हाइट शूज पहनना आजकल स्टाइल का हिस्सा बन चुका है. चाहे जींस हो या कैजुअल ड्रेस, सफेद जूते हर लुक को क्लासी बना देते हैं. लेकिन, एक बड़ी परेशानी जो लगभग हर बाइक चलाने वाले को होती है, वो है गियर बदलते समय जूतों पर पड़ने वाले काले दाग. ये दाग न सिर्फ देखने में खराब लगते हैं, बल्कि कई बार जल्दी हटते भी नहीं. महंगे क्लीनर खरीदने के बावजूद भी मनचाहा रिजल्ट नहीं मिलता. ऐसे में अगर आपको एक आसान, सस्ता और असरदार देसी जुगाड़ मिल जाए, जो सिर्फ 5 मिनट में आपके व्हाइट शूज को फिर से चमका दे, तो इससे बेहतर क्या हो सकता है? आइए जानते हैं यह आसान तरीका.
क्यों लगते हैं गियर के दाग?
बाइक के गियर लीवर पर ग्रीस, धूल और तेल जमा होता है. जब आप गियर बदलते हैं, तो यही गंदगी आपके जूतों पर ट्रांसफर हो जाती है. खासकर व्हाइट शूज पर ये दाग ज्यादा साफ दिखते हैं और जल्दी जिद्दी बन जाते हैं.
-
AI से बुलेट ट्रेन तक... अश्विनी वैष्णव ने बताया भारत का फ्यूचर प्लान -
बिकिनी सीन करने में कृति सेनन को क्यों लगे 12 साल? बोलीं- 6-7 साल पहले ऐसा नहीं कर पातीं -
AI एक्ट्रेस टिली नॉरवुड को पसंद है ये बॉलीवुड फिल्म, कृति सेनन के सामने सुनाया फेमस डायलॉग -
‘AI एक्टर्स इंसानी एक्टर्स की जगह नहीं ले सकते’, बोलीं एलाइन वैन डेर वेल्डन -
NDTV World Summit 2026: वेजिटेरियन खिलाड़ियों को कौन सी दिक्कतें होती हैं? Savita, Neeru ने बताया -
नो इंडियंस अलाउड से मेयर तक का सफर, NDTV समिट में रोहतक से लंदन गई मां-बेटे की जोड़ी ने बताई अपनी जर्नी -
NDTV World Summit 2026 के मंच पर भारत की 'गोल्डन गर्ल्स' ने बताया जीत का मंत्रा! | Asian Games 2026 -
NDTV World Summit 2026: Lovlina Borgohain ने बताया जीवन का सबसे बड़ा चैलेंज! क्यों लगने लगे ठहाके? -
NDTV World Summit 2026: हॉकी चैंपियन नेहा गोयल का बड़ा खुलासा! दर्द में भी जीत का जश्न -
Ashwini Vaishnaw के ऑफिस में कुर्सी के पीछे क्यों लगी है कील? NDTV World Summit में खोला राज
ये भी पढ़ें: घर बनाते वक्त की ये 5 गलतियां सालों तक रुलाती हैं! बाद में पछताना न पड़े इसलिए अभी जान लें
व्हाइट शूज चमकाने वाला 5 मिनट का देसी जुगाड़ | A 5-Minute DIY Hack to Shine White Shoes
- टूथपेस्ट (सफेद वाला)
- बेकिंग सोडा
- पुराना टूथब्रश
- थोड़ा सा पानी
- साफ कपड़ा
कैसे करें इस्तेमाल?
सबसे पहले जूते के गंदे हिस्से को हल्का सा गीला कर लें. अब एक कटोरी में थोड़ा सा टूथपेस्ट और बेकिंग सोडा मिलाएं. इस मिश्रण को ब्रश की मदद से दाग पर हल्के हाथों से रगड़ें. 2-3 मिनट तक अच्छे से स्क्रब करें. इसके बाद गीले कपड़े से इसे साफ कर लें. बस! आपके जूते पहले जैसे साफ और चमकदार दिखने लगेंगे.

क्यों काम करता है ये जुगाड़?
टूथपेस्ट में हल्के क्लीनिंग एजेंट्स होते हैं, जो दाग को हटाने में मदद करते हैं. वहीं बेकिंग सोडा एक नेचुरल स्क्रबर की तरह काम करता है, जो जिद्दी गंदगी को ढीला कर देता है. दोनों मिलकर जूतों को बिना नुकसान पहुंचाए साफ कर देते हैं.
ये भी पढ़ें: दुनिया में सबसे ज्यादा अंडे कहां खाए जाते हैं? क्या आप जानते हैं इस लिस्ट में भारत का नंबर क्या है?
दाग लगने से बचाने के आसान टिप्स:
- बाइक चलाते समय शू कवर या गियर प्रोटेक्टर का इस्तेमाल करें.
- जूतों पर पहले से एक प्रोटेक्टिव स्प्रे लगा लें.
- हर 2-3 दिन में हल्की सफाई करते रहें, ताकि दाग जमने न पाएं.
- गियर बदलते समय पैर का एंगल थोड़ा बदलें.
व्हाइट शूज को साफ रखना मुश्किल जरूर है, लेकिन नामुमकिन नहीं. थोड़ी सी समझदारी और सही तरीका अपनाकर आप अपने जूतों को हमेशा नया जैसा रख सकते हैं. महंगे प्रोडक्ट्स की जगह ये आसान देसी जुगाड़ अपनाएं और सिर्फ 5 मिनट में अपने शूज को चमका दें.
NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं